Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, 10 June 2026 || 18:00
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»Ramgarh: प्रेमिका के इश्क में डूबे पति ने पत्नी और बेटे को घर से निकाला
          Headline

          Ramgarh: प्रेमिका के इश्क में डूबे पति ने पत्नी और बेटे को घर से निकाला

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवJuly 6, 2024No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          छोटे भाई ने बड़े भाई का डिवोर्स कराने के लिए घर में भाभी का प्रवेश किया बंद
          Ramgarh:  पति और पत्नी के बीच जब भी कोई लड़की की एंट्री हुई है वह घर बर्बादी के कगार पर पहुंच गया है। रामगढ़ में ऐसा ही एक मामला सामने आया है, जहां प्रेमिका के इश्क में डूबे पति ने अपनी पत्नी और बेटे को घर से बाहर निकाल दिया। प्रताड़ना की सारी हदें पार करने के बाद उसने अपने छोटे भाई चांदू बनर्जी के सहारे अपनी पत्नी का घर में प्रवेश भी बंद कर दिया है। यह मामला तब उजागर हुआ जब शनिवार के शाम पीड़िता रूम्पा बनर्जी अपने बेटे अंकित बनर्जी के साथ रामगढ़ थाने पहुंची। उसने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है।

          रूम्पा बनर्जी ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी वर्ष 2004 में पतरातू बस्ती निवासी चंदन बनर्जी के साथ हुई थी। शादी के कुछ वर्षों बाद ही उसके पति ने उसे प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। जब मामले की छानबीन की गई तो पता चला कि उसके नाजायज संबंध किसी और लड़की के साथ हैं। इसके बाद उन दोनों के बीच झगड़ा शुरू हो गया। रूम्पा बनर्जी ने इस दौरान अपने बेटे अंकित को मामा पतरातू प्रखंड निवासी प्रश्नजीत घोषाल के घर भेज दिया। वर्ष 2017 तक चंदन और रूम्पा के बीच विवाद इतना बढ़ा कि मामला डिवोर्स तक पहुंच गया। उन दोनों के बीच कोर्ट में दर्ज इस केस के बाद रूम्पा ने भी मायके का रुख किया और वह भी अपने भाई प्रसन्न जीत घोषाल के घर पहुंच गई।

          सात वर्षों तक भाई ने किया भरण पोषण
          सात वर्षों तक प्रश्नजीत घोषाल ने ही अपनी बहन और भांजे का भरण पोषण किया। वर्ष 2023 में अंकित बनर्जी ने मैट्रिक की परीक्षा पास की। इसके बाद प्रसन्नजीत घोषाल भी अपने काम के सिलसिले में गुजरात चले गए। पिछले छह महीने से रूम्पा बनर्जी और उनका बेटा अंकित बनर्जी पतरातू बस्ती में ही अपने ससुराल में रह रहे थे। बीते सात वर्षों में भी रूम्पा बनर्जी और उनका बेटा कई बार अपने घर आए और वापस गए। लेकिन अब चंदन बनर्जी ने डिवोर्स के लिए उन लोगों को घर से बाहर निकालने का ही प्लान बना लिया है।

          अंकित बनर्जी ने बताया कि पिछले सात वर्षों में 25 से अधिक बार पतरातू बस्ती के उनके घर में उनके लिए ताले लगाए गए हैं। हर बार पुलिस इस मामले में हस्तक्षेप करती है और तब जाकर ताला खुलता है। इस बार घर में रहते हुए उसके पिता चंदन बनर्जी के इशारे पर उसके चाचा चांदू बनर्जी ने उनके कमरे में ताला लगा दिया।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          Husband lover Wife
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          हजारीबाग के स्वर्ण व्यवसायी विक्की सोनी हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, जीजा समेत दो गिरफ्तार

          June 10, 2026

          भागलपुर बाइपास पर भीषण सड़क हादसा, डिवाइडर से टकराई कार, महिला की मौत

          June 10, 2026

          दरभंगा में कोसी नदी में पलटी नाव 11 सवारों में 7 सुरक्षित, 4 लापता

          June 10, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          हजारीबाग के स्वर्ण व्यवसायी विक्की सोनी हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, जीजा समेत दो गिरफ्तार

          भागलपुर बाइपास पर भीषण सड़क हादसा, डिवाइडर से टकराई कार, महिला की मौत

          दरभंगा में कोसी नदी में पलटी नाव 11 सवारों में 7 सुरक्षित, 4 लापता

          पिपरा में अकेली वृद्धा की गला दबाकर हत्या, जेवर और नकदी लूटकर फरार हुए बदमाश

          सरायगढ़ में बड़ा हादसा टला, नदी में पलटी नाव 15 लोगों की जान बची

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.