Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, 7 July 2026 || 12:17
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»Begusarai: कार्तिक पूर्णिमा : गंगा स्नान के लिए सिमरिया धाम में उमड़ा जनसैलाब, 5 लाख लोगों ने लगाई डूबकी
          Headline

          Begusarai: कार्तिक पूर्णिमा : गंगा स्नान के लिए सिमरिया धाम में उमड़ा जनसैलाब, 5 लाख लोगों ने लगाई डूबकी

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवNovember 27, 2023No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          Begusarai: बिहार के पावन गंगा तट सिमरिया में कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर स्नान करने के लिए सोमवार को बिहार ही नहीं, देेश के विभिन्न राज्यों और विदेशी श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। जिसकेेे कारण अहले सुबह से ही बरौनी जीरोमाइल से लेकर सिमरिया पुल तक एनएच-31 पर काफी भीड़ रही। पूर्णिमा के मौके गंगा स्नान कर शारीरिक, मानसिक सुख और मोक्ष की कामना के साथ गंगा स्नान करने के लिए रात से बिहार, बंगाल, आसाम, झारखंड, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के साथ नेपाल से भी बड़ी संख्या में साधु-संत और श्रद्धालु पहुंच गए थे। जिसके बाद रात तीन बजे से ही हर-हर गंगे के जयकारा के बीच नमामि गंगे घाट से रामघाट तक शुरू स्नान का सिलसिला लगातार जारी है।

          इस दौरान पांच लाख से अधिक श्रद्धालुओं के गंगा स्नान करने का अनुमान लगाया जा रहा है। गंगा स्नान के बाद पौराणिक समय से चले आ रहे दान और पूजा की परंपरा के तहत श्रद्धालुओं ने बड़े पैमाने पर सिमरिया धाम के सभी मंदिरों में पूजा-अर्चना तथा गुरु पूजन किया। इस मौके पर सर्वमंगला सिद्धाश्रम में भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ लगी रही। गंगा स्नान के लिए उमड़ने वाली भीड़ के मद्देनजर सुरक्षा के व्यापक बंदोबस्त किए गए थे।

          एनएच के सभी चौक पर जहां पुलिस बल की व्यवस्था थी, वहीं राजेन्द्र पुल स्टेशन से लेकर गंगा घाट तक कदम कदम पर पुलिस बल तैनात किए गए थे। सदर डीएसपी अमित कुमार एवं सदर एसडीओ रामानुज प्रसाद सिंह खुद सुरक्षा व्यवस्था संभाले हुए थे। सभी वाच टावर से घाटों की निगरानी की जा रही थी। डीएम रोशन कुशवाहा एवं एसपी योगेन्द्र कुमार हर गतिविधि पर नजर बनाए हुए थे। वहीं, मोटर बोट पर अनिल सहित सभी गोताखोर की टीम को तैनात किया गया था।

          गंगा सदैव से मोक्ष दायिनी रही है और मोक्षदायिनी रहेगी-स्वामी चिदात्मन
          सर्वमंगला सिद्धाश्रम में श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए स्वामी चिदात्मन जी ने कहा कि गंगा सदैव से मोक्ष दायिनी रही है और मोक्षदायिनी रहेगी। कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर गंगा स्नान और पूजन से सभी प्रकार के लोभ, मोह, ईर्ष्या और पाप का शमन होता है, लौकिक और पारलौकिक गति की प्राप्ति होती है। उसमें भी आदि कुंभा स्थली सिमरिया धाम गंगा स्नान से कई गुणा अधिक फल प्राप्त होता है। मौके पर उन्होंने श्रीमद् भागवत कथा, कार्तिक व्रत और मिथिला महात्म से श्रद्धालुओं को भाव विभोर कर दिया।

          कार्तिक पूर्णिमा स्नान के साथ ही सिमरिया में चल रहा एशिया प्रसिद्ध राजकीय कल्पवास मेला का भी समापन हो गया। पूर्णिमा के शुभ मुहूर्त में मगध एवं नेपाल से आने वाले सैकड़ों भक्तों ने अपनी भगतई की सिद्धि की। कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर सिमरिया के अलावा झमटिया, चमथा, सिहमा, खोरमपुर, मधुरापुर आदि गंगा घाटों पर भी लाखों श्रद्धालुओं ने स्नान किया। बाबा हरीगिरी धाम समेत तमाम मंदिरों में सुबह से ही जलाभिषेक करने वालों की भीड़ लगी रही।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          Begusarai News Ganga bank Simaria Ganga bath Kartik Purnima
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          विदेश से लौटते ही पति बना कातिल, छह माह की बेटी के सामने पत्नी की ह/त्या

          July 6, 2026

          कुत्तों ने खोला हत्या का राज… , लापता विवाहिता का शव नदी में दफन मिला, पति समेत चार पर मामला दर्ज

          July 6, 2026

          कोडरमा के रिहायशी इलाकों में घुसे गजराज, मची अफरा-तफरी

          July 6, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          विदेश से लौटते ही पति बना कातिल, छह माह की बेटी के सामने पत्नी की ह/त्या

          कुत्तों ने खोला हत्या का राज… , लापता विवाहिता का शव नदी में दफन मिला, पति समेत चार पर मामला दर्ज

          कोडरमा के रिहायशी इलाकों में घुसे गजराज, मची अफरा-तफरी

          गया में 2.91 करोड़ की साइबर ठगी का खुलासा, 47 सिम कार्ड के साथ POS एजेंट गिरफ्तार

          बिहारशरीफ में पुल के नीचे मिला युवक का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका, पुलिस हादसे की कर रही जांच

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.