Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, 11 March 2026 || 21:52
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • News Submit
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Post Live
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • चुनाव
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामतारा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हज़ारीबाग
    • बिहार
      • अररिया
      • अरवल
      • औरंगाबाद
      • कटिहार
      • किशनगंज
      • खगड़िया
      • गया
      • गोपालगंज
      • जमुई
      • जहांबाद
      • दरभंगा
      • नवादा
      • नालंदा
      • पटना
      • पश्चमी चंपारण
      • पुरनिया
      • पूर्वी चंपारण
      • बक्सर
      • बांका
      • बेगूसराय
      • भभुआ
      • भागलपुर
      • भोजपुर
      • मधुबनी
      • मधेपुरा
      • मुंगेर
      • मुजफ्फरपुर
      • रोहतास
      • लखीसराय
      • वैशाली
      • शिवहर
      • शेखपुरा
      • समस्तीपुर
      • सारण
      • सहरसा
      • सिवान
      • सीतामढ़ी
      • सुपौल
    • व्यापार
    • खेल
      • क्रिकेट
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
      • हॉलीवुड
    • शिक्षा
    Today Post Live
    Home»Headline»Chaibasa: नक्सलियों द्वारा गोइलकेरा-पोसैता रेलवे स्टेशन के बीच रेल पटरी उड़ाने के बाद चक्रधरपुर मंडल में ट्रेनों का परिचालन ठप
    Headline

    Chaibasa: नक्सलियों द्वारा गोइलकेरा-पोसैता रेलवे स्टेशन के बीच रेल पटरी उड़ाने के बाद चक्रधरपुर मंडल में ट्रेनों का परिचालन ठप

    टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवDecember 22, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

    Chaibasa: प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादियों के  22 दिसंबर को भारत बंद के दौरानगुरुवार रात करीब 11:00 बजे गोइलकेरा और पोसैता स्टेशन के बीच बम विस्फोट कर रेल पटरी को उड़ाए जाने के बाद चक्रधपुर रेल मंडल में ट्रेन के पहिए थम गए है।  चक्रधरपुर रेल मंडल के हावड़ा-मुंबई मुख्य रेलमार्ग में ट्रेनों का परिचालन ठप हो गया। घटन के बाद एहतियातन शालीमार-कुर्ला अप एक्सप्रेस ट्रेन (18030) को गोईलकेरा स्टेशन पर रोक दिया गया।

    सीनियर डीसीएम गजराज सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही समूचे रेल मंडल में ट्रेनों का परिचालन रोक दिया गया। सुरक्षाबलों की टीम को मौके पर भेजा गया। डीआरएम एजे राठौड़ ने बताया कि तड़के चार बजे के बाद से अब तक ट्रेनों का परिचालन बहाल नहीं हो पाया है। चक्रधरपुर राउरकेला सरंडा पैसेंजर स्पेशल का परिचालन रद्द कर दिया गया है।

    घटना के बाद राज्य के नक्सल प्रभावित इलाकों की सभी रूटों पर पुलिस कि गश्त बढ़ा दी गई है। नक्सल प्रभावित जिलों में स्थापित रेलवे स्टेशन के बाहर और भीतर दोनों तरफ निगरानी बढ़ा दी गई है। हर ट्रेन की गहनता से जांच करवाई जा रही है। इसके लिए स्वान दस्ते की भी मदद ली जा रही है। स्टेशन में प्रवेश कर देने वाले यात्रियों को भी चेक किया जा रहा है। विस्फोट की वजह से हटिया से हावड़ा जाने वाली दो ट्रेनों को भी रद्द कर दिया गया है।

    प्रतिबंधित नक्सली संगठन ने 22 दिसंबर को भारत बंद का आह्वान किया था। बंद शुरू होने से पहले ही नक्सलियों ने चक्रधरपुर रेल मंडल के गोइलकेरा और पोसैता रेलवे स्टेशनों के बीच पोल संख्या 356/29ए और 31ए के बीच थर्ड लाइन में विस्फोट कर रेल पटरी को उड़ा दिया। नक्सलियों ने इस स्थान को बैनर और पोस्टरों से पाट दिया है। इस विस्फोट की जानकारी इस रेल खंड की दूसरी लाइन से गुजर रही एक मालगाड़ी के क्रू और गार्ड ने नजदीकी स्टेशन को दी गई। इसके बाद चक्रधरपुर रेल मंडल में हड़कंप मच गया। इसके बाद फौरन मार्ग में ट्रेनों का परिचालन रोक दिया गया ।

    बंद को लेकर भाकपा माओवादियों के द्वारा जारी किए गए पत्र में यह लिखा गया है कि नक्सल मुक्त झारखंड के नाम पर केंद्रीय बलों के साथ मिलकर झारखंड पुलिस आदिवासी बहुल इलाकों में अत्याचार कर रही है। अगस्त 2022 से लेकर अब तक लगातार लाल दस्ते पर बर्बर हमले किए जा रहे हैं। इन हमलों में हमारे साथियों को पकड़-पकड़ कर मारा जा रहा है। भारत की कम्युनिस्ट पार्टी की केंद्रीय कमेटी क्रांतिकारी आंदोलन क्रांतिकारी जनता के उन्मूलन के लिए कार्य करती है। ऐसे में जरूरत है कि पुलिस के नाजायज हमले के खिलाफ आवाज बुलंद की जाए।

    ये ट्रेनें रद्द की गईं
    -18478 – योगनगरी ऋषिकेश पुरी उत्कल एक्सप्रेस – मनोहरपुर में
    -12905 – पोरबंदर शालीमार एक्सप्रेस – मनोहरपुर में
    -18006 – जगदलपुर हावड़ा एक्सप्रेस – मनोहरपुर में

    -18030 – शालीमार एलटीटी एक्सप्रेस – गोईलकेरा में
    -12102 – शालीमार एलटीटी एक्सप्रेस – टाटा में
    -12129 – पुणे हावड़ा एक्सप्रेस – राउरकेला में
    -12810 – हावड़ा सीएसएमटी एक्सप्रेस -चक्रधरपुर में

    -12222 – हावड़ा पुणे एक्सप्रेस – चक्रधरपुर में
    -12151 – एलटीटी शालीमार एक्सप्रेस – राउरकेला में
    -12130 – हावड़ा पुणे एक्सप्रेस – टाटा में खड़ी की गयी

    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
    Bharat bandh Chaibasa News Naxalite rail track
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

    Related Posts

    Ranchi News : झारखंड विधानसभा में ‘जय श्रीराम’ के नारे, डीजे जब्ती को लेकर भाजपा का हंगामा

    March 11, 2026

    Ranchi News : साइकिल से विधानसभा पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी, बोले– ‘हेल्थ इज वेल्थ’

    March 11, 2026

    झारखंड सहित अन्य राज्यों से बिहार की सीमा में प्रवेश करने वाले बालू, पत्थर, गिट्टी, मोरम और स्टोन डस्ट से लदे वाहनों को लेना होगा ट्रांजिट पास (TP)

    March 11, 2026
    Social
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • LinkedIn
    • Pinterest
    • Telegram
    • WhatsApp

    Trending News

    Bihar News : रोमांचक हुई राज्यसभा की लड़ाई, AIMIM-RJD में हो पाएगी डील?

    IPL 2026 Schedule: आईपीएल 2026 के शेड्यूल का ऐलान,, 28 मार्च से शुरू होगा क्रिकेट का महाकुंभ

    LPG Gas Shortage : देशभर के मंदिरों में LPG गैस की किल्लत, कहीं बंद हुआ प्रसाद तो कहीं कम हुआ भोजन

    Ranchi News : झारखंड विधानसभा में ‘जय श्रीराम’ के नारे, डीजे जब्ती को लेकर भाजपा का हंगामा

    Ranchi News : साइकिल से विधानसभा पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी, बोले– ‘हेल्थ इज वेल्थ’

    © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.