Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, 13 June 2026 || 08:53
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»Ranchi: राज्य कैबिनेट की बैठक में 53 प्रस्तावों पर लगी मुहर, 37 लाख स्कूली बच्चों को मिलेगा नि:शुल्क बैग
          Headline

          Ranchi: राज्य कैबिनेट की बैठक में 53 प्रस्तावों पर लगी मुहर, 37 लाख स्कूली बच्चों को मिलेगा नि:शुल्क बैग

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवMarch 16, 2024No Comments4 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          राज्य निर्वाचन आयुक्त का कार्यकाल एक साल बढ़ा

          Ranchi: । मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन की अध्यक्षता में शनिवार को हुई कैबिनेट की बैठक में 53 प्रस्ताव पारित हुए। अब राज्य के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को निःशुल्क बैग मिलेगा। इसका लाभ क्लास एक से आठ तक के 37 लाख बच्चों को मिलेगा। आगामी शैक्षणिक सत्र से यह लाभ मिलना शुरू हो जाएगा।

          राज्य सरकार निःशुल्क बैग के लिए 57 करोड़ रुपये खर्च करेगी। क्लास एक और दो के बच्चों के लिए प्रति बैग 140 रुपये, क्लास तीन से पांच के बच्चों के लिए 150 रुपये और क्लास छह से आठ तक के बच्चों के बैग के लिए 160 रुपये खर्च किए जाएंगे। यह जानकारी कैबिनेट सचिव वंदना दादेल ने दी।

          इसके अलावे अल्पसंख्यक और गैर सरकारी सहायता प्राप्त स्कूल के कर्मियों को ओल्ड पेंशन स्कीम का लाभ मिलेगा। कैबिनेट ने राज्य में शिक्षक पात्रता परीक्षा के आयोजन के लिए एक बार फिर झारखंड शिक्षक पात्रता नियमावली 2024 बनाने का निर्णय लिया है। झारखंड राज्य निर्वाचन आयुक्त नियमावली 2024 संशोधित किया गया। इसके अंतर्गत निर्वाचन आयुक्त की उम्र सीमा 64 वर्ष के स्थान पर 65 वर्ष निर्धारित की गई है तथा उनका कार्यकाल तीन वर्ष की जगह चार वर्ष होगी।

          कैबिनेट के अन्य फैसले-

          – गरीबों को हर तिमाही गैस रिफिलिंग की सुविधा देने का निर्णय लिया गया है।

          -प्रधानमंत्री जन-धन योजना के तहत राज्य के अधीन जनजाति क्षेत्रों में 91 आंगनबाड़ी केंद्र भी खोले जाएंगे।

          -झारखंड शिक्षक पात्रता नियमावली 2024 का गठन किया गया। योजना विकास विभाग के तहत पीपीपी मोड के तहत कोषांग का गठन किया गया है। आम-उपचुनाव में निर्वाचन कार्य में संलग्न पदाधिकारी के कार्य अवधि से अधिक समय तक काम करने के एवज में पारितोष के भुगतान की स्वीकृति दी गई।

          -राज्य ग्रामीण विकास संस्थान को ऑटोनोमस कर दिया गया है। इसमें पूर्व से जो भी कार्यरत हैं वह सब रहेगा। संस्थान का नाम राज्य ग्रामीण विकास पंचायती राज संस्थान किया गया।

          -साहिबगंज में ग्रामीण जलापूर्ति योजना के लिए दो अरब की स्वीकृति।

          -झारखंड बाड़ी मासिक पत्रिका का प्रकाशन और इसे राज्य के आंगनबाड़ी केंद्र में वितरित किया जाएगा।

          -मिलेट की खेती को पांच लाख हेक्टेयर तक बढ़ाया जाएगा। अभी 40 हजार हेक्टेयर तक की है। वर्तमान में 50 करोड़ राशि का प्रावधान किया गया।

          कई सड़क-पुल योजनाओं की स्वीकृति

          -नगर विकास एवं आवास विभाग की ओर से अटल शहरी विकास योजना के तहत 123 करोड़ की लागत से जामताड़ा शहरी जिला पूर्ति योजना की प्रशासनिक स्वीकृति दी गई।

          -नक्सल मुक्त क्षेत्र बूढ़ा पहाड़ क्षेत्र में मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना से सड़कें बनाने की स्वीकृति दी गई।

          -पकरी बरवाडीह एनटीपीसी प्रोजेक्ट में 220/30 केवी का ट्रांसफार्मर सहित अधिकारियों के लिए 33 करोड़ की स्वीकृति मिली।

          -अनगड़ा, राहे पथ में 112 करोड़ की लागत से पुल निर्माण की मंजूरी दी गई।

          -35 किलोमीटर लंबी गोला-मुरी रोड 333 करोड़ से फोरलेन किया जाएगा।

          -कोडरमा जिले में 5000 टन की कोल्ड स्टोरेज के लिए 11 करोड़ की योजना स्वीकृत।

          -बंता-राहे पथ रोड को दो लाने करने के लिए 178 करोड़ मंजूर।

          -प्रधानमंत्री बीमा फसल योजना लागू रखा जाएगा।

          -राज्य ग्रामीण विकास संस्थान (सर्ड) का नाम बदलकर राज्य ग्रामीण विकास पंचायती राज संस्थान कर दिया गया है। संस्थान में कार्यरत कर्मी पूर्ववत काम करते रहेंगे।

          -महिला एवं किशोरी कल्याण योजना के तहत महिलाओं को सेनेटरी पैड आपूर्ति योजना को स्वीकृति।

          -किसान समृद्धि योजना के लिए 80 करोड़ की मंजूरी।

          -जज उत्तम आनंद की आश्रित पत्नी को अनुकंपा पर सहायक निबंधन के पद पर मिलेगी नौकरी।

          -रोगी अभिज्ञा गुप्ता को निर्धारित सीमा से अधिक राशि प्रदान करने की स्वीकृति।

          -कन्हैया सिंह लिपिक सेवानिवृत की सेवा नियमित कर दी गयी है। साथ ही उन्हें अनुमन्य वित्तीय लाभ मिलेगा।

          -साहिबगंज में ग्रामीण जलापूर्ति के लिए दो अरब (200 करोड़) की राशि स्वीकृति की गयी है।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          cabinet meeting Chief Minister Champai Soren government schools
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          झारखंड में कभी भी दस्तक दे सकता है मानसून, कोडरमा समेत 12 जिलों में भारी बारिश और वज्रपात की चेतावनी

          June 12, 2026

          लातेहार में जमीन विवाद ने ली जान, बड़े भाई की ह/त्या,टांगी से हमला: पत्नी और भतीजा गंभीर, आरोपी फरार

          June 12, 2026

          मुजफ्फरपुर में 4 हजार डायजेपाम इंजेक्शन जब्त, नेपाल तस्करी नेटवर्क का खुलासा

          June 12, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          झारखंड में कभी भी दस्तक दे सकता है मानसून, कोडरमा समेत 12 जिलों में भारी बारिश और वज्रपात की चेतावनी

          लातेहार में जमीन विवाद ने ली जान, बड़े भाई की ह/त्या,टांगी से हमला: पत्नी और भतीजा गंभीर, आरोपी फरार

          मुजफ्फरपुर में 4 हजार डायजेपाम इंजेक्शन जब्त, नेपाल तस्करी नेटवर्क का खुलासा

          बिहार में भीषण सड़क हादसा : बेगुसराय में खड़े ट्रक से टकराई कार, तीन थानाध्यक्ष और चालक की मौत

          बिहार विधान परिषद चुनाव: पवन निशांत सहित राजग के सभी 9 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.