Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, 18 September 2026 || 03:47
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»Ramgarh: ट्रैक्टर की चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, चार गिरफ्तार, तीन ट्रैक्टर बरामद, कोडरमा में बेचते थे ट्रैक्टर
          Headline

          Ramgarh: ट्रैक्टर की चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, चार गिरफ्तार, तीन ट्रैक्टर बरामद, कोडरमा में बेचते थे ट्रैक्टर

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवJune 12, 2024No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          module:1facing:0; ?hw-remosaic: 0; ?touch: (-1.0, -1.0); ?modeInfo: ; ?sceneMode: Auto; ?cct_value: 0; ?AI_Scene: (-1, -1); ?aec_lux: 0.0; ?hist255: 0.0; ?hist252~255: 0.0; ?hist0~15: 0.0; ?module:1facing:0; hw-remosaic: 0; touch: (-1.0, -1.0); modeInfo: ; sceneMode: Auto; cct_value: 0; AI_Scene: (-1, -1); aec_lux: 0.0; hist255: 0.0; hist252~255: 0.0; hist0~15: 0.0;
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email

          Ramgarh: पुलिस ने अंतर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है। यह गिरोह यहां से ट्रैक्टरों की चोरी करता था और दूसरे जिले में फर्जी दस्तावेज के आधार पर बेच देता था। इस गिरोह के चार सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।गिरफ्तार आरोपितों में राजा मल्हार उर्फ कैलाश मल्हार, नगदा मल्हार, शनिचरवा मल्होरिया और पिंटू मल्हार शामिल हैं।छापेमारी दल में सीडीपीओ परमेश्वर प्रसाद, मांडू सर्किल इंस्पेक्टर सुरेश लिंडा, मांडू थाना प्रभारी रंजीत कुमार यादव, वेस्ट बोकारो ओपी प्रभारी सदानंद कुमार, कुजू ओपी प्रभारी दिगंबर पांडे, चंदवारा थाना प्रभारी अरविंद कुमार शामिल थे।

          रामगढ़ एसपी डॉ बिमल कुमार ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि  वाहन चोर गिरोह के सभी सदस्य ऐश की जिंदगी जीने के लिए चोरी से कैश जुटा रहे थे। एसपी डॉ बिमल कुमार ने बताया कि रामगढ़ जिले में लगातार ट्रैक्टर की चोरी की घटना को अंजाम दिया जा रहा था। वेस्ट बोकारो ओपी, कुजू ओपी, बरकाकाना ओपी, रामगढ़ थाना, मांडू थाना में कई कांड दर्ज किया जा चुका था।

          एसपी ने बताया कि सीडीपीओ परमेश्वर प्रसाद के नेतृत्व में एसआईटी ने गुप्त सूचना के आधार पर हजारीबाग जिले के कोर्रा थाना क्षेत्र अंतर्गत सिंदुर में गिरोह के चार अपराधियों को गिरफ्तार किया। पुलिस की पूछताछ में आरोपितों ने बताया कि विगत 6 माह से उनका गिरोह राजा मल्हार उर्फ कैलाश मल्हार के साथ मिलकर निजी एवं पारिवारिक ऐशो-आराम को पूरा करने के लिए रामगढ़ एवं हजारीबाग जिले के ग्रामीण इलाकों में ट्रैक्टर की चोरी करने लगा था।

          कोडरमा जिले में बेचे जा रहे थे चोरी के ट्रैक्टर
          एसपी ने बताया कि चोरी किए गए सारे ट्रैक्टर कोडरमा जिले के चंदवारा थाना क्षेत्र अंतर्गत कई गांवों में बेचे गए। अभियुक्तों की निशानदेही पर अशोक यादव के घर से एक ट्रैक्टर, रंजीत यादव के घर से एक ट्रैक्टर, विक्की सिंह के क्रेशर से एक ट्रैक्टर बरामद किया गया। अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी और चोरी किए गए ट्रैक्टरों की बारामदगी के लिए छापेमारी जारी है।

          राजा, पिंटू और शनिचरवा पर 5 महीने में दर्ज हुए 11 मामले
          इस अंतर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह का लंबा-चौड़ा अपराधिक इतिहास सिर्फ 5 महीने में ही तैयार हो गया। इस गिरोह के सरगना राजा मल्हार के अलावा पिंटू मल्हार और शनिचरवा मल्होरिया पर 11 मामले 5 महीने में ही दर्ज किए गए हैं। मांडू, रामगढ़, कुजू, वेस्ट बोकारो, बरकाकाना, गिद्दी, बड़कागांव थाना क्षेत्र में इस गिरोह ने 11 कांड को अंजाम दिया है।

          इसके अलावा नागदा मल्हार पर बड़कागांव और मांडू थाने में दो प्राथमिकी दो महीने में दर्ज की गई है। सारे मामले लूट से संबंधित हैं। अकेले रामगढ़ जिले में इस गिरोह ने 8 से अधिक ट्रैक्टर चुराए हैं। यदि हजारीबाग जिला को जोड़ लिया जाए तो लगभग डेढ़ दर्जन ट्रैक्टर चोरी किए गए हैं। राजा और पिंटू पर जागेश्वर बिहार में भी वर्ष 2023 में लूट की घटना को अंजाम देने के मामले में प्राथमिकी दर्ज हुई थी।

          फर्जी दस्तावेज पर बेचे जाते थे ट्रैक्टर

          एसपी डॉ बिमल कुमार ने बताया कि यह गिरोह चोरी किए गए ट्रैक्टर का पार्ट्स नहीं बेचता था। पूरा का पूरा ट्रैक्टर ही ग्रामीण इलाकों में सस्ते दामों में बेचा जाता था। कम पैसे में ट्रैक्टर मिलने को लेकर ग्रामीण भी ज्यादा सवाल-जवाब नहीं करते थे। उन्हें क्रेशर, खेत और अन्य कामों के लिए सस्ते में ट्रैक्टर मिल जाता था।

          interstate vehicle theft gang Theft of tractor
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          नवादा से अपहृत को पुलिस ने कोडरमा से किया बरामद, 80 लाख फिरौती मांगने वाला गिरफ्तार

          September 17, 2026

          पिता ने घोखे से अपनी प्रेमिका से कराई बेटे की शादी, तलाक के विवाद में पुत्र पर जानलेवा हमला

          September 17, 2026

          निरसा में पुलिस-शूटर मुठभेड़, यूपी से निरसा पहुंचे थे 5 शूटर, 2 अपराधी गिरफ्तार, 2 फरार

          September 17, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          नवादा से अपहृत को पुलिस ने कोडरमा से किया बरामद, 80 लाख फिरौती मांगने वाला गिरफ्तार

          पिता ने घोखे से अपनी प्रेमिका से कराई बेटे की शादी, तलाक के विवाद में पुत्र पर जानलेवा हमला

          निरसा में पुलिस-शूटर मुठभेड़, यूपी से निरसा पहुंचे थे 5 शूटर, 2 अपराधी गिरफ्तार, 2 फरार

          बाढ़ का पानी घटने में देरी, फसल बर्बाद होने से कर्ज में डूबे दियारा किसान

          JPSC-JSSC की CID रिपोर्ट बंद लिफाफे में, बाबूलाल ने उठाए सवाल,22 परीक्षाओं पर विवाद के बीच CBI जांच की मांग,

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.