Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, 14 March 2026 || 19:11
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • News Submit
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Post Live
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • चुनाव
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामतारा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हज़ारीबाग
    • बिहार
      • अररिया
      • अरवल
      • औरंगाबाद
      • कटिहार
      • किशनगंज
      • खगड़िया
      • गया
      • गोपालगंज
      • जमुई
      • जहांबाद
      • दरभंगा
      • नवादा
      • नालंदा
      • पटना
      • पश्चमी चंपारण
      • पुरनिया
      • पूर्वी चंपारण
      • बक्सर
      • बांका
      • बेगूसराय
      • भभुआ
      • भागलपुर
      • भोजपुर
      • मधुबनी
      • मधेपुरा
      • मुंगेर
      • मुजफ्फरपुर
      • रोहतास
      • लखीसराय
      • वैशाली
      • शिवहर
      • शेखपुरा
      • समस्तीपुर
      • सारण
      • सहरसा
      • सिवान
      • सीतामढ़ी
      • सुपौल
    • व्यापार
    • खेल
      • क्रिकेट
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
      • हॉलीवुड
    • शिक्षा
    Today Post Live
    Home»Headline»Ranchi: सनातन धर्म के सम्मान के लिए भाजपा को चुनें : पुष्कर सिंह धामी
    Headline

    Ranchi: सनातन धर्म के सम्मान के लिए भाजपा को चुनें : पुष्कर सिंह धामी

    टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवMay 2, 2024Updated:May 2, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

    भाजपा उम्मीदवार संजय सेठ ने रांची लोकसभा सीट से भरा पर्चा

    Ranchi:  रांची लोकसभा सीट से भाजपा के उम्मीदवार व सांसद संजय सेठ ने गुरुवार को अपना नामांकनपत्र दाखिल कर दिया। रांची में सेठ के समर्थकों पर फूलों की वर्षा की गई। नामांकन से पहले भाजपा नेताओं ने एक जनसभा को भी संबोधित किया।गुरुवार को नामांकन से पहले मोरहाबादी मैदान में हजारों समर्थक जुटे। यहां से रैली के रूप में भीड़ समाहरणालय पहुंची। रैली के दौरान जेसीबी से उनके समर्थकों पर फूलों की बारिश की गई।

    संजय सेठ के समर्थन में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, आजसू प्रमुख सुदेश कुमार महतो और नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी सहित शामिल हुए। नामांकन से पहले रांची के मोरहाबादी में संजय सेठ के पक्ष में एक चुनावी सभा आयोजित की गई। इस मौके पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि विकसित भारत के लिए, मजबूत नेतृत्व के लिए, भ्रष्टाचार के अंत के लिए और सनातन धर्म के सम्मान के लिए भाजपा को चुनें और 25 मई को भाई संजय सेठ को प्रचंड मतों से विजयी बनाएं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का गैंग तुष्टिकरण का जहर घोल रही है। यह आपका अधिकार छीनकर एक विशेष समुदाय को देना चाहती है। हमें भ्रष्टाचार, तुष्टिकरण और परिवारवाद की सोच को सत्ता में आने से रोकना है।

    धामी ने कहा कि केन्द्र में 10 साल के कार्यकाल में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश का गौरव पूरे विश्व में बढ़ाया है। मोदी की कई योजनाएं गारंटी के रूप में जनता तक पहुंच रही हैं। अयोध्या में भव्य राम मंदिर बनने का सौभाग्य भी नरेन्द्र मोदी के शासनकाल में हुआ। उन्होंने कहा कि एक तरफ भाजपा विकास के लक्ष्य पर काम कर रही है, दूसरी तरफ घोटालेबाज और भ्रष्टाचारियों की फौज है।

    कांग्रेस तुष्टिकरण करने वाले दलों की जनक : अमर बाउरी

    नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी ने कहा कि अगर भाजपा नहीं होती, अटल बिहारी वाजपेई नहीं होते तो आज झारखंड राज्य का निर्माण नहीं हुआ होता। उन्होंने कहा कि कांग्रेस तुष्टिकरण करने वाले दलों की जनक है। जब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी यूसीसी लागू करने की बात करते हैं तो विरोधियों में हड़कंप मच जाता है। हेमंत सरकार पर हमला करते हुए बाउरी ने कहा कि राज्य की जनता ने उन्हें पांच साल का मौका दिया था, लेकिन भ्रष्टाचार के कारण चार साल में ही उन्हें जेल की हवा खानी पड़ी। उन्होंने मतदाताओं से अपील की कि भाजपा की सरकार चुनें और इंडी गठबंधन की सरकार को उखाड़ फेंके।

    इंडी गठबंधन का बाराती पूरी तरह तैयार है, लेकिन दूल्हा ही नहीं मिल रहा : सुदेश महतो

    जनसभा में आजसू के सुप्रीमो सुदेश महतो ने कहा कि रांची लोकसभा सीट पर पिछले लोकसभा चुनाव से बेहतर परिणाम आएगा। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि इंडी गठबंधन में बाराती पूरी तरह तैयार हैं, लेकिन दूल्हा ही नहीं मिल रहा। यह तुष्टिकरण की राजनीति करने वाले लोग हैं। सुदेश ने कहा कि यह परिपाटी चली आ रही है कि गांधी परिवार में जन्म लेने वाला प्रधानमंत्री ही बनेगा। झारखंड प्रदेश में भी ऐसा ही चल रहा है।

    मोदी की गारंटी ही काम की गारंटी: संजय सेठ

    संजय सेठ ने कहा कि देश की तकदीर और तस्वीर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बदली है। मोदी की गारंटी ही काम की गारंटी है। झारखंड की जनता ने भी गारंटी दे दी है कि वह सभी 14 सीटें एनडीए को देगी। सेठ ने कहा कि नरेन्द्र मोदी ने देश में इतना विकास कर दिया है, जिससे इंडी गठबंधन के लोग डर गए हैं। उनको ईडी, सीबीआई, चुनाव आयोग पर विश्वास ही नहीं है।

    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
    Chief Minister Pushkar Singh Dhami sanatan religion
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

    Related Posts

    सदन के बाहर गूंजे “हेमंत सरकार हाय-हाय” के नारे, भाजपा विधायकों ने वादाखिलाफी का लगाया आरोप

    March 13, 2026

    Smart Policing Jharkhand : सीएम सोरेन ने 12 नए थाना भवनों का किया शिलान्यास, पुलिस विभाग को सौंपी सैकड़ों गाड़ियां

    March 13, 2026

    Palamu News : बाल विवाह रोकने पहुंची टीम पर हमला, नाबालिग लड़कियों को छुड़ाकर फरार ग्रामीण

    March 12, 2026
    Social
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • LinkedIn
    • Pinterest
    • Telegram
    • WhatsApp

    Trending News

    Gas Cylinder Shortage India : रोजाना 75 लाख बुकिंग… गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर केंद्र सरकार सख्त

    सदन के बाहर गूंजे “हेमंत सरकार हाय-हाय” के नारे, भाजपा विधायकों ने वादाखिलाफी का लगाया आरोप

    Smart Policing Jharkhand : सीएम सोरेन ने 12 नए थाना भवनों का किया शिलान्यास, पुलिस विभाग को सौंपी सैकड़ों गाड़ियां

    IDFC First Bank Scam: फर्जी कंपनियों के जरिए सरकारी धन की हेराफेरी, 100+ बैंक खाते फ्रीज, 11 आरोपी गिरफ्तार

    West Bengal Election की तैयारी तेज, BJP ने 145 सीटों पर उम्मीदवार किए लगभग तय

    © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.