Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, 11 June 2026 || 17:19
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»Sarhasa: 15 अक्टूबर को कलश स्थापन के साथ शुरु होगा शारदीय नवरात्र ,23 अक्टूबर को महानवमी व 24 अक्टूबर को मनाई जाएगी विजयादशमी
          Headline

          Sarhasa: 15 अक्टूबर को कलश स्थापन के साथ शुरु होगा शारदीय नवरात्र ,23 अक्टूबर को महानवमी व 24 अक्टूबर को मनाई जाएगी विजयादशमी

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवOctober 12, 2023No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          नवरात्रि पर देवी दुर्गा का पृथ्वी पर आगमन हाथी की सवारी के साथ होगा एवं गमन चरणायुध यानकारी विकला (मुर्गा) पर होगा

          Sarhasa:  शक्ति की साधना और आराधना का पर्व  शारदीय नवरात्र  की शुरुआत इस वर्ष आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि 15 अक्टूबर से होगी। ।शारदीय नवरात्रि 15 अक्टूबर से 24 अक्तूबर तक रहेगी। जिसमें नौ दिनों तक मां दुर्गा के नौ अलग-अलग स्वरूपों की पूजा की जाती है और अंतिम दिन विसर्जन होता है।

          इस वर्ष शारदीय नवरात्रि पूरे 10 दिनों तक रहेगी।नवरात्रि के पहले दिन शुभ मुहूर्त में कलश स्थापन करते हुए मां के पहले स्वरूप शैलपुत्री की पूजा आराधना होगी तथा 21अक्टूबर को महासप्तमी 22 को महाअष्ट्मी,23 को महानवमी,24 को विजयादशमी है।इस वर्ष शारदीय नवरात्रि पर देवी दुर्गा का पृथ्वी पर आगमन हाथी की सवारी के साथ होगा एवं गमन चरणायुध यानकारी विकला (मुर्गा) पर होगा।नवरात्रि पर दुर्गा उपासना, पूजा,उपवास और मंत्रों के जाप का विशेष महत्व होता है।साथ ही दुर्गा सप्तसती का एक अध्याय ही सही,आरती एवं देवी क्षमा प्रार्थना हर घर में होना चाहिए।

          कोसी क्षेत्र के चर्चित ज्योतिषाचार्य प. तरुण झा बताते है कि “कलौ चंडी महेश्वरो” इस कलयुग मे देवी (चंडी )और महादेव कि उपासना हमेशा कल्याणकारी होगी। इस बार रविवार को मां दुर्गा हाथी पर सवार होकर आ रही है।ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जब रविवार और सोमवार से नवरात्रि प्रारंभ होती है तो देवी का वाहन हाथी होता है।माता के हाथी पर सवार होने का मतलब है सुख सम्पन्नता बढ़ेगी,वर्षा की सम्भावना बढ़ेगी,साथ ही कई मायनों में शुभ होगा। रोग, शोक दूर होता है। सभी दृष्टिकोण से फलदाई होता है।लेकिन चरणायुध यानकरी विकला (मुर्गा )के गमन के कारण विकलता का द्योतक है। मिथिला विश्वविद्यालय पंचांग के अनुसार 15 अक्टूबर को देवी आराधना की पूजा और कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त सुबह सूर्योदय 06.16 के बाद 08.30 सुबह तक़ अति शुभ मुहूर्त माहेंद्र योग है।उसके बाद 10.36 तक़ शुभ मुहूर्त है। उसके बाद 1.27 दोपहर के बाद ही कलश स्थापन करें।

          विशेष मंत्र : ऊं ऐं ह्रीं क्लीं चामुण्डायै विच्चै, मंगल कामना के साथ इस मंत्र का जप करें

          1.मां शैलपुत्री (पहला दिन)- 15 अक्टूबर रविवार कलशस्थापन

          2.मां ब्रह्मचारिणी (दूसरा दिन)- 16 अक्टूबर सोमवार

          3.मां चंद्रघंटा (तीसरा दिन)- 17 अक्टूबर मंगलवार

          4.मां कुष्मांडा (चौथा दिन)- 18 अक्टूबर बुधवार

          5.मां स्कंदमाता (पांचवा दिन)- 19 अक्टूबर गुरुवार

          6.मां कात्यायनी (छठा दिन)- 20अक्टूबर शुक्रवार

          7.मां कालरात्रि (सातवां दिन)- 21अक्टूबर शनिवार पत्रिका प्रवेश पूजन,देवी दर्शन के पट खुलेंगे और मध्य रात्री मे निशा पूजा

          8.मां महागौरी (आठवां दिन)- 22अक्टूबर रविवार,अष्ट्मी व्रत, दीक्षाग्रहण मुहूर्त

          9.महानवमी (नौवां दिन)- 23 अक्टूबर सोमवार,त्रिशूलनीपूजा,कन्या पूजन,हवनादि

          10.विजया दशमी :-(दशमी दिन )-24 अक्टूबर मंगलवार,देवी विसर्जन, जयन्तीधारण, नीलकंठदर्शनम

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          कलश स्थापना विजयादशमी शारदीय नवरात्र सहरसा न्यूज
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          झारखंड में बदला मौसम, रांची समेत कई जिलों में झमाझम बारिश

          June 11, 2026

          NGT प्रतिबंध के बावजूद धनबाद में अवैध बालू खनन जारी, दो वाहन जब्त

          June 11, 2026

          परिमल नाथवानी के नामांकन पर झारखंड विधानसभा के बाहर कांग्रेस-भाजपा आमने-सामने

          June 10, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          झारखंड में बदला मौसम, रांची समेत कई जिलों में झमाझम बारिश

          NGT प्रतिबंध के बावजूद धनबाद में अवैध बालू खनन जारी, दो वाहन जब्त

          परिमल नाथवानी के नामांकन पर झारखंड विधानसभा के बाहर कांग्रेस-भाजपा आमने-सामने

          साकची से अपहृत तीन वर्षीय बच्ची आफरीन 14 दिन बाद पुरुलिया से सकुशल बरामद,संतान की चाह में किया अपहरण

          रिशु श्री टेंडर घोटाला: एसवीयू ने तीन अधिकारियों को किया गिरफ्तार, आईएएस संजीव हंस की तलाश जारी, जांच तेज

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.