गोपालगंज।
बाइक सवार अपराधियों ने हथुआ थाने के रूपचक निवासी जय बहादुर सिंह(69) की गोली मारकर हत्या कर दी। शुक्रवार की सुबह 8 बजे मीरगंज पंचदेवरी मुख्य मार्ग पर घटना को अंजाम दिया गया। इससे आक्रोशित लोगो ने हथुआ- भोरे मुख्य मार्ग पर शव रखकर घंटो आगजनी कर प्रदर्शन किया। पुलिस जीप पर पथराव किया गया। लोगों ने हत्या का आरोप जदयू प्रत्याशी सह मंत्री रामसेवक सिंह सहित उनके समर्थक राम सिंह, अरूण सिंह, बलिराम सिंह, दुर्गेश सिंह और श्रीकांत सिंह पर लगाते हुए मीरगंज थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। जानकारी अनुसार सुबह में राम अवतार सिंह अपने मित्र के दूकान में बैठे थे। तभी दो मोटरसाईकिल पर सवार चार अपराधियों ने उस पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। हत्या का कारण चुनावी रंजिश बताया जा रहा है। मौके पर पहुंचे एसपी मनोज तिवारी ने कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम हटवाया तथा शव को कब्जे मंे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है।