Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, 8 July 2026 || 06:33
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»Motihari: पकड़े गये साइबर फ्रॉड गिरोह का पाक और खाड़ी देश में निकला कनेक्शन
          Headline

          Motihari: पकड़े गये साइबर फ्रॉड गिरोह का पाक और खाड़ी देश में निकला कनेक्शन

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवApril 13, 2024Updated:April 13, 2024No Comments4 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          Motihari: जिले में पकड़े गये साइबर फ्राॅड गिरोह के सदस्यों का जाल भारत के बिहार, यूपी, केरल, बैंगलोर, कोलकाता के साथ पाकिस्तान के कराची और खाड़ी देशों तक में फैला हुआ था। यह लोगो को सस्ते दामों में मोबाइल देने का लालच देकर पैसे मंगवा कर उनको चूना लगाते थे। इस तरह इनलोगो ने बीते एक साल में करोड़ों रुपए का फ्रॉड किया है।

          एसपी कांतेश कुमार मिश्र ने बताया कि गिरफ्तार गिरोह के एक सदस्य और लूट कांड का वांछित भूषण राम पाकिस्तान के कराची में इंस्टाग्राम के माध्यम से लगातार संपर्क में था। जांच के दौरान पाया गया कि भूषण ने केरल के एक्सिस बैंक में एक करोड़ रुपए का ट्रांजेक्शन किया है। इसके साथ ही कई अन्य बैंको के खाते में भी इसने पैसे का ट्रांजेक्शन किया गया है।उसके मोबाइल से एक डिकोडिंग मिला है जिसमें अरबी भाषा में संदेश पाया गया है कि जिसमे कहा गया है कि तुमको पैसा नहीं कमाना है, कोई बात नहीं, मजदूरी करो जब जरूरत हो तो हम से बात कर लेना।

          भूषण ने ही धीरे धीरे अन्य लोगो को इस फ्राॅड गिरोह से जोड़ा,जिनके खाते में ग्राहकों से फ्रॉड का पैसा मंगवाया जाता था। फिर कमीशन काटकर शेष पैसे अपने आका के निर्देश पर दूसरे खाते में भेज देता था। इस काम के लिए उसे अलग से पैसा मिलता था। एसपी ने बताया कि फाइबर फ्रॉड गिरोह का खुलासा होने के बाद अन्य जांच एजेंसी को इसकी जानकारी दी गई है। ताकि जांच को आगे बढायी जा सके। इसके साथ ही इन फ्राॅड गिरोह के चिह्रित 30 खाते को फ्रीज करने के लिए बैंक को पत्राचार किया जा रहा है।

           

          अंतर्राष्ट्रीय साइबर फ्रॉड गैंग के 5 अपराधी गिरफ्तार

          -11 मोबाइल फोन व 1 लैपटॉप बरामद

          -एक करोड़ ट्रांजेक्शन का हुआ खुलासा

          अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर संदिग्ध रूप से रुपये के लेन-देन करने वाले गिरोह के पांच सदस्य को 11 मोबाईल फोन एवं 01 लैपटॉप के साथ गिरफ्तार किया गया है। एसपी कान्तेश कुमार मिश्र ने बताया है कि विभिन्न माध्यमो से साइबर फ्रॉड करने वाले इन अपराधियो का संगठित गिरोह है। देश एवं विदेश के बैंक खातों से अवैध ढंग से राशि निकासी कर अपने खाते में रखते थे और फिर लिमिटेड कमीशन रखकर बाकि रुपये गैंग के दूसरे सदस्यों को भेज देते थे।

          इन शातिरो का खुलासा छौड़ादानो थाना क्षेत्र में इनकी तलाशी के बाद हुई। तलाशी के दौरान इनके पास से कुल 11 मोबाइल एवं 01 लैपटॉप बरामद किया गया है। गिरफ्तार अपराधियों से पूछ-ताछ एवं बरामद मोबाइल की जॉच के दौरान ज्ञात हुआ कि उक्त अपराधी एक ऐसे गिरोह से मिलकर काम कर रहे है जो बैंक खाते से धोखाधड़ी के माध्यम से पैसे की निकासी करते है तथा उक्त अभियुक्तों के द्वारा उपलब्ध करावाये गये बैंक खाता में पैसे को डालते है।

          गिरफ्तार अभियुक्तों के द्वारा बैंक खाते से नकद पैसा का निकासी करते हुये अपने हिस्से का रकम रखने के बाद शेष रकम को सी०डी०एम० के माध्यम से पुनः उपलब्ध कराये गये खाते में डाल दिया जाता है। जाँच के क्रम में एक करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि के खाते में लेन-देन की बात सामने आयी है।

          उक्त संदर्भ में छौड़ादानों थाना में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार अपराधियों में भूषण राम उर्फ मणिभूषण राम, थाना-छौड़ादानों , समीर आलम, थाना-बंजरिया,वसीम अख्तर, थाना-बंजरिया , हैदर अली, थाना-दरपा व मोहम्मद असगर, थाना-बंजरिया, जिला-पूर्वी चम्पारण शामिल हैं।

          बताया गया हैं कि भूषण राम उर्फ मणिभूषण राम, थाना-छौड़ादानों व लखौरा में आर्म्स एक्ट,उत्पाद व बाइक चोरी का आरोपी है। इसके विरुद्ध बेतिया मुफसिल थाना कांड सं0-732/23 लूट का केस दर्ज है। छापेमारी दल में डीएसपी रक्सौल धीरेन्द्र कुमार, पु०अ०नि० सरिता कुमारी, थानाध्यक्ष, छौड़ादानों , एसआई चंदन कुमार, छौड़ादानों , पीएसआई के०वी० हनुमंत, छौड़ादानों थाना , सिपाही पिन्टू कुमार एवं राजेश कुमार, छौड़ादानों थाना के अलावे जिले का टेक्निकल सेल शामिल था।

           

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          cyber fraud gang Instagram Pakistan
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          बांकीपुर सीट पर भाजपा का युवा चेहरा, अभिषेक कुमार बंटी को मिला टिकट

          July 7, 2026

          मुजफ्फरपुर में किराना दुकान से बरामद हुई 4 किलो चरस, राशन की आड़ में चल रहा था अवैध कारोबार

          July 7, 2026

          कटिहार डीएम ने स्कूल में बच्चों के साथ खाया मिड-डे मील, शिक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

          July 7, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          बांकीपुर सीट पर भाजपा का युवा चेहरा, अभिषेक कुमार बंटी को मिला टिकट

          मुजफ्फरपुर में किराना दुकान से बरामद हुई 4 किलो चरस, राशन की आड़ में चल रहा था अवैध कारोबार

          कटिहार डीएम ने स्कूल में बच्चों के साथ खाया मिड-डे मील, शिक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

          भागलपुर में पत्नी और कथित प्रेमिका के बीच सड़क पर हाई वोल्टेज ड्रामा, जमकर हुई मारपीट

          दरभंगा के चंचल नगर में संदिग्ध बम विस्फोट, दो मजदूर घायल; जमीन विवाद के एंगल से जांच जारी

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.