Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, 8 June 2026 || 18:28
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»Begusarai कैलाशपति मिश्र नहीं होते तो लालू और नीतीश नहीं बनते मुख्यमंत्री : गिरिराज सिंह
          Headline

          Begusarai कैलाशपति मिश्र नहीं होते तो लालू और नीतीश नहीं बनते मुख्यमंत्री : गिरिराज सिंह

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवOctober 3, 2023Updated:October 18, 2023No Comments4 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          Begusarai : केंद्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा है कि आज बिहार में अपने को बड़े नेता कहने वाले लालू यादव एवं नीतीश कुमार आरक्षण की बात कर रहे हैं लेकिन बिहार में आरक्षण की शुरुआत में सबसे बड़ा योगदान भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक रहे कैलाशपति मिश्र का है।

          मंगलवार को बेगूसराय में आयोजित प्रेसवार्ता में गिरिराज सिंह ने कहा कि जनसंघ के संस्थापक और भाजपा को वटवृक्ष जैसा विशाल बनाने वाले कैलाशपति मिश्र सामूहिक निर्णय के प्रति हमेशा समर्पित थे। आज लालू यादव एवं नीतीश कुमार पानी पी-पीकर भाजपा की आलोचना कर रहे हैं। लेकिन हमारे नेता कैलाशपति मिश्र नहीं होते तो आज लालू यादव और नीतीश कुमार मुख्यमंत्री नहीं बनते।

          गिरिराज सिंह ने कहा कि 1990 में लालू यादव कैलाशपति मिश्र के कार्यालय में समर्थन मांगने आए थे और उन्होंने समर्थन दिया था। लेकिन आज लालू यादव उसकी चर्चा नहीं करते हैं। कैलाशपति मिश्र ने कर्पूरी ठाकुर के साथ मिलकर समाजिक न्याय का फार्मूला बनाया। जिसमें ओबीसी और ईबीसी के साथ सवर्ण को भी तीन प्रतिशत आरक्षण दिया गया था, जिसे लालू यादव ने समाप्त कर दिया।

          प्लेटफार्म पर सोकर पार्टी को विशाल वृक्ष बनने वाले कैलाशपति मिश्र संत थे। उन्होंने केवल आरक्षण नहीं दिया, बल्कि मंडल कमीशन लागू करने में भी उनकी बड़ी भूमिका थी। उन्होंने लालू यादव को जीवन दिया था, नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनाया। अगर कैलाशपति मिश्र समर्थन नहीं करते तो चपरासी के भाई लालू आज लालू प्रसाद यादव और तेजस्वी यादव नेता नहीं होते।

          सामाजिक समरसता के पुरोधा और प्रतीक कैलाशपति मिश्र सब के साथ कंधा से कंधा मिलाकर चले, तभी तो बीपी सिंह को भी प्रधानमंत्री बनाया। आज लालू यादव और नीतीश कुमार उनकी बात नहीं करते हैं, यह गलत है। हम सब कैलाशपति मिश्र का जन्म शताब्दी वर्ष मना रहे हैं। इस अवसर पर पांच अक्टूबर को पटना में भव्य समारोह आयोजित कर वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया जाएगा।

          डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा तोड़े जाने की भी कड़ी निंदा की

          गिरिराज सिंह ने बेगूसराय के कटरमाला में डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा तोड़े जाने की भी कड़ी निंदा की। उन्होंने कहा कि आंबेडकर सबके पूज्य हैं। डीएम-एसपी से बात कर मामले की जांच कराई जाएगी। राहुल गांधी पर हमला करते हुए गिरिराज सिंह ने कहा कि राहुल गांधी टुकड़े-टुकड़े गैंग के पुरोधा हैं। जेएनयू जाते हैं तो ”अफजल हम शर्मिंदा हैं, तेरे कातिल जिंदा हैं” का नारा लगवाते हैं।

          राहुल गांधी के इशारे पर ही जेएनयू के दीवारों पर घृणा भरा शब्द लिखा गया है। लेकिन उनके लिखाए जाने से भारत से सनातन धर्म समाप्त नहीं हो सकता। कोई जातियों में लड़ाकर सनातन को समाप्त नहीं कर सकता है। राहुल गांधी महाराष्ट्र में सरकार के पास दवा नहीं रहने की बात करते हैं। जबकि वहां सभी का इलाज हो रहा है। आखिर राजस्थान में दलित बच्ची के साथ हुए दुष्कर्म और छत्तीसगढ़ मामले पर राहुल गांधी की जुबान बंद क्यों रहती है।

          कैलाशपति मिश्र का शताब्दी जयंती समारोह की पांच अक्टूबर को पटना के बापू सभागार में शुरुआत होगी

          प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राकेश कुमार ने कहा कि जनसंघ के संस्थापकों में से एक और भाजपा को विशाल वटवृक्ष बनाने वाले कैलाशपति मिश्र का शताब्दी जयंती समारोह की पांच अक्टूबर को पटना के बापू सभागार में शुरुआत होगी। एक माह तक चलने वाले विभिन्न कार्यक्रमों का शुभारंभ भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा करेंगे।

          राष्ट्रीय अध्यक्ष बताएंगे कि कैलाशपति मिश्र ने भाजपा को किस तरह सींचा। सबसे मिलने में सहज कैलाशपति मिश्र कार्यों के प्रति कड़क थे। राष्ट्रीय स्तर के नेताओं के साथ कदम से कदम मिलाकर चला करते थे। आरक्षण का श्रेय कैलाशपति मिश्र को जाता है। नीतीश कुमार और लालू यादव को मुख्यमंत्री बनाने वाले कैलाशपति मिश्र, हम सबके प्रेरणा स्रोत हैं।

          उन्होंने कहा कि इस शताब्दी जयंती समारोह के अवसर पर उनके साथ काम करने वाले और पूरे बिहार के वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया जाएगा। प्रेसवार्ता में भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव वर्मा, विधायक कुंदन कुमार, सांसद प्रतिनिधि अमरेन्द्र कुमार अमर, लोकसभा संयोजक कृष्ण मोहन पप्पू, उपाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार वीरेश, भाजयुमो जिलाध्यक्ष सुमित सन्नी एवं जिला महामंत्री आयुष ईश्वर भी उपस्थित थे।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          कैलाशपति मिश्र गिरिराज सिंह नीतीश बेगूसराय न्यूज मुख्यमंत्री लालू
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          अरवल-पटना नहर रोड पर बड़ा हादसा : तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर नहर में गिरी , चार युवकों की दर्दनाक मौत

          June 8, 2026

          Giridih: हैवान बना पिता! तीन मासूम बेटियों की गला रे/तकर ह/त्या, गांव में पसरा मातम

          June 8, 2026

          चतरा में गर्भवती महिला की मौत पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, मेदांता हॉस्पिटल सील

          June 8, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          अरवल-पटना नहर रोड पर बड़ा हादसा : तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर नहर में गिरी , चार युवकों की दर्दनाक मौत

          Giridih: हैवान बना पिता! तीन मासूम बेटियों की गला रे/तकर ह/त्या, गांव में पसरा मातम

          चतरा में गर्भवती महिला की मौत पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, मेदांता हॉस्पिटल सील

          भाजपा कार्यकर्ताओं को नितिन नवीन का संदेश, बूथ स्तर तक मजबूत करें संगठन,विकसित झारखंड के लक्ष्य पर भाजपा का फोकस

          भागलपुर में बेली ब्रिज पर वाहनों का परिचालन शुरू, लोगों को मिली बड़ी राहत

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.