Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, 10 March 2026 || 10:10
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • News Submit
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Post Live
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • चुनाव
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामतारा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हज़ारीबाग
    • बिहार
      • अररिया
      • अरवल
      • औरंगाबाद
      • कटिहार
      • किशनगंज
      • खगड़िया
      • गया
      • गोपालगंज
      • जमुई
      • जहांबाद
      • दरभंगा
      • नवादा
      • नालंदा
      • पटना
      • पश्चमी चंपारण
      • पुरनिया
      • पूर्वी चंपारण
      • बक्सर
      • बांका
      • बेगूसराय
      • भभुआ
      • भागलपुर
      • भोजपुर
      • मधुबनी
      • मधेपुरा
      • मुंगेर
      • मुजफ्फरपुर
      • रोहतास
      • लखीसराय
      • वैशाली
      • शिवहर
      • शेखपुरा
      • समस्तीपुर
      • सारण
      • सहरसा
      • सिवान
      • सीतामढ़ी
      • सुपौल
    • व्यापार
    • खेल
      • क्रिकेट
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
      • हॉलीवुड
    • शिक्षा
    Today Post Live
    Home»Headline»Muzaffarpur: बागमती नदी में हुए नाव हादसे में 14 लापता, तलाश जारी
    Headline

    Muzaffarpur: बागमती नदी में हुए नाव हादसे में 14 लापता, तलाश जारी

    टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवSeptember 14, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

    Muzaffarpur:  जिले के बेनीबाद ओपी क्षेत्र अन्तर्गत बागमती नदी में गुरुवार सुबह नाव पलटने से उसपर सवार 34 में से 14 अबतक लापता हैं। इनमें बच्चे, महिलाएं और पुरुष हैं। सभी मधुरपट्टी और भटगामा गांव के रहने वाले हैं। एसडीआरएफ की चार टीमें खोजबीन कर रही हैं।  घटना में  20 बच्चों को बचा लिया गया है। बताया गया है कि नाव पर सवार होकर 30 से अधिक बच्चे स्कूल जा रहे थे। इसी दौरान बेनीबाद ओपी स्थित मधुरपट्टी घाट के पास बच्चों से भरी नाव अनियंत्रित होकर बागमती नदी में पलट गई। इस घटना के बाद नाव सवार बच्चों में चीख-पुकार मच गई।

    लापता लोगों में रितेश कुमार कक्षा (10), कामिनी कुमारी कक्षा (10), बेबी कुमारी कक्षा (10), राधा कुमारी कक्षा (10), सुष्मिता कुमारी कक्षा (9), समसुल (40), अजमत (04), वसीम (11), सज्जदा प्रवीण (05), शिवजी चौपाल (65), गीता देवी चौपाल (65), नेमत (03), राजेश चौपाल की पत्नी और पिन्टु सहनी हैं।

    गांव के एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि एक लड़के ने दो लोगों को बचाया। वह अन्य लोगों को बचाने के लिए फिर नदी में गया लेकिन तेज बहाव के चलते खुद ही डूब गया। नाव पर 9वीं और 10वीं के बच्चे थे जो स्कूल जा रहे थे। बच्चों के साथ नाव पर कुछ गांव के भी लोग थे। कुछ काम करने जा रहे थे तो कुछ सामान लेने।

    डीएम प्रणव कुमार ने बताया कि सभी टीमें रेस्क्यू में लगी हुई हैं। कितने लोग डूबे हैं इसका आंकड़ा बता पाना मुश्किल है। 14 से 15 लोग बाहर आ गए हैं। हमारी पहली प्राथमिकता लोगों को सुरक्षित निकालना है। डीएसपी पूर्वी शहरयार ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। लोगों से भी घटना की जानकारी ली जा रही है। कितने बच्चे और लोग नाव पर सवार थे, यह स्पष्ट नही हो सका है। रस्सी के सहारे नाव को पार कराया जा रहा था। वह रस्सी टूट गई थी, जिससे हादसा हो गया है।

    एसडीओ पूर्वी अमित कुमार ने बताया कि हमारा मेन फोकस बच्चों को सुरक्षित निकालने पर है। कितने लोग डूबे हैं उसका अभी कोई क्लियर आंकड़ा नहीं है। एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू शुरू कर दिया है। डूबने वालों में बच्चे, महिलाएं, युवा, बुजुर्ग सभी हैं। नाव किनारे पर पलटी थी। इसलिए कई लोग बचकर बाहर आ गए।

    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
    नाव बच्चें बागमती नदी मुजफ्फरपुर न्यूज लापता स्कूल
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

    Related Posts

    Patna में चलेगा अल्ट्रा पॉड्स सिस्टम, 15 महीने में तैयार होगी 296 करोड़ की स्मार्ट ट्रांजिट परियोजना

    March 9, 2026

    गिरिडीह में बिहार STF की बड़ी कार्रवाई, दो नक्सली गिरफ्तार

    March 9, 2026

    रजरप्पा मंदिर में श्रद्धालु से मारपीट, वीडियो वायरल होने पर चार पुलिसकर्मी निलंबित

    March 9, 2026
    Social
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • LinkedIn
    • Pinterest
    • Telegram
    • WhatsApp

    Trending News

    Bengaluru Gas Crisis : कमर्शियल सिलेंडर पर संकट, बेंगलुरु में कल से होटल-रेस्टोरेंट रहेंगे बंद

    Patna में चलेगा अल्ट्रा पॉड्स सिस्टम, 15 महीने में तैयार होगी 296 करोड़ की स्मार्ट ट्रांजिट परियोजना

    Child Safety Tips : भीड़ में खो जाए बच्चा तो क्या करे? पैरेंट्स पहले ही सिखा दें ये सेफ्टी रूल

    कौन हैं अदिति हुंडिया? मिस इंडिया फाइनलिस्ट ने वर्ल्ड कप जीत के बाद Ishan Kishan को लगाया गले, रोमांटिक तस्वीरें वायरल

    Giridih News : बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, नक्सली कांड के दो आरोपी गिरफ्तार

    © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.