Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, 7 July 2026 || 22:54
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»Nawada:नवादा-तिलैया रेलखंड के दोहरीकरण कार्य पर चोरों की टेढ़ी नजर, अबतक लाखों का सामान टपाया, कार्य प्रभावित
          Headline

          Nawada:नवादा-तिलैया रेलखंड के दोहरीकरण कार्य पर चोरों की टेढ़ी नजर, अबतक लाखों का सामान टपाया, कार्य प्रभावित

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवFebruary 17, 2024No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          Nawada:  नवादा-तिलैया रेलखंड के दोहरीकरण का काम कर रही  निर्माण कंपनी को चोरों ने परेशान कर रखा है। बेखौफ बदमाश लगातार चोरी की घटना को अंजाम दे रहे हैं और अभी तक लाखों का सामान चोरी कर लिया है। इससे किउल-गया रेल मार्ग पर नवादा तिलैया स्टेशनों के बीच चल रहे रेलवे लाइन के दोहरीकरण का कार्य प्रभावित हो गया है।

          रेलवे निर्माण कंपनी इस्कॉन की सहायक कंपनी ज्योति कंस्ट्रक्शन इंजीनियरिंग प्राइवेट लिमिटेड द्वारा इस मार्ग पर 18 किलोमीटर रेलवे लाइन दोहरीकरण में मिटी भराई ,डास्टिंग व पुल पुलिया का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। कंपनी के साइट इंचार्ज अनिल सिंह के मुताबिक पिछले एक वर्ष में लाखों के सामानों की चोरी बदमाशों द्वारा की जा चुकी है। जिसके कारण रेल निर्माण का कार्य प्रभावित हो रहा है। बदमाशों द्वारा रेलवे लाइन व पुल पुलियों के बीच शटरिंग के दौरान सरिया लोहे का पाइप व जक की चोरी कर ली जा रही है, जिसके कारण समय पर काम पूरा नहीं हो पा रहा है।

          कंपनी के निदेशक समीर कुमार द्वारा इस बारे में नवादा के एसपी से मिलकर शिकायत की जा चुकी है। परंतु अब तक कोई कार्रवाई नहीं हो सकी है। जिसके कारण चोरी की घटनाओं पर रोक नहीं लग सकी है। किउल- गया रेल मार्ग पर नवादा से तिलैया के बीच रेलवे लाइन का दोहरीकरण का कार्य पूरा नहीं हो सका है। कंपनी 2021 से इस प्रोजेक्ट पर काम कर रही है। मिटटी भराई का कार्य पूरा कर लिया गया है ।संपूर्ण कार्य मार्च 2024 तक पूरा कर लिया जाना था, परंतु समान चोरी के कारण काम निर्धारित समय पर पूरा होने के आसार नहीं है। इसे पूरा होने में अभी 5 – 6 महीने और समय लगने की संभावना जताई जा रही है।

          इस्कॉन कंपनी के एजीएम पिछले 12 फरवरी को रेलवे दोहरीकरण के कार्य का नवादा में जायज लिया था और इस कार्य को मार्च 2024 तक हर हाल में पूरा करने का निर्देश दिया था। कंपनी के कर्मियों ने उनसे चोरी की शिकायत की थी। एजीएम की पहल पर कंपनी के कर्मी राहुल कुमार ने हिसुआ और नरहट थाने में चोरी की लिखित शिकायत दर्ज कराई गई थी।

          शिकायत है कि बदमाशों ने तिलैया स्टेशन के 236 व 237 नंबर पर पुलिया हिसुआ के मनवां गांव के समीप 222 ए नंबर पुलिया व नरहट के हासापुर व दायबिगहा के बीच 208 ए नंबर के पुलिया के समीप से बड़ी मात्रा में 20 एमएम का सरिया लोहे का पाइप व जैक आदि चुरा लिया गया। परंतु अब तक प्राथमिकी दर्ज नहीं हो सकी ।साइट इंचार्ज के मुताबिक आवेदन देने के अगले दिन बदमाशों ने फिर सामानों की चोरी कर बेखौफ चलते बने। इससे पता चलता है कि चोरों में पुलिस का खौफ भी नहीं है। चोरों द्वारा पुलिस क़ो चुनौती देकर लगातार चोरी का अंजाम दे रहे हैं .

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          construction company Nawada-Tilaiya Railway Section ​ thieves
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          बांकीपुर सीट पर भाजपा का युवा चेहरा, अभिषेक कुमार बंटी को मिला टिकट

          July 7, 2026

          मुजफ्फरपुर में किराना दुकान से बरामद हुई 4 किलो चरस, राशन की आड़ में चल रहा था अवैध कारोबार

          July 7, 2026

          कटिहार डीएम ने स्कूल में बच्चों के साथ खाया मिड-डे मील, शिक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

          July 7, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          बांकीपुर सीट पर भाजपा का युवा चेहरा, अभिषेक कुमार बंटी को मिला टिकट

          मुजफ्फरपुर में किराना दुकान से बरामद हुई 4 किलो चरस, राशन की आड़ में चल रहा था अवैध कारोबार

          कटिहार डीएम ने स्कूल में बच्चों के साथ खाया मिड-डे मील, शिक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

          भागलपुर में पत्नी और कथित प्रेमिका के बीच सड़क पर हाई वोल्टेज ड्रामा, जमकर हुई मारपीट

          दरभंगा के चंचल नगर में संदिग्ध बम विस्फोट, दो मजदूर घायल; जमीन विवाद के एंगल से जांच जारी

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.