Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, 25 July 2026 || 02:54
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»Motihari: गंड़क बराज के जलस्तर में बढ़ोतरी से ग्रामीणों में दहशत
          Headline

          Motihari: गंड़क बराज के जलस्तर में बढ़ोतरी से ग्रामीणों में दहशत

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवJuly 3, 2024No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          Motihari:  भारत-नेपाल सीमा पर स्थित ऐतिहासिक गंडक बराज से बुधवार को लगभग 1 लाख 39 हजार 300 क्यूसेक पानी का डिस्चार्ज किया गया,जिससे तटवर्ती वन क्षेत्र समेत पड़ोसी राज्य उत्तर- प्रदेश के समीपवर्ती क्षेत्रों में पानी का जमाव होने की संभावना बढ़ गई है, जिससे ग्रामीणों की परेशानियां बढ़ चली है और ग्रामीणों में दहशत होने लगी है। गंडक बराज के अधिकारियों की माने तो नेपाल में हो रहे लगातार रुक रुक कर झमाझम बारिश से तराई और पहाड़ी क्षेत्रों में जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।

          नेपाल से छूटे पानी के कारण गंडक बराज का जलस्तर बुधवार से लगातार बढ़ने के क्रम में है और उम्मीद जताई जा रही है कि गुरुवार की सुबह तक जलस्तर 2 लाख तक के पार पहुंच सकता है।समाचार लिखे जाने तक बुधवार को गंडक बराज का जलस्तर लगभग 1 लाख 39 हजार 300 क्यूसेक पर बना हुआ है। वही आज सुबह से ही गंडक बराज का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है।बीते दिनों से लगातार गंडक बराज के जलस्तर में उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है।

          कई दिनों से नेपाल के पहाड़ी और तराई क्षेत्रों में हो रही लगातार रुक रुक कर झमाझम बारिश के कारण नेपाल के नारायण घाट से छूटे पानी का प्रवाह गंडक बराज के रास्ते प्रवाहित होने के कारण निचले इलाकों में रहने वाले लोगों के लिए खतरा बन गया है। सिंचाई विभाग के कार्यपालक अभियंता कृपया नाथ विश्वास ने बताया कि नेपाल के तराई और पहाड़ी क्षेत्रों में रुक रुक कर लगातार बारिश हो रही है।नारायण घाट से छूटे पानी को गंडक बराज तक आने में लगभग 6 घंटे का समय लगता है।नेपाल में हो रही बारिश को देखते हुए गंडक बराज के जल स्तर के बढ़ने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता हैं।इस बिंदु को ध्यान में रखते हुए गंडक बराज के सभी कर्मियों को अलर्ट पर रखा गया है।

          हरसिद्धि प्रखंड में गंडक नहर का टुटा बांध, कई गांव में घुसा पानी,सैकड़ो में लगी फसल बर्बाद

          नेपाल में लगातार हो रही बारिश से गंडक नदी के साथ ही गंडक से निकलने वाली नहरों का भी जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है।जिस कारण बुधवार की सुबह जिले के हरसिद्धि प्रखंड स्थित मुरारपुर गुलरिया टोला में गंडक नहर के उपवितरणी का बांध टूट गया। जिससे कई गांवों में पानी घुस गया।नहर का बांध तकरीबन 25- 30 फीट टूटने से सैकड़ों एकड़ में लगी धान का बिचड़ा,सब्जी सहित अन्य फसलें बर्बाद हो गई है। इसके साथ ही पानी में दो बच्चे के डूब जाने से उसकी हालत खराब बतायी जा रही है।दोनो बच्चो का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है।

          बताया गया है,कि पानी के तेज बहाव के कारण मुरारपुर मुख्य लिंक पथ 15 से 20 फीट टूट गया है।स्थानीय लोगो ने बताया कि नहर का बांध टूटने के बाद जेसीबी से बांध मरम्मति का काम किया जा रहा है लेकिन वितरणी का फाटक बंद नही होने के कारण फिलहाल पानी रोकने में सफलता नही मिली है।सिंचाई विभाग के अधिकारियो ने बताया कि वितरणी का फाटक बंद कराने का निर्देश दिया गया है। जल्द हालात पर नियंत्रण कर लिया जायेगा।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          Gandak Barrage Nepal
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          भरत तिवारी एनकाउंटर केस में हाई कोर्ट सख्त,मुठभेड़ मामले में सबूत सुरक्षित रखने का आदेश,सरकार से तीन हफ्ते में मांगा जवाब

          July 23, 2026

          विनीत तिवारी हत्याकांड: पलामू पुलिस ने दूसरे आरोपित को झांसी से दबोचा, तीन की तलाश जारी

          July 23, 2026

          पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा में हुए विस्फोट के मामले में एनआईए की टीम ने कोडरमा से दो कारोबारियों को किया गिरफ्तार

          July 23, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          भरत तिवारी एनकाउंटर केस में हाई कोर्ट सख्त,मुठभेड़ मामले में सबूत सुरक्षित रखने का आदेश,सरकार से तीन हफ्ते में मांगा जवाब

          विनीत तिवारी हत्याकांड: पलामू पुलिस ने दूसरे आरोपित को झांसी से दबोचा, तीन की तलाश जारी

          पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा में हुए विस्फोट के मामले में एनआईए की टीम ने कोडरमा से दो कारोबारियों को किया गिरफ्तार

          केनरा बैंक से 1.10 करोड़ का गोल्ड गायब, कई अधिकारियों पर दर्ज हुई एफआईआर

          14वीं जेपीएससी रिजल्ट पर बवाल, भाजयुमो ने किया आयोग का घेराव,सीबीआई जांच और रिजल्ट रद्द करने की मांग

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.