Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, 24 July 2026 || 10:21
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»Palamu: प्रधानाध्यापक का शव विद्यालय के बरामदे में फंदे से लटका मिला शव, पुलिस जांच में जूटी
          Headline

          Palamu: प्रधानाध्यापक का शव विद्यालय के बरामदे में फंदे से लटका मिला शव, पुलिस जांच में जूटी

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवJune 8, 2024No Comments2 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          Palamu:  जिले के छत्तरपुर प्रखंड क्षेत्र के न्यू प्राथमिक विद्यालय चुरवाही के प्रभारी प्रधानाध्यापक जीतन सिंह का शव स्कूल के बरामदे में फंदे से लटका शनिवार सुबह बरामद किया गया। संदिग्ध स्थिति में शव विद्यालय से बरामद होने पर पूरे गांव में सनसनी फैल गयी है। प्रधानाध्यापक जीतन सिंह का घर विद्यालय से कुछ ही दूरी पर स्थित है। घटना की जानकारी मिलने के बाद छत्तरपुर के थाना प्रभारी राजेश रंजन मौके पर पहुंचे एवं पूरे मामले की जांच कर रहे हैं।

          बताते चलें कि छत्तरपुर थाना क्षेत्र के रुदवा पंचायत के अक्काबसा टोला के चुरवाही नव प्राथमिक विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक जीतन सिंह हर दिन की तरह अपनी पत्नी इंद्री देवी एवं छोटे पुत्र के साथ स्कूल में ही सोते थे। उनका घर विद्यालय से मात्र तीन सौ मीटर की दूरी पर है, जबकि विद्यालय के बगल में उनका खेत भी है। जीतन सिंह अपने खेत की रखवाली करने के लिए रात में विद्यालय में ही सोते थे।

          मृतक की पत्नी इंद्री देवी ने बताया कि शुक्रवार की रात जीतन सिंह खाना खाने के बाद विद्यालय में सोने चले गए। पीछे से उनकी पत्नी वहां गईं तो देखा कि वे वहां नहीं हैं। काफी देर तक इंतजार करने के बाद पत्नी विद्यालय में ही सो गईं। सुबह जब पत्नी उठीं तो देखा कि जीतन सिंह का शव विद्यालय के दरवाजे में गला में रसी से बंधे हुए संदिग्ध हालत में पड़ा हुआ है। पत्नी के रोने और चीखने की आवाज सुनकर गांव के ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो देखा कि जीतन सिंह का शव रस्सी के सहारे टंगा हुआ है।

          घटना की सूचना पाकर थाना प्रभारी राजेश रंजन मौके पर पहुंचे और पूरे मामले की जांच कर रहे हैं। थाना प्रभारी ने बताया कि प्रधानाध्यापक का शव स्कूल के बरामदे में पड़ा हुआ था। उन्होंने बताया कि प्रधानाध्यापक और उनकी पत्नी प्रतिदिन विद्यालय में ही सोते थे। फिलहाल मामले की जांच चल रही है। परिजनों ने फिलहाल किसी पर कोई आरोप नहीं लगा रहे हैं, लेकिन प्रथम दृष्टया हत्या ही लग रहा है। इस मामले में सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          hanging from a noose New Primary School Churwahi School the headmaster
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          भरत तिवारी एनकाउंटर केस में हाई कोर्ट सख्त,मुठभेड़ मामले में सबूत सुरक्षित रखने का आदेश,सरकार से तीन हफ्ते में मांगा जवाब

          July 23, 2026

          विनीत तिवारी हत्याकांड: पलामू पुलिस ने दूसरे आरोपित को झांसी से दबोचा, तीन की तलाश जारी

          July 23, 2026

          पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा में हुए विस्फोट के मामले में एनआईए की टीम ने कोडरमा से दो कारोबारियों को किया गिरफ्तार

          July 23, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          भरत तिवारी एनकाउंटर केस में हाई कोर्ट सख्त,मुठभेड़ मामले में सबूत सुरक्षित रखने का आदेश,सरकार से तीन हफ्ते में मांगा जवाब

          विनीत तिवारी हत्याकांड: पलामू पुलिस ने दूसरे आरोपित को झांसी से दबोचा, तीन की तलाश जारी

          पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा में हुए विस्फोट के मामले में एनआईए की टीम ने कोडरमा से दो कारोबारियों को किया गिरफ्तार

          केनरा बैंक से 1.10 करोड़ का गोल्ड गायब, कई अधिकारियों पर दर्ज हुई एफआईआर

          14वीं जेपीएससी रिजल्ट पर बवाल, भाजयुमो ने किया आयोग का घेराव,सीबीआई जांच और रिजल्ट रद्द करने की मांग

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.