Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, 13 March 2026 || 14:27
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • News Submit
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Post Live
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • चुनाव
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामतारा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हज़ारीबाग
    • बिहार
      • अररिया
      • अरवल
      • औरंगाबाद
      • कटिहार
      • किशनगंज
      • खगड़िया
      • गया
      • गोपालगंज
      • जमुई
      • जहांबाद
      • दरभंगा
      • नवादा
      • नालंदा
      • पटना
      • पश्चमी चंपारण
      • पुरनिया
      • पूर्वी चंपारण
      • बक्सर
      • बांका
      • बेगूसराय
      • भभुआ
      • भागलपुर
      • भोजपुर
      • मधुबनी
      • मधेपुरा
      • मुंगेर
      • मुजफ्फरपुर
      • रोहतास
      • लखीसराय
      • वैशाली
      • शिवहर
      • शेखपुरा
      • समस्तीपुर
      • सारण
      • सहरसा
      • सिवान
      • सीतामढ़ी
      • सुपौल
    • व्यापार
    • खेल
      • क्रिकेट
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
      • हॉलीवुड
    • शिक्षा
    Today Post Live
    Home»Headline»Ranchi: 22 जुलाई से शुरू होगा सावन का पवित्र महीना, पांच सोमवार होंगे, सालों बाद बन रहा अद्भुत संयोग
    Headline

    Ranchi: 22 जुलाई से शुरू होगा सावन का पवित्र महीना, पांच सोमवार होंगे, सालों बाद बन रहा अद्भुत संयोग

    टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवJuly 19, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    babadham deoghar
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

    Ranchi:  भगवान शिव के पूजन का विशेष माह सावन 22 जुलाई से शुरू हो रहा है। खास संयोग है कि सोमवार से ही सावन महीने का शुभारंभ हो रहा है। इस बार सावन में पांच सोमवारी पड़ेगी, जिस कारण यह महीना और शुभ हो रहा है। सालों ऐसाअद्भुत संयोग बाद बन रहा है।

    सावन के कृष्ण पक्ष में एक तिथि का हानि होने के कारण यह पक्ष 14 दिनों का है।  अमावस्या तिथि को पुष्य नक्षत्र मिलने के कारण इस वर्ष मध्यम व समुचित वर्षा की संभावना है। सावन में साग नहीं खाने का विधान है। सावन में प्रतिदिन भगवान भोलेनाथ को जलाभिषेक करने का विशेष महत्व है। यह जलाभिषेक मंदिर व घर दोनों जगह कर सकते हैं। यदि प्रतिदिन मंदिर नहीं जा पा रहे हैं, तो सोमवार को मंदिर में जलाभिषेक व व्रत कर सकते हैं।

    साथ ही सावन में रुद्राभिषेक, महामृत्युंजय मंत्र का जाप, हवन, लघुरुद्र, महारुद्र, अतिरुद्र व शिव चालीसा के पाठ और मंत्र जाप का भी विशेष महत्व है। इस मास में काफी भक्त बाबा भोलेनाथ को जलाभिषेक करने के लिए बैद्यनाथ धाम जाते है। वहीं बाबा अमरनाथ सहित अन्य शिवलिंग का दर्शन करने व जलाभिषेक करने के लिए जाते हैं। इस महीन के प्रत्येक मंगलवार को देवी पूजन व हनुमान जी के पूजन व दर्शन करने का विशेष महत्व है।

    पांच अगस्त से सावन शुक्ल पक्ष शुरू हो रहा है। इस पक्ष मे नवमी तिथि की वृद्धि व द्वादशी तिथि की हानि होने के कारण यह पक्ष पूरे 15 दिनों का है। इस पक्ष में शनिवार को सिंह की संक्रांति पड़ने के कारण अत्यधिक बारिश की संभावना है। 19 अगस्त को रक्षा बंधन व सावन मास का समापन है। साथ ही व्रत व स्नान दान की पूर्णिमा है। 19 अगस्त को रात 12.28 बजे तक पूर्णिमा है। दोपहर 1:25 के बाद से रक्षाबंधन शुरु होगा, क्योंकि इससे पहले भद्रा रहेगा।

    पहाड़ी मंदिर में 21 जुलाई से शुरू हो रहा सावन महोत्सव

    पहाड़ी मंदिर में 21 जुलाई से सावन महोत्सव शुरू हो रहा है। इसका शुभारंभ शाम चार बजे होगा़ यह निर्णय मंदिर विकास समिति की बैठक में लिया गया़ पहाड़ी मंदिर में महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों के लिए विशेष व्यवस्था की गयी है। पहाड़ी मंदिर के पूरे परिसर में सीसीटीवी कैमरा लगाये जायेंगे़। वहीं कांवरियाें के लिए शुद्ध पेयजल की व्यवस्था रहेगी। साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जायेगा। मंदिर को लाइट व प्राकृतिक फूलों से सजाया जायेगा। पहाड़ी बाबा तक जाने के लिए महिलाओं और पुरुषों के लिए अलग-अलग लाइन की व्यवस्था की गयी है।

    सावन के पांच सोमवार

    सावन का पहला सोमवार 22 जुलाई

    सावन का दूसरा सोमवार 29 जुलाई

    सावन का तीसरा सोमवार 5 अगस्त

    सावन का चौथा सोमवार 12 अगस्त

    सावन का पांचवा सोमवार 19 अगस्त

    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
    Deoghar Monday Sawan month
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

    Related Posts

    Palamu News : बाल विवाह रोकने पहुंची टीम पर हमला, नाबालिग लड़कियों को छुड़ाकर फरार ग्रामीण

    March 12, 2026

    झारखंड-बिहार सीमा पर नक्सलियों के खिलाफ बड़ा सर्च ऑपरेशन, सुरक्षा बलों की संयुक्त कार्रवाई

    March 12, 2026

    Ranchi News : झारखंड विधानसभा में ‘जय श्रीराम’ के नारे, डीजे जब्ती को लेकर भाजपा का हंगामा

    March 11, 2026
    Social
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • LinkedIn
    • Pinterest
    • Telegram
    • WhatsApp

    Trending News

    IDFC First Bank Scam: फर्जी कंपनियों के जरिए सरकारी धन की हेराफेरी, 100+ बैंक खाते फ्रीज, 11 आरोपी गिरफ्तार

    West Bengal Election की तैयारी तेज, BJP ने 145 सीटों पर उम्मीदवार किए लगभग तय

    Palamu News : बाल विवाह रोकने पहुंची टीम पर हमला, नाबालिग लड़कियों को छुड़ाकर फरार ग्रामीण

    झारखंड-बिहार सीमा पर नक्सलियों के खिलाफ बड़ा सर्च ऑपरेशन, सुरक्षा बलों की संयुक्त कार्रवाई

    Bihar News : रोमांचक हुई राज्यसभा की लड़ाई, AIMIM-RJD में हो पाएगी डील?

    © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.