Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, 26 July 2026 || 16:55
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»Ranchi: झारखंड सरकार देश में सबसे भ्रष्ट, राज्य में अबकी बार बनेगी भाजपा सरकार : शिवराज
          Headline

          Ranchi: झारखंड सरकार देश में सबसे भ्रष्ट, राज्य में अबकी बार बनेगी भाजपा सरकार : शिवराज

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवJune 23, 2024No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          Ranchi:  केन्द्रीय कृषि मंत्री और झारखंड के प्रदेश चुनाव प्रभारी शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं ने लोकसभा चुनाव में परिश्रम की पराकाष्ठा की है। इसी का नतीजा है कि भाजपा ने यहां शानदार सफलता हासिल की है। हम झारखंड में नौ सीटें जीते हैं और लगभग 52 विधानसभा क्षेत्रों में आगे रहे। इसके लिए यहां के नेतृत्व और कार्यकर्ताओं का अभिनंदन करता हूं।

          शिवराज सिंह चौहान रविवार को रांची में पत्रकार वार्ता को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने झारखंड सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि राज्य में चारों तरफ केवल लूट का माहौल है। चंपाई सोरेन सरकार में चाहे रेत हो, चाहे कोयला हो, चाहे खनिज हो या फिर ट्रांसफर पोस्टिंग हो। हर तरफ केवल लूट ही मची है। उन्होंने कहा कि जेएमएम के नेता गिरफ्तार हो रहे हैं। इनके मंत्री जेलों में हैं। हम एक-एक काला चिठ्ठा खोलेंगे और भ्रष्टाचार में लिप्त हर एक को सजा दिलाएंगे।

          शिवराज ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का संकल्प है कि झारखंड को भ्रष्टाचार की तबाही से मुक्त कराना है। इसके लिए हम सब फिर से झारखंड में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाकर राज्य को कुशासन से मुक्त करेंगे और सुशासन लाएंगे ताकि जो विकसित भारत के निर्माण का संकल्प प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का है उसके लिए हम विकसित झारखंड बना सकें।

          चौहान ने कहा कि झारखंड की सोरेन सरकार हिंदुस्तान की सबसे भ्रष्ट सरकार है। इस सरकार ने भोली-भाली जनता से जो वादे किए थे, उनमें से एक भी वादा पूरा नहीं किया। इस सरकार ने युवाओं से सरकारी नौकरियों का वादा किया था लेकिन आज तक एक भी नियुक्ति पत्र किसी को नहीं दिया। इन्होंने बेरोजगार युवाओं के साथ भी बेरोजगारी भत्ते के नाम पर छलावा किया। बेरोगजारी भत्ते का वादा किया लेकिन निभाया नहीं।

          शिवराज ने कहा कि अकेले केन्द्र सरकार के ग्रामीण विकास विभाग ने झारखंड को पिछले कुछ वर्षो में मनरेगा में अकेले ही 21 हजार 55 करोड़ रुपये दिए लेकिन न तो मनरेगा का काम ठीक से हो पाया न ही झारखंड का विकास हो पाया। यहां की भ्रष्ट सरकार मनरेगा और विकास कार्यों की राशि भी डकार गई।

          शिवराज ने कहा कि भाजपा ने तय किया है कि जहां-जहां बूथ जीते हैं वहां शानदार सफलता के लिए अभिनंदन कार्यक्रम किए जाएंगे। अब झारखंड को कुशासन से मुक्त कराने का संकल्प यहां के नेतृत्व और कार्यकर्ताओं ने लिया है। विधानसभा चुनाव में पूरी टीम दिन और रात मेहनत, लगन के साथ परिश्रम करेगी। कार्यकर्ताओं में आज जो विजय का आत्मविश्वास दिखाई दिया है, उससे हम आश्वस्त हैं कि झारखंड में इस बार भारतीय जनता पार्टी प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनाएगी। इस दौरान चुनाव सह प्रभारी और असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा के साथ प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी भी उपस्थित थे।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          Jharkhand Government Jharkhand's state election in-charge Shivraj Singh Chouhan
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          भरत तिवारी एनकाउंटर केस में हाई कोर्ट सख्त,मुठभेड़ मामले में सबूत सुरक्षित रखने का आदेश,सरकार से तीन हफ्ते में मांगा जवाब

          July 23, 2026

          विनीत तिवारी हत्याकांड: पलामू पुलिस ने दूसरे आरोपित को झांसी से दबोचा, तीन की तलाश जारी

          July 23, 2026

          पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा में हुए विस्फोट के मामले में एनआईए की टीम ने कोडरमा से दो कारोबारियों को किया गिरफ्तार

          July 23, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          भरत तिवारी एनकाउंटर केस में हाई कोर्ट सख्त,मुठभेड़ मामले में सबूत सुरक्षित रखने का आदेश,सरकार से तीन हफ्ते में मांगा जवाब

          विनीत तिवारी हत्याकांड: पलामू पुलिस ने दूसरे आरोपित को झांसी से दबोचा, तीन की तलाश जारी

          पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा में हुए विस्फोट के मामले में एनआईए की टीम ने कोडरमा से दो कारोबारियों को किया गिरफ्तार

          केनरा बैंक से 1.10 करोड़ का गोल्ड गायब, कई अधिकारियों पर दर्ज हुई एफआईआर

          14वीं जेपीएससी रिजल्ट पर बवाल, भाजयुमो ने किया आयोग का घेराव,सीबीआई जांच और रिजल्ट रद्द करने की मांग

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.