Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, 26 July 2026 || 12:11
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»Ramgarh: झारखंड के चिंतपूर्णी स्टील प्लांट में फटा बॉयलर, चार मजदूर झुलसे , दो की हालत गंभीर
          Headline

          Ramgarh: झारखंड के चिंतपूर्णी स्टील प्लांट में फटा बॉयलर, चार मजदूर झुलसे , दो की हालत गंभीर

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवJuly 11, 2024No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          Ramgarh:  झारखंड में रामगढ़-हजारीबाग की सीमा पर स्थापित चिंतपूर्णी स्टील प्लांट का बॉयलर फटने से चार मजदूर गंभीर रूप से झुलस गए। यह हादसा बुधवार देर रात लगभग 2:30 बजे हुआ है। आनन फानन में चारों को इलाज के लिए रामगढ़ लाया गया। दो मजदूरों को रामगढ़ के होप हॉस्पिटल और दो को रांची के देवकमल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

          प्लांट प्रबंधन ने बताया कि बॉयलर में जाम होने के कारण अचानक स्पार्क हुआ और बहुत तेज आवाज के साथ फट गया। बॉयलर से निकले गैस से वहां काम कर रहे मजदूर झुलस गए हैं। फैक्ट्री के भट्टी में लोहा गलने का काम चलता रहता था। बुधवार की देर रात लगभग 2:30 बजे भट्टी में विस्फोट हो गया, जिससे वहां काम कर रहे मुन्ना प्रसाद यादव और जितेंद्र यादव गंभीर रूप से झुलस गए। वह दोनों बिहार राज्य के गया जिले के रहने वाले हैं।

          प्लांट में जब विस्फोट हुआ था तो उसकी आवाज मांडू बाजार तक पहुंची थी। मांडू थाने में तैनात पुलिस पदाधिकारियों ने भी वह आवाज सुनी। पहले तो लगा कि जैसे पास में कोई बम फट गया। लेकिन बाद में पता चला कि प्लांट में विस्फोट हुआ है। घटनास्थल पर प्रबंधन की ओर से कोई भी व्यक्ति मौजूद नहीं था, जिसकी वजह से मजदूरों को काफी परेशानी हुई। घायल मजदूर दर्द से चीखते रहे, लेकिन राहत बचाव कार्य शुरू नहीं हो पाया। मजदूरों को अस्पताल पहुंचने में भी काफी समय लगा।
          प्रबंधन की लापरवाही पर फूटा मजदूरों का गुस्सा

          प्लांट प्रबंधन के लापरवाही पर मजदूरों का गुस्सा फूटा। मजदूर प्लांट का गेट जामकर आंदोलन पर उतर गए थे। वे लोग उचित मुआवजा और इलाज की मांग कर रहे थे। घायल मजदूर मुन्ना प्रसाद यादव के भाई मनीष यादव ने बताया कि हादसे के बाद वह सहायता के लिए भटकते रहे। उनका भाई भट्टी में काम कर रहा था जब हादसे के बाद फैक्ट्री कमेटी से कोई मदद नहीं मिली। प्रबंधन उपेक्षा कर रहा है। वहीं घटना के बारे में फैक्ट्री संचालक संतु भाई मानिक ने बताया कि मामूली दुर्घटना हुई है। दो मजदूरों को हल्की छोटे आई हैं। दो अन्य मजदूरों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।
          डीसी ने हादसे की जांच करने का दिया आदेश
          चिंतपूर्णी स्टील प्लांट में बॉयलर फटने की घटना पर जिला प्रशासन भी गंभीर है। डीसी नैंसी सहाय ने तत्काल अधिकारियों की टीम प्लांट में भेजी। वहां अधिकारियों ने बताया कि चार मजदूर घायल हुए थे, जिसमें दो लोग की हालत गंभीर है। जिनका इलाज अस्पताल में चल रहा है। क्या तकनीकी खामी प्लांट में थी और किस तरह की लापरवाही बरती गई है, इस पर अधिकारियों की टीम जांच कर रही है।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          Boiler bursts Chintapurni Steel Plant laborer
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          भरत तिवारी एनकाउंटर केस में हाई कोर्ट सख्त,मुठभेड़ मामले में सबूत सुरक्षित रखने का आदेश,सरकार से तीन हफ्ते में मांगा जवाब

          July 23, 2026

          विनीत तिवारी हत्याकांड: पलामू पुलिस ने दूसरे आरोपित को झांसी से दबोचा, तीन की तलाश जारी

          July 23, 2026

          पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा में हुए विस्फोट के मामले में एनआईए की टीम ने कोडरमा से दो कारोबारियों को किया गिरफ्तार

          July 23, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          भरत तिवारी एनकाउंटर केस में हाई कोर्ट सख्त,मुठभेड़ मामले में सबूत सुरक्षित रखने का आदेश,सरकार से तीन हफ्ते में मांगा जवाब

          विनीत तिवारी हत्याकांड: पलामू पुलिस ने दूसरे आरोपित को झांसी से दबोचा, तीन की तलाश जारी

          पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा में हुए विस्फोट के मामले में एनआईए की टीम ने कोडरमा से दो कारोबारियों को किया गिरफ्तार

          केनरा बैंक से 1.10 करोड़ का गोल्ड गायब, कई अधिकारियों पर दर्ज हुई एफआईआर

          14वीं जेपीएससी रिजल्ट पर बवाल, भाजयुमो ने किया आयोग का घेराव,सीबीआई जांच और रिजल्ट रद्द करने की मांग

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.