Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, 11 March 2026 || 13:53
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • News Submit
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Post Live
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • चुनाव
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामतारा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हज़ारीबाग
    • बिहार
      • अररिया
      • अरवल
      • औरंगाबाद
      • कटिहार
      • किशनगंज
      • खगड़िया
      • गया
      • गोपालगंज
      • जमुई
      • जहांबाद
      • दरभंगा
      • नवादा
      • नालंदा
      • पटना
      • पश्चमी चंपारण
      • पुरनिया
      • पूर्वी चंपारण
      • बक्सर
      • बांका
      • बेगूसराय
      • भभुआ
      • भागलपुर
      • भोजपुर
      • मधुबनी
      • मधेपुरा
      • मुंगेर
      • मुजफ्फरपुर
      • रोहतास
      • लखीसराय
      • वैशाली
      • शिवहर
      • शेखपुरा
      • समस्तीपुर
      • सारण
      • सहरसा
      • सिवान
      • सीतामढ़ी
      • सुपौल
    • व्यापार
    • खेल
      • क्रिकेट
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
      • हॉलीवुड
    • शिक्षा
    Today Post Live
    Home»Headline»Ghazipur: गाजीपुर हादसे में अभी तक पांच लोगों की मौत, कई लोग झुलसे
    Headline

    Ghazipur: गाजीपुर हादसे में अभी तक पांच लोगों की मौत, कई लोग झुलसे

    टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवMarch 11, 2024Updated:March 11, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

    Ghazipur:  जनपद के खिरिया गांव से सोमवार को शादी के लिए निकली बारातियों से भरी बस महाहर धाम के पास हाईटेंशन तार की चपेट में आ गई। हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई और कई लोग झुलसी हालत में आसपास के अस्पतालों में भर्ती हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे में पीड़ित परिवार को आर्थिक सहयोग का ऐलान किया है। सरकार के दो मंत्री घटनास्थल के लिए रवाना हो गये हैं।

    प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, खिरिया खड़ा गांव से नंदू पासवान के बेटी की शादी के लिए सुबह जब बारातियों से भरी बस नाचते गाते हुए घर से निकली। बारातियों से भरी बस जैसे ही मंदिर के दरवाजे पर पहुंची तो वहां के प्रशासन ने बस को अंदर जाने से रोक दिया। इसके बाद चालक बारातियों से भरी बस को कच्ची सड़क से ले जाने लगा। ऊपर से गुजर रहे हाईटेंशन तार की चपेट में आकर बस धूं-धूंकर जलने लगी। इसकी चपेट में कई लोग आ गए। इस घटना से प्रशासन में हड़कम्प मच गया। आनन-फानन में कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंचकर राहत बचाव कार्य में जुट गई है।

    पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने पत्रकारों को बताया कि मऊ जिले के रानीपुर थाना क्षेत्र के खिरिया गांव से बारात महाहर धाम मंदिर पहुंची थी। मंदिर के पास बैरियर पर बस की एंट्री रोक दी गई थी। इस वजह से चालक दूसरे रास्ते से बस को ले जाने लगा। इसी बीच ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन के तार की चपेट में बस आ गई। बस में आग लगने से कई लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई और कई घायल हैं।

    एसपी ने बताया कि हादसे में पांच लोगों के मौत की पुष्टि हुई है, जबकि पांच लोगों को जिला अस्पताल भेजा गया है। जबकि कुछ अन्य घायल मऊ के अस्पतालों में अपना इलाज करवा रहे हैं। इनमें कई लोगों की हालत नाजुक है और मौतों का आकड़ा बढ़ भी सकता है। उन्होंने बताया कि मंदिर के आसपास बड़े वाहनों की आवाजाही पर रोक लगी है। इस वजह से प्रशासन ने बस को मंदिर से कुछ ही दूरी पर रोक दिया था। बस से दुल्हन को उतारने के बाद चालक कच्चे रास्ते से भैरव मंदिर की तरफ बस ले जाने लगा। इसी रास्ते में हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर बस आग को गोला बन गई। बस में लगभग 30 से 35 की संख्या में बाराती सवार थे। हादसे में पांच लोगों के मौत की पुष्टि हुई है।

    गाजीपुर हादसे में मृतकों के परिवार को योगी सरकार की ओर से पांच-पांच लाख रुपये का आर्थिक सहयोग

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को गाजीपुर हादसे में मृतकों के परिजनों को पाँच-पाँच लाख रुपये एवं गंभीर घायलों को पचास हजार और निःशुल्क उपचार कराये जाने के निर्देश दिये। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद गाजीपुर हादसे का संज्ञान लेते हुए मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

    मुख्यमंत्री ने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर जिला प्रशासन के अधिकारियों को उनके समुचित उपचार के निर्देश दिए। इसके साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को मौके पर पहुंचकर राहत कार्य में तेजी लाने के भी निर्देश दिए हैं।

    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
    bus full of wedding guests high tension wire Khiriya village
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

    Related Posts

    Bengaluru Gas Crisis : कमर्शियल सिलेंडर पर संकट, बेंगलुरु में कल से होटल-रेस्टोरेंट रहेंगे बंद

    March 9, 2026

    गिरिडीह में बिहार STF की बड़ी कार्रवाई, दो नक्सली गिरफ्तार

    March 9, 2026

    रजरप्पा मंदिर में श्रद्धालु से मारपीट, वीडियो वायरल होने पर चार पुलिसकर्मी निलंबित

    March 9, 2026
    Social
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • LinkedIn
    • Pinterest
    • Telegram
    • WhatsApp

    Trending News

    Jharkhand Vidhansabha में जोरदार हंगामा, भाजपा विधायकों का वेल में प्रदर्शन

    Ranchi News  : सिविल कोर्ट को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल में 14 साइनाइड बम लगाने का दावा

    Bengaluru Gas Crisis : कमर्शियल सिलेंडर पर संकट, बेंगलुरु में कल से होटल-रेस्टोरेंट रहेंगे बंद

    Patna में चलेगा अल्ट्रा पॉड्स सिस्टम, 15 महीने में तैयार होगी 296 करोड़ की स्मार्ट ट्रांजिट परियोजना

    Child Safety Tips : भीड़ में खो जाए बच्चा तो क्या करे? पैरेंट्स पहले ही सिखा दें ये सेफ्टी रूल

    © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.