Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, 10 March 2026 || 12:08
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • News Submit
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Post Live
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • चुनाव
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामतारा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हज़ारीबाग
    • बिहार
      • अररिया
      • अरवल
      • औरंगाबाद
      • कटिहार
      • किशनगंज
      • खगड़िया
      • गया
      • गोपालगंज
      • जमुई
      • जहांबाद
      • दरभंगा
      • नवादा
      • नालंदा
      • पटना
      • पश्चमी चंपारण
      • पुरनिया
      • पूर्वी चंपारण
      • बक्सर
      • बांका
      • बेगूसराय
      • भभुआ
      • भागलपुर
      • भोजपुर
      • मधुबनी
      • मधेपुरा
      • मुंगेर
      • मुजफ्फरपुर
      • रोहतास
      • लखीसराय
      • वैशाली
      • शिवहर
      • शेखपुरा
      • समस्तीपुर
      • सारण
      • सहरसा
      • सिवान
      • सीतामढ़ी
      • सुपौल
    • व्यापार
    • खेल
      • क्रिकेट
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
      • हॉलीवुड
    • शिक्षा
    Today Post Live
    Home»Headline»Patna: कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न देने की घोषणा के लिए नीतीश ने दी प्रधानमंत्री को बधाई, कहा जननायक ने कभी अपने परिवार को राजनीति में आगे नहीं बढ़ाया
    Headline

    Patna: कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न देने की घोषणा के लिए नीतीश ने दी प्रधानमंत्री को बधाई, कहा जननायक ने कभी अपने परिवार को राजनीति में आगे नहीं बढ़ाया

    टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवJanuary 24, 2024Updated:January 24, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

    जननायक कर्पूरी ठाकुर की सौंवीं जयंती कार्यक्रम में शामिल हुए 

    Patna:  बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री व जननायक कर्पूरी ठाकुर की 100वीं  जयंती के अवसर पर आयोजित एक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि उन्होंने वर्ष 2007 से वर्ष 2023 तक हर साल कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न देने का अनुरोध करते रहे। चाहे कांग्रेस की सरकार रही हो या फिर राजग की। अब केंद्र सरकार ने कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न देने का एलान किया है, जिसके लिए मैं केंद्र सरकार के साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को भी बधाई देता हूं।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि कर्पूरी के पुत्र रामनाथ ठाकुर को भी प्रधानमंत्री ने फोन कर बधाई दी है। आज हम लोगों ने जननायक कर्पूरी ठाकुर के कार्यों को आगे बढ़ाया है, लेकिन आजकल लोग परिवारवाद को आगे बढ़ाते हैं। जब जननायक कर्पूरी ठाकुर का देहावसान हो गया, तब हम लोगों ने उनके सुपुत्र रामनाथ ठाकुर को आगे बढ़ाया। उन्हें पार्टी में स्थान दिया, मंत्री बनाया व सांसद बनाया। आजकल बहुत लोग अपने परिवार को आगे बढ़ाने में लगे हुए हैं, लेकिन जननायक ने कभी अपने परिवार को आगे नहीं बढ़ाया।

    नीतीश कुमार ने कहा कि जननायक कर्पूरी ठाकुर ने ही पहली बार वर्ष 1978 में पिछड़ा वर्ग को 8 प्रतिशत और अति पिछड़ा वर्ग को 12 प्रतिशत आरक्षण दिया। अति पिछड़ा वर्ग ज्यादा गरीब है और उनकी संख्या भी ज्यादा है। जननायक के कार्यों को हमें हमेशा याद रखना है। उन्होंने ही पहली बार बिहार में शराबबंदी लागू की लेकिन समय से पहले ही उन्हें पद से हटा दिया गया, फिर शराबबंदी भी खत्म हो गई। मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछड़ा-अति पिछड़ा वर्ग का कल्याण होना चाहिए। जिस सरकारी आवास में जननायक ठाकुर रहते थे, उसे आज भी संग्रहालय के रूप में सुरक्षित रखा गया है। मुख्यमंत्री रहते हुए जननायक कर्पूरी ठाकुर ने शिक्षा के क्षेत्र में काफी काम किया था।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि हमलोगों ने जाति आधारित गणना का काम करवाया। इसमें जाति की गणना के साथ-साथ एक-एक परिवार की आर्थिक स्थिति का जायजा लिया गया। आरक्षण की सीमा को बढ़ाया है। अनुसूचित जाति की आरक्षण सीमा को 20 प्रतिशत और अनुसूचित जनजाति का 2 प्रतिशत, अत्यंत पिछड़ा वर्ग का 25 प्रतिशत और पिछड़ा वर्ग को 18 प्रतिशत का आरक्षण का लाभ दिया। 50 प्रतिशत से आरक्षण की सीमा को बढ़ाकर 65 प्रतिशत कर दिया गया। अपर कास्ट में आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को केंद्र सरकार ने 10 प्रतिशत का आरक्षण दिया है, जिसे हमलोगों ने भी अपने राज्य में लागू किया है। कुल मिलाकर आरक्षण की सीमा 75 प्रतिशत हो गई है। जाति आधारित गणना के बाद यह बात सामने आई कि सभी जाति, वर्ग, धर्म में गरीब परिवार है। इनकी संख्या 94 लाख है। हमलोग प्रत्येक गरीब परिवार को 2-2 लाख रुपये देंगे ताकि वे अपना कार्य कर सकें।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि जननायक कर्पूरी ठाकुर के प्रति हमलोगों की श्रद्धा है। हम उनके परिवार की भी इज्जत करते हैं। हम राज्य के हित में काम करते रहे हैं और आगे भी करते रहेंगे। मैं जननायक कर्पूरी ठाकुर के प्रति अपनी श्रद्धांजलि निवेदित करता हूं।

    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
    Bharat Ratna jubilee Nitish Kumar Patna News public leader karpuri thakur
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

    Related Posts

    Patna में चलेगा अल्ट्रा पॉड्स सिस्टम, 15 महीने में तैयार होगी 296 करोड़ की स्मार्ट ट्रांजिट परियोजना

    March 9, 2026

    गिरिडीह में बिहार STF की बड़ी कार्रवाई, दो नक्सली गिरफ्तार

    March 9, 2026

    रजरप्पा मंदिर में श्रद्धालु से मारपीट, वीडियो वायरल होने पर चार पुलिसकर्मी निलंबित

    March 9, 2026
    Social
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • LinkedIn
    • Pinterest
    • Telegram
    • WhatsApp

    Trending News

    Bengaluru Gas Crisis : कमर्शियल सिलेंडर पर संकट, बेंगलुरु में कल से होटल-रेस्टोरेंट रहेंगे बंद

    Patna में चलेगा अल्ट्रा पॉड्स सिस्टम, 15 महीने में तैयार होगी 296 करोड़ की स्मार्ट ट्रांजिट परियोजना

    Child Safety Tips : भीड़ में खो जाए बच्चा तो क्या करे? पैरेंट्स पहले ही सिखा दें ये सेफ्टी रूल

    कौन हैं अदिति हुंडिया? मिस इंडिया फाइनलिस्ट ने वर्ल्ड कप जीत के बाद Ishan Kishan को लगाया गले, रोमांटिक तस्वीरें वायरल

    Giridih News : बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, नक्सली कांड के दो आरोपी गिरफ्तार

    © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.