Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, 12 June 2026 || 16:08
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»Patna: Lok Sabha Elections : बिहार में आईएनडीआईए गठबंधन में उम्मीदवारों को लेकर संशय बरकरार
          Headline

          Patna: Lok Sabha Elections : बिहार में आईएनडीआईए गठबंधन में उम्मीदवारों को लेकर संशय बरकरार

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवApril 8, 2024No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          Patna:  बिहार में लोकसभा चुनाव-2024 को लेकर सभी राजनीतिक दल जोर आजमाइश कर रहे हैं। भाजपा नीत राजग गठबंधन में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सहित तमाम बड़े नेता ताबड़तोड़ रैली-जनसभा कर रहे हैं। दूसरी ओर आईएनडीआईए गठबंधन में अभी तक सभी सीटों पर उम्मीदवारों का फैसला नहीं हो पाया है।

          समय से सीट का बंटवारा न होना और मन मुताबिक सीट नहीं मिलना महागठबंधन में किचकिच का कारण बना हुआ है। इसके साथ ही अब यह मामला पार्टी के इस रवैया से नाराज नेता के दल छोड़ने तक पहुंच चुका है। राजद ने एकतरफा निर्णय लेते हुए महत्वपूर्ण घटक कांग्रेस को कठिन मैदान में भेज दिया और अब अपने उम्मीदवारों के चयन में मनमानी किए जा रहा है।

          कांग्रेस को बिहार में नौ सीटें मिली हैं, इनमें पार्टी ने आधिकारिक रूप से अब तक सिर्फ तीन उम्मीदवारों की घोषणा की है। कटिहार से तारिक अनवर, किशनगंज से मोहम्मद जावेद और भागलपुर से अजीत शर्मा। बाकी छह सीटों पर कौन चुनाव लड़ेगा यह अब तक साफ नहीं है। हालांकि मुजफ्फरपुर से भाजपा से कांग्रेस में आए अजय निषाद और समस्तीपुर से जदयू नेता महेश्वर हजारी के बेटे सन्नी की चर्चा है जो हाल ही में कांग्रेस में शामिल हुए हैं। मगर उनका टिकट भी अभी तक फाइनल नहीं हुआ है।

          राज्य में सबसे बड़ी विपक्षी पार्टी राजद में सीटों के बंटवारे का हाल तो और भी बुरा है। पार्टी ने आधिकारिक रूप से अपने खाते की 26 में से सिर्फ छह सीटों पर उम्मीदवार घोषित किए हैं। इनमें से जमुई, गया, औरंगाबाद, नवादा, पूर्णिया और बांका सीट के उम्मीदवार हैं, जिन्हें पहले और दूसरे चरण के चुनाव में भाग लेना है। इनके अलावा लालू प्रसाद और राबड़ी देवी की दोनों बेटियां मीसा भारती और रोहिणी आचार्य, उजियारपुर से आलोक मेहता, दरभंगा से ललित यादव आदि के नाम तय माने जा रहे हैं, हालांकि आधिकारिक घोषणा अभी नहीं हुई है। इनमें से कई लोग चुनाव प्रचार में भी उतर चुके हैं। इनके अलावा ज्यादातर सीटों पर कौन चुनाव लड़ेगा यह तय नहीं।

          दूसरी तरफ भाजपा की अगुवाई वाले राजग गठबंधन के सभी सीटों के उम्मीदवार काफी पहले घोषित हो चुके हैं और वे अपनी सीटों पर चुनाव अभियान चला रहे हैं। भाजपा और जदयू ने 24 मार्च को ही अपने उम्मीदवार घोषित कर दिए थे। जीतनराम मांझी की ‘हम’ और उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी के उम्मीदवार घोषित ही थे। कुछ ही दिन बाद चिराग पासवान की पार्टी लोजपा (रामविलास) ने भी अपने पांचों उम्मीदवारों की घोषणा कर दी।

          बीते पांच अप्रैल को राजद ने अपने कोटे की तीन सीटें मुकेश सहनी की पार्टी वीआईपी को देकर उन्हें इंडी गठबंधन का हिस्सा बना लिया। ये सीटें गोपालगंज, झंझारपुर और मोतिहारी थीं। इन सीटों पर कुछ राजद नेता अपना दावा मानकर चुनावी तैयारी कर रहे थे। खासकर झंझारपुर की सीट पर राजद के पुराने और चर्चित नेता पूर्व केंद्रीय मंत्री देवेंद्र यादव का नाम लगभग तय माना जा रहा था। इस घोषणा के बाद देवेंद्र यादव काफी नाराज हो गए और उन्होंने पार्टी पर टिकट बेचे जाने का गंभीर आरोप लगाया।

          उन्होंने पार्टी सुप्रीमो लालू यादव को पत्र लिखकर कहा, “ऐसा लगता है जैसे पार्टी चुनाव लड़ने की औपचारिकता निभा रही है। महागठबंधन में टिकटों की अभी तक की जो उम्मीदवारी हुई है इससे यह स्पष्ट लग रहा है कि भाजपा गठबंधन का पलड़ा बिहार में विपक्षी गठबंधन के मुकाबले भारी है।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          INDIA ALLIANCE Lok Sabha elections in Bihar NDA alliance
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          बिहार: खड़े ट्रक से टकराई कार, तीन थानाध्यक्ष और चालक की मौत

          June 12, 2026

          बिहार विधान परिषद चुनाव: पवन निशांत सहित राजग के सभी 9 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित

          June 11, 2026

          झारखंड में बदला मौसम, रांची समेत कई जिलों में झमाझम बारिश

          June 11, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          बिहार: खड़े ट्रक से टकराई कार, तीन थानाध्यक्ष और चालक की मौत

          बिहार विधान परिषद चुनाव: पवन निशांत सहित राजग के सभी 9 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित

          झारखंड में बदला मौसम, रांची समेत कई जिलों में झमाझम बारिश

          NGT प्रतिबंध के बावजूद धनबाद में अवैध बालू खनन जारी, दो वाहन जब्त

          परिमल नाथवानी के नामांकन पर झारखंड विधानसभा के बाहर कांग्रेस-भाजपा आमने-सामने

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.