Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, 8 September 2026 || 15:59
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»Patna: ललन सिंह के इस्तीफे के बाद बिहार में सत्ता समीकरण बदलने के संकेत
          Headline

          Patna: ललन सिंह के इस्तीफे के बाद बिहार में सत्ता समीकरण बदलने के संकेत

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवDecember 30, 2023No Comments4 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email

          Patna : जदयू की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में शुक्रवार को जो कुछ भी हुआ उससे बिहार में राजनीतिक उथल-पुथल के कयास लगाये जाने लगे हैं। नीतीश कुमार के राजनीति इतिहास को यदि खंगाला जाए तो इस कयास को पूरी होने की संभावना और बढ़ जायेगी। इसे ऐसे समझा जा सकता है कि ढाई साल पूर्व जब आरसीपी सिंह को राष्ट्रीय अध्यक्ष पद से हटाया गया था तब यह कौन जानता था कि एनडीए के साथ सरकार चला रही जदयू एनडीए से अलग हो जायेगी।

          ललन सिंह का अध्यक्ष पद छोड़ना कई सियासी कयासों का जन्म दे गया है। जदयू के अंदर सत्ता परिवर्तन होने के बाद अब राज्य का सत्ता समीकरण बदलने वाला है। जदयू के सत्ता परिवर्तन के बाद बिहार में सत्ता में जदयू के साथ शामिल राजद और भाजपा नेताओं के सुर भी बदलने लगे हैं। ऐसा इसलिए भी कहा जा सकता है कि नीतीश कुमार के जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के साथ ही बार-बार नीतीश कुमार पर प्रहार करने वाली बिहार भाजपा के भी सुर और मिजाज बदले हुए हैं।

          नीतीश कुमार को चेतावनी देने वाले बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने दिल्ली में जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद से ललन सिंह के इस्तीफा देने के सवाल पर कहा कि यह जदयू का आंतरिक मामला है। भाजपा का इससे काई लेना देना नहीं है लेकिन उन्होंने यह भी कहा कि जदयू का एक ही नेता है नीतिश कुमार, दूसरा और कोई नहीं। नीतीश कुमार ने कभी आरसीपी सिंह को तो कभी ललन सिंह को राष्ट्रीय अध्यक्ष बना दिया।

          ललन सिंह के अध्यक्ष पद से हटते ही शुक्रवार को राजद कार्यालय और जदयू कार्यालय के बदले माहौल भी सत्ता समीकरण की ओर इशारा करता रहा। राबड़ी आवास पर सन्नाटा पसरा रहा जबकि जदयू कार्यालय में पटाखे फूटे, मिठाईयां बंटी और नेताओं ने एक-दूसरे को गुलाल लगाये। नीतीश कुमार के जदयू अध्यक्ष बनते ही तेजस्वी यादव के तेवर भी बदले हुए दिखे। शुक्रवार को तेजस्वी के चेहरे पर उत्साह और चमक नहीं दिखी।

          बिहार में सत्ता समीकरण बदलने के कयासों को इसलिए भी जोर मिल रहा है क्योंकि, जदयू के साथ सत्ता में शामिल राजद के मूड भी कुछ बदले-बदले से हैं। ललन सिंह के जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष से हटने और नीतीश कुमार के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव का जो बयान आया उसके भी कई राजनीति मायने निकाले जा रहे हैं। तेजस्वी यादव की जो प्रतिक्रिया आयी, उसमें वह ओज और उत्साह नहीं था जो अन्य दिनों में उनके साथ रहता है।

          तेजस्वी ने नीतीश कुमार के जदयू अध्यक्ष बनने पर शुभकामनाएं तो दीं लेकिन उनके बोलने के लहजे में अंतर साफ दिखा। उन्होंने कहा कि हां बने हैं, अच्छी बात है। मैं उन्हें बधाई देता हूं। तेजस्वी ने कहा कि वह पहले भी जदयू अध्यक्ष रह चुके हैं। ललन सिंह के इस्तीफे के बाद तेजस्वी यादव ने विदेश दौरा रद्द कर दिया। वह 6 जनवरी को ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के दौरे पर निकलने वाले थे। तेजस्वी का यह दौरा रद्द हो जाने से इस चर्चा को और भी शह मिलने लगा है कि ललन सिंह राजद को लाभ पहुंचाना चाहते थे। हालांकि, शनिवार को ललन सिंह उनपर लगाए हर आरोपों को खारिज करते हुए प्रेस बयान जारी किया और गलत खबर छापने वाले मीडिया हाउस पर एक्शन लेने की बात कही है।

          ललन सिंह इस्तीफे के बाद जानकारों का मानका है कि अब महत्वपूर्ण यह नहीं कि ललन सिंह ने राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद को छोड़ दिया, बल्कि यह महत्वपूर्ण है कि इसका जो कारण अब तक सुर्खियों में रहा है और उनके साथ रहने वाले सत्ता दल और विपक्ष के बदले सूर के बाद बिहार में फिर नया सत्ता समीकरण बनेगा।

          jdu Lalan Singh National President Patna News
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          दलीप ट्रॉफी फाइनल में ईशान किशन का दोहरा शतक,ईस्ट जोन ने पहली पारी में ठोके 708 रन

          September 7, 2026

          सेब की आड़ में लाया जा रहा 64 लाख की शराब बरामद, बक्सर में ट्रक को किया जब्त,चंडीगढ़ से पूर्णिया जा रही थी शराब, दो आरोपी गिरफ्तार

          September 7, 2026

          भागलपुर में बाढ़ का कहर, 7 हजार से ज्यादा लोग प्रभावित,श्रीरामपुर रिंग बांध टूटा, अकबरनगर के गांवों में घुसा बाढ़ का पानी

          September 7, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          दलीप ट्रॉफी फाइनल में ईशान किशन का दोहरा शतक,ईस्ट जोन ने पहली पारी में ठोके 708 रन

          सेब की आड़ में लाया जा रहा 64 लाख की शराब बरामद, बक्सर में ट्रक को किया जब्त,चंडीगढ़ से पूर्णिया जा रही थी शराब, दो आरोपी गिरफ्तार

          भागलपुर में बाढ़ का कहर, 7 हजार से ज्यादा लोग प्रभावित,श्रीरामपुर रिंग बांध टूटा, अकबरनगर के गांवों में घुसा बाढ़ का पानी

          बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे CM सम्राट चौधरी, खुद परोसा खाना और साथ किया भोजन,राहत शिविर में CM ने सुनी बाढ़ पीड़ितों की परेशानी, मुआवजे का भी किया ऐलान

          कोडरमा से था सुदिव्य सोनू का खास लगाव, झुमरीतिलैया में बीता बचपन, सीएच स्कूल से की पढ़ाई

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.