Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, 2 August 2026 || 13:54
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»Jamshedpur: अंतरराष्ट्रीय पारा बैडमिंटन खिलाड़ी हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, महिला मित्र सहित दो गिरफ्तार
          Headline

          Jamshedpur: अंतरराष्ट्रीय पारा बैडमिंटन खिलाड़ी हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, महिला मित्र सहित दो गिरफ्तार

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवMarch 31, 2024No Comments2 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          Jamshedpur:  अंतरराष्ट्रीय पारा बैडमिंटन खिलाड़ी प्रशांत कुमार सिन्हा की हत्या के आरोप में पुलिस ने काजल सुमन और उसके आशिक रौनक कुमार को रविवार को जेल भेज दिया। मामले का खुलासा करते हुए एसएसपी किशोर कौशल ने रविवार को बताया कि काजल ने ही रौनक के साथ मिलकर प्रशांत की हत्या की और फिर शव को बोरे में भरकर हजारीबाग के छड़वा डैम से नीचे फेंक दिया। पुलिस ने आरोपित रौनक के पास से प्रशांत की कलाई घड़ी और घटना में प्रयुक्त स्कूटी बरामद की है।

          एसएसपी किशोर कौशल ने बताया कि प्रशांत की मां ने बिरसानगर थाना में काजल के खिलाफ अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। पुलिस ने टेक्निकल टीम की सहायता से काजल और उसके साथी रौनक को हजारीबाग पुलिस की मदद से गिरफ्तार किया। एसएसपी ने बताया कि काजल ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि प्रशांत के साथ वर्ष 2019 से उसकी दोस्ती थी। बाद में लड़की प्रशांत से कटना चाह रही थी। यह बात प्रशांत को कबूल नहीं था।

          काजल ने पुलिस को यह बताया कि प्रशांत उसे काफी लंबे समय से ब्लैकमेल कर रहा था। दोस्ती तोड़ लेने पर अंतरंग फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहा था। इससे तंग आकर उसे 11 मार्च को जमेशदपुर से बहला-फुसलाकर हजारीबाग शहर के शहीद निर्मल महतो पार्क के पास लायी थी। यहां पहले से मौजूद दोस्त रौनक के साथ मिलकर उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। उसी रात में एक स्कूटी से प्लास्टिक की बोरी में शव को बांधकर बीच में रखकर दोनों छड़वा डैम गए और शव को ठिकाना लगा दिया।

          उल्लेखनीय है कि प्रशांत सिन्हा अंतरराष्ट्रीय पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी था। वह वर्ष 2023 में थाईलैंड में आयोजित अंतरराष्ट्रीय पैरा बैडमिंटन खेल में शामिल हुआ था और भारत का प्रतिनिधित्व किया था। प्रशांत कुमार सिन्हा 11 मार्च से लापता था। प्रशांत की मां ने अपहरण का आवेदन देकर 22 मार्च को प्राथमिकी संख्या 30/24 धारा 364 (ए) के तहत दर्ज करायी थी।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          Chhadwa Dam international para badminton player Shaheed Nirmal Mahato Park
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          औरंगाबाद: निगरानी विभाग के जाल में फंसे दरोगा,50 हजार की घूस लेते पकड़े गए

          August 1, 2026

          किशनगंज में 1.48 करोड़ की अवैध लॉटरी बरामद, पुलिस जांच में जुटी

          July 31, 2026

          JPSC-JSSC भर्ती घोटाले के विरोध में भाजपा का संसद में मौन उपवास, जांच की मांग

          July 31, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          औरंगाबाद: निगरानी विभाग के जाल में फंसे दरोगा,50 हजार की घूस लेते पकड़े गए

          किशनगंज में 1.48 करोड़ की अवैध लॉटरी बरामद, पुलिस जांच में जुटी

          JPSC-JSSC भर्ती घोटाले के विरोध में भाजपा का संसद में मौन उपवास, जांच की मांग

          भरत तिवारी एनकाउंटर: पहली गोली चलाने वाला STF जवान अक्षय कुमार गिरफ्तार

          बांकीपुर उपचुनाव में 34.16% मतदान, 3 अगस्त को आएंगे नतीजे,25 उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में कैद

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.