Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, 29 October 2026 || 01:34
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»Ranchi: बूढ़ा पहाड़ की बदल रही फिजा, भय की जगह सरकार के प्रति विश्वास ग्रामीणों को बना रहा सबल
          Headline

          Ranchi: बूढ़ा पहाड़ की बदल रही फिजा, भय की जगह सरकार के प्रति विश्वास ग्रामीणों को बना रहा सबल

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवOctober 10, 2023Updated:October 10, 2023No Comments4 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email

          -कम्युनिटी पुलिसिंग से जुड़ रहे ग्रामीण, जवान दे रहें बच्चों को शिक्षा

          Ranchi:   दशकों से उपेक्षित बूढ़ा पहाड़  की फिजा अब बदल रही है। मुख्यमंत्री हेमन्त ने दिसंबर, 2022 में जबका दौरा किया तो सहसा किसी को यकीन नहीं हुआ कि यहां की फिजा देखते ही देखते बदल जाएगी। बूढ़ा पहाड़ के चौमुखी विकास के लिए प्रस्तुत रूप रेखा बूढ़ा पहाड़ डेवलपमेंट प्रोजेक्ट के अनुरूप संपन्न हो रहे कार्यों ने क्षेत्र के लोगों की आर्थिक एवं सामाजिक स्थिति में उल्लेखनीय परिवर्तन लाया है।

          विभिन्न योजनाओं से ग्रामीण हो रहे लाभान्वित

          बूढ़ा पहाड़ प्रक्षेत्र अंतर्गत कुल 27 ग्रामों का सर्वेक्षण कर सामाजिक एवं आधारभूत संरचनाओं का आकलन कराया गया। इसी प्रकार बूढ़ा पहाड़ प्रक्षेत्र अंतर्गत कुल 3809 परिवारों का सर्वेक्षण कर विभिन्न सामाजिक एवं आर्थिक पैमानों पर आवश्यकताओं का आकलन किया गया। बूढ़ा पहाड़ प्रक्षेत्र अंतर्गत रहने वाले कुल 19836 व्यक्तियों का भी व्यक्तिगत सर्वेक्षण कर रणनीति बनाई गई कि सरकार की किस योजना के तहत किस व्यक्ति को लाभान्वित किया जा सकता है। यहां 100 बिरसा आवास का आवंटन एवं 08 मिनी आंगनबाड़ी केंद्र शुरू करने की योजना और छुटे हुए ग्रामों का विद्युतीकरण करने का कार्य शुरू कर दिया गया है।

          सुरक्षाबलों के प्रति विश्वास बढ़ा

          मुख्यमंत्री के दौरा के बाद स्थानीय जनमानस में सुरक्षाबलों के प्रति विश्वास बढ़ा है तथा सुरक्षाबलों को जनता का सहयोग प्राप्त हो रहा है। बुढा पहाड़ के क्षेत्र की सुरक्षा के लिए कुल्ही से बूढ़ा पहाड़ तक कुल पांच कैंप कूल्ही, हेसातु, बेहराटोली झालुडेरा तथा जेटीएफ पुंदाग स्थापित हैं तथा जिनमें क्षेत्र के लोगों की सुरक्षा को समर्पित सीआरपीएफ, जैप, झारखंड जगुआर, तथा जिला बल की आठ कंपनियां प्रतिनियुक्त है। सुरक्षाबलों के द्वारा क्षेत्र में नियमित रूप से विभिन्न अभियान संचालित कर स्थानीय लोगों के साथ संवाद स्थापित की जाती है।

          ग्रामीणों को मिल रहा बाजार, भय मुक्त हो रहा आवागमन

          बूढ़ा पहाड़ क्षेत्र में आधारभूत संरचना के निर्माण में बदलाव नजर आ रहा है। सड़क की जर्जर और दयनीय स्थिति को ठीक किया गया। क्षेत्रीय बाजार से ग्रामीण जुड़े। परिणामस्वरूप वे अपनी कृषि उत्पाद को बाजार में अच्छी कीमतों पर बेच कर आर्थिक रूप से सशक्त हो रहें हैं। सिंचाई कूप निर्माण, सोलर पंप सेट आदि की उपलब्धता में भी प्रगति देखी जा रही है। सुरक्षाबलों के द्वारा सड़क निर्माण से लेकर जनता के भय मुक्त आवागमन को सुनिश्चित करने में अहम भूमिका निभाई जा रही है। कम्युनिटी पुलिसिंग के तहत झालुडेरा में एक कूप निर्माण किया गया है, जिसका प्रयोग स्थानीय ग्रामीण भी अपने दैनिक पेयजल हेतु कर रहे हैं।

          जवान दे रहे बच्चों को शिक्षा

          बूढ़ा पहाड़ क्षेत्र में प्रतिनियुक्त सीआरपीएफ बाल के जवानों के द्वारा ड्यूटी से समय निकालकर बूढ़ा गांव और आसपास के बच्चों के लिए एक अस्थायी विद्यालय का संचालन किया जा रहा है, जहां बच्चों को बुनियादी शिक्षा दी जा रही है। आरंभ में बच्चों की संख्या 8-10 थी, जो वर्तमान में बढ़कर 46 हो गई है। आसपास के विद्यालयों में बच्चों के नामांकन की प्रक्रिया जारी है, जिसमें उल्लेखनीय वृद्धि देखी जा रही है।

          स्वास्थ्य क्षेत्र में दिख रहा बदलाव

          क्षेत्र में नए स्वास्थ्य उपकेंद्र का निर्माण एवम पुराने का जीर्णोद्धार किया जा रहा है। साथ ही सुरक्षाबलों की कंपनी में प्रतिनियुक्त प्रशिक्षित मेडिकल प्रैक्टिशनर के द्वारा भी अभियान के दौरान ग्रामीणों को स्वास्थ्य संबंधी सलाह दी जाती है। सहिया की सहायता से डोर टू डोर चिकित्सा सर्वे की जा रही है।

          कम्युनिटी पुलिसिंग से जुड़ रहे ग्रामीण

          सुरक्षाबलों के द्वारा पूर्व में भी जनता के सहयोग हेतु कम्युनिटी पुलिसिंग की जाती रही है लेकिन मुख्यमंत्री के दौरा के बाद लोगों के सहयोगात्मक रवैया में अभूतपूर्व प्रगति आई है। पुलिस अधीक्षक गढ़वा दीपक कुमार पांडेय, अपर पुलिस अधीक्षक (अभियान) विशेष अभियान के तहत कुछ दिनों पूर्व बूढ़ा पहाड़ पहुंचे। कम्यूनिटी पुलिसिंग के तहत भारी संख्या में ग्रामीण उनसे मिलने पहुंचे। पुलिस अधीक्षक ने उनसे संवाद स्थापित कर बारी-बारी से सबकी समस्याओं को सुना तथा उनके त्वरित समाधान के लिए मौजूद पुलिस पदाधिकारियों को निर्देशित कर ग्रामीणों को आश्वस्त किया।

          पुलिस अधीक्षक ने ग्रामीणों के साथ भोजन भी किया तथा स्कूली बच्चों के लिए पुस्तक कॉपी, पेंसिल, कलम, बैग युवाओं के लिए फुटबॉल तथा क्रिकेट किट, महिलाओं, बुजुर्गों, बच्चों के लिए साड़ी-धोती, कबल, टोपी, तथा कामगारों के लिए कुदाल, फावड़ा, बेलचा इत्यादि का वितरण किया।

          ग्रामीण फिजा बूढ़ा पहाड़ सरकार
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          बिहार MLC चुनाव में जातीय समीकरणों की चर्चा, 8 में से 5 सीटों पर भूमिहार उम्मीदवारों की जीत

          October 28, 2026

          पटना में भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा, सीएम सम्राट चौधरी हुए शामिल

          October 28, 2026

          चौथी बार जीत के बाद नीरज कुमार ने नीतीश कुमार से लिया आशीर्वाद

          October 28, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          बिहार MLC चुनाव में जातीय समीकरणों की चर्चा, 8 में से 5 सीटों पर भूमिहार उम्मीदवारों की जीत

          पटना में भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा, सीएम सम्राट चौधरी हुए शामिल

          चौथी बार जीत के बाद नीरज कुमार ने नीतीश कुमार से लिया आशीर्वाद

          मोतिहारी में ISI नेटवर्क का खुलासा, दो संदिग्ध गिरफ्तार; मोबाइल से मिले डिजिटल साक्ष्य

          साली से प्रेम संबंध का विरोध करने पर पत्नी की ह/त्या, पति और बहन गिरफ्तार

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.