Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, 26 July 2026 || 11:04
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»Lohardaga: सुदेश महतो ने लोहरदगा में किया किशोर भगत की प्रतिमा का अनावरणकमल, कहा किशोर के विचारों को जन-जन के हृदय में स्थापित करें- सुदेश
          Headline

          Lohardaga: सुदेश महतो ने लोहरदगा में किया किशोर भगत की प्रतिमा का अनावरणकमल, कहा किशोर के विचारों को जन-जन के हृदय में स्थापित करें- सुदेश

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवDecember 17, 2023No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          Lohardaga:  झारखंड राज्य के पूर्व उप मुख्यमंत्री और आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो ने  रविवार को  झारखंड आंदोलनकारी और लोहरदगा के भूतपूर्व विधायक स्वर्गीय कमल किशोर भगत की द्वितीय पुण्यतिथि पर जिला आजसू कार्यालय परिसर में उनकी प्रतिमा का अनावरण किया।  महतो ने कहा कि मैंने कमल किशोर भगत की प्रतिमा को लोहरदगा की हृदय स्थली में स्थापित कर दी है। अब पार्टी के सभी कार्यकर्ता और समर्थकों का यह दायित्व है कि कमल किशोर के विचारों को जन-जन के हृदय में स्थापित करें।

          सुदेश कुमार महतो ने कहा कि आजसू नेता कमलकिशोर भगत ने जिस साहस और संघर्ष से झारखंड आंदोलन की लड़ाई लड़ी और एक विधायक के तौर पर जनता की सेवा की उसे हर झारखंडी हमेशा याद रखेगा। कमल दा के विचारों और लक्ष्य को आगे बढ़ना हमारा दायित्व है। उनकी कमी पार्टी को हमेशा खलती रही है। कई पार्टियों के बड़े-बड़े नेता आंदोलन के नाम पर बड़ी-बड़ी बातें करते रहे और आंदोलन को बेचते रहे लेकिन रांची जैसे शहर में आंदोलन को जमीन पर उतरते हुए अलग झारखंड राज्य के लिए आंदोलन का ईमानदारी के साथ यदि किसी ने बीजारोपण किया तो उसका नाम कमल किशोर भगत है। सच्चे अर्थों में वे आंदोलनजीवी पुरुष थे। आजसू पार्टी और झारखंड को सही दिशा देते हुए उन्होंने अपना प्राण न्योछावर कर दिया

          पार्टी के मुख्य प्रवक्ता डॉ देवशरण भगत ने कहा कि कमल किशोर भगत सादा जीवन और उच्च विचार के प्रतीक थे। क्षेत्र की जनता के साथ उनके परिवार का सदस्य बनकर रहना उनका दिनचर्या था। वह अपना समय गांव में ही बिताया करते थे और राजनीतिक तामझाम को कभी उन्होंने आत्मसात नहीं किया। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधान पार्षद प्रवीण कुमार सिंह ने कहा कि वास्तव में नेता वही होता है जो मरने के बाद भी लोगों के हृदय में जीवित रहता है और इसका सबसे बड़ा उदाहरण स्वर्गीय कमल किशोर भगत हैं। आज भी आप क्षेत्र में जहां भी जाएं उनके द्वारा किए गए विकास के कार्यों और उनके सद् व्यवहारों का बखान करते लोग नहीं थकते। वह सही मायने में जनप्रिय नेता थे।

          झारखंड अलग राज्य बनाने के लिए खून, पसीना बहाने और जेल जाने से लेकर कई संघर्ष करने के बाद कमल किशोर भगत ने विधायक नहीं लोहरदगा का बेटा बन कर जनता की सेवा की। उनको लोहरदगा के आवश्यकता का बोध था। कमल किशोर भगत आम लोगों के विषयों को विधानसभा में बेतहर ढंग से रखते थे। कमल किशोर साधारण, सहज एवं सुलभ नेता थे।

          कमल किशोर भगत की धर्मपत्नी और लोहरदगा विधानसभा प्रभारी नीरू शांति भगत ने उनकी जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि कमल किशोर भगत के दादा स्वतंत्रता सेनानी, पिता शिक्षाविद और कमल किशोर भगत लोहरदगा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक बनकर जनता की सेवा करते हुए अपने आप को न्योछावर कर दिए। इस मौके पर बडी संख्या में लोग मौजूद थे।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          aajsu Late Kamal Kishore Bhagat Lohardaga News statue unveiling
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          भरत तिवारी एनकाउंटर केस में हाई कोर्ट सख्त,मुठभेड़ मामले में सबूत सुरक्षित रखने का आदेश,सरकार से तीन हफ्ते में मांगा जवाब

          July 23, 2026

          विनीत तिवारी हत्याकांड: पलामू पुलिस ने दूसरे आरोपित को झांसी से दबोचा, तीन की तलाश जारी

          July 23, 2026

          पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा में हुए विस्फोट के मामले में एनआईए की टीम ने कोडरमा से दो कारोबारियों को किया गिरफ्तार

          July 23, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          भरत तिवारी एनकाउंटर केस में हाई कोर्ट सख्त,मुठभेड़ मामले में सबूत सुरक्षित रखने का आदेश,सरकार से तीन हफ्ते में मांगा जवाब

          विनीत तिवारी हत्याकांड: पलामू पुलिस ने दूसरे आरोपित को झांसी से दबोचा, तीन की तलाश जारी

          पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा में हुए विस्फोट के मामले में एनआईए की टीम ने कोडरमा से दो कारोबारियों को किया गिरफ्तार

          केनरा बैंक से 1.10 करोड़ का गोल्ड गायब, कई अधिकारियों पर दर्ज हुई एफआईआर

          14वीं जेपीएससी रिजल्ट पर बवाल, भाजयुमो ने किया आयोग का घेराव,सीबीआई जांच और रिजल्ट रद्द करने की मांग

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.