Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, 13 September 2026 || 05:36
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»Chatra:  टीएसपीसी के चार उग्रवादी गिरफ्तार, हथियार व पर्चा बरामद
          Headline

          Chatra:  टीएसपीसी के चार उग्रवादी गिरफ्तार, हथियार व पर्चा बरामद

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवApril 15, 2024No Comments2 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email

          Chatra:  चतरा पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने टीएसपीसी के चार उग्रवादियों को गिरफ्तार किया है। ये उग्रवादी विकास कार्य से जुड़े व्यवसायियों और कोयला व्यवसायियों से लेवी वसूलते थे।इनके पास से मेड इन यूएसए लिखे दो पिस्टल, टीएसपीसी पर्चा सहित अन्य समान बरामद किया है।गिरफ्तार उग्रवादियों की पहचान मसी तिग्गा, विफा उरांव, विकास उरांव और किरण नगरवाल के रूप में हुई है। सभी टंडवा और पिपरवार थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं।

          एसपी विकास पांडेय ने सोमवार को पत्रकार वार्ता में बताया कि पिपरवार एवं टण्डवा थाना क्षेत्र में कोयला व्यवसाय तथा विकास कार्य से जुड़े व्यवसायियों को प्रतिबंधित टीएसपीसी उग्रवादी संगठन के द्वारा धमकी देकर रंगदारी स्वरूप लेवी की मांग की जा रही थी। साथ ही कोयलांचल क्षेत्र में कोल परिचालन में लगे हाइवा वाहनों में आगजनी की घटना को अंजाम दिया गया था, जिस कारण कोल-व्यवसायियों तथा आमजन में भय व्याप्त था। घटना को अंजाम देने वाले उग्रवादियों को गिरफ्तार करने के लिए टण्डवा एसडीपीओ के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया गया। एसआईटी की टीम ने लगातार छापामारी कर टीएसपीसी के चार उग्रवादियों को गिरफ्तार किया है।

          एसपी ने बताया कि  गिरफ्तार उग्रवादी चतरा जिला के टण्डवा, पिपरवार, रांची जिला के खलारी, मैक्लुस्कीगंज, बुढ़मू, रातू थाना क्षेत्र में खनन एवं विकास कार्यों से जुड़े व्यवसायियों से लेवी वसूली की घटनाओं में शामिल थे। हाल ही में पिपरवार थाना क्षेत्र के सेंगाबिलारी गांव में जय अम्बे ट्रांसपोर्ट कम्पनी के हाइवा में आगजनी और जामडीह गांव स्थित श्री इन्टरप्राइजेज कम्पनी के हाइवा वाहन में आगजनी की घटना को भी अंजाम दिया था। उन्होंने बताया कि पूछताछ में टीएसपीसी उग्रवादी संगठन के अन्य सक्रिय सदस्यों की पहचान की गयी है। साथ ही ये भी पता चला है कि नये लड़कों को संगठन में शामिल किया जा रहा है। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

          Chatra Police coal traders militant SIT TSPC
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          रिमिक्स फॉल में डूबने से छात्र की मौत,दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने पहुंचा था

          September 12, 2026

          से/क्स स्कॉर्ट जॉब और वशीकरण के नाम पर साइबर ठगी करने वाले 6 अपराधी पुलिस के हत्थे चढ़े

          September 12, 2026

          गयाजी में 25 सितंबर से पितृपक्ष मेला, 70 हजार श्रद्धालुओं के ठहरने की तैयारी,73 स्वास्थ्य शिविर और 24 घंटे कंट्रोल रूम

          September 12, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          रिमिक्स फॉल में डूबने से छात्र की मौत,दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने पहुंचा था

          से/क्स स्कॉर्ट जॉब और वशीकरण के नाम पर साइबर ठगी करने वाले 6 अपराधी पुलिस के हत्थे चढ़े

          गयाजी में 25 सितंबर से पितृपक्ष मेला, 70 हजार श्रद्धालुओं के ठहरने की तैयारी,73 स्वास्थ्य शिविर और 24 घंटे कंट्रोल रूम

          बगोदर में हथियार के बल पर घर में परिवार को बंधक बनाकर 1.20 लाख नकद और जेवरात लूटे

          धनबाद में किशोरी का दो हिस्सों में बंटा शव मिलने से सनसनी,जंगल में पूजा सामग्री मिलने से नरबलि की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.