Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, 10 September 2026 || 19:42
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»Patna: केंद्र की मंशा आरक्षण लागू करने की नहीं, अबतक नहीं कराई जनगणना : नीतीश
          Headline

          Patna: केंद्र की मंशा आरक्षण लागू करने की नहीं, अबतक नहीं कराई जनगणना : नीतीश

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवSeptember 20, 2023No Comments2 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Video Grave- Patna: Bihar Chief Minister Nitish Kumar talk to media over the Women reservation bill, in Patna on Wednesday Sep 20, 2023 Photo/Aftab Alam Siddiqui
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email

          –18 वर्ष के कार्यकाल में पहली बार सचिवालय पहुंचे मुख्यमंत्री

          Patna:  मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 18 वर्षों के कार्यकाल में बुधवार को पहली बार सचिवालय पहुंचे। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की मंशा आरक्षण लागू करना नहीं है। यह इसी से स्पष्ट होता है कि केंद्र ने अब तक जनगणना नहीं कराई है। वे यहां पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

          लोकसभा में महिला आरक्षण पर चल रही चर्चा को लेकर नीतीश ने कहा कि हम तो शुरू से इसके पक्षधर रहे हैं। उन्होंने महिला आरक्षण लागू होने में विलंब की ओर संकेत देते हुए कहा कि जब जनगणना ही नहीं हुई है तो आरक्षण कैसे लागू होगा? नीतीश ने कहा कि जनगणना तो वर्ष 2021 में केंद्र को करना चाहिए था। यह नहीं हुआ। हमने कहा है कि जाति आधारित जनगणना कर लीजिए लेकिन यह नहीं हुआ। हम लोगों की यही मांग है लेकिन अभी तक जनगणना का काम नहीं हुआ।

          बिहार में महिलाओं की सशक्तिकरण के लिए किए गए कामों को गिनाते हुए सीएम ने कहा कि वर्ष 2006 से ही प्रारंभिक शिक्षक नियोजन में महिलाओं को 50 प्रतिशत और वर्ष 2016 से सभी सरकारी नौकरियों में 35 प्रतिशत आरक्षण दिया जा रहा है। वर्ष 2013 से बिहार पुलिस में भी महिलाओं को 35 प्रतिशत आरक्षण दिया जा रहा है। आज पुलिस में जितनी महिलाएं हैं उतना देश में कहीं नहीं है।

          इससे पहले मुख्यमंत्री मुख्य सचिवालय पहुंचे। उनके साथ वित्त मंत्री विजय चौधरी भी थे। मुख्यमंत्री के सचिवालय पहुंचने के बाद हड़कंप मच गया। ज्यादातर अधिकारी गायब थे। सीएम के आने की खबर मिलने के बाद राज्य के आलाधिकारी भागते-दौड़ते हुए सचिवालय पहुंचने लगे। लगभग डेढ़ घंटे तक सचिवालय में बैठने के बाद नीतीश जब बाहर निकले तो कहा कि अब सप्ताह में तीन दिन वे साढ़े 9 बजे मुख्य सचिवालय में पहुंच जायेंगे। बाकी के दो दिन मुख्यमंत्री सचिवालय में सुबह-सुबह पहुंचेंगे।

          उल्लेखनीय है कि मुख्य सचिवालय में ही बिहार के मुख्यमंत्री का सरकारी चेंबर है लेकिन नीतीश कुमार ने मुख्य सचिवालय में मुख्यमंत्री के बैठने का सिस्टम ही बदल दिया है। नीतीश कुमार सिर्फ कैबिनेट की बैठक के लिए मुख्य सचिवालय आते हैं और सिर्फ उसी दिन अपने चेंबर में कुछ देर के लिए बैठते हैं। नीतीश ने मुख्यमंत्री आवास को बड़ा कर वहां अपना सचिवालय बनाया है और वहीं राजकीय अतिथिशाला के एक हिस्से को अलग कर वहां भी सीएम सचिवालय बना लिया गया है।

          आरक्षण केंद्र जनगणना नीतीश कुमार पटना न्यूज
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          भागलपुर में बाढ़ के गहरे पानी में डूबने से 5 की मौत,एक-दूसरे को बचाने उतरे परिवार के 4 सदस्यों की भी गई जान

          September 10, 2026

          नौकरी के नाम पर करोड़ों की ठगी, सरगना सहित छह आरोपी गिरफ्तार,VSK फाउंडेशन के नाम पर व्हाट्सऐप पोस्टर से जाल बिछाकर युवाओं से ऐंठे लाखों

          September 10, 2026

          झारखंड में नक्सलवाद कमजोर, अब संगठित अपराध के नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा

          September 10, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          भागलपुर में बाढ़ के गहरे पानी में डूबने से 5 की मौत,एक-दूसरे को बचाने उतरे परिवार के 4 सदस्यों की भी गई जान

          नौकरी के नाम पर करोड़ों की ठगी, सरगना सहित छह आरोपी गिरफ्तार,VSK फाउंडेशन के नाम पर व्हाट्सऐप पोस्टर से जाल बिछाकर युवाओं से ऐंठे लाखों

          झारखंड में नक्सलवाद कमजोर, अब संगठित अपराध के नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा

          भागलपुर में उफान पर चंपा नदी, पुल से छलांग लगा रहे बच्चे; हादसे की आशंका से सहमे लोग

          NH-80 पर आफत की बाढ़, भागलपुर-पटना मार्ग पर आवागमन हुआ ठप,जलमग्न हाईवे पर बच्चों ने खेला वॉलीबॉल

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.