Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, 14 March 2026 || 01:01
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • News Submit
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Post Live
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • चुनाव
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामतारा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हज़ारीबाग
    • बिहार
      • अररिया
      • अरवल
      • औरंगाबाद
      • कटिहार
      • किशनगंज
      • खगड़िया
      • गया
      • गोपालगंज
      • जमुई
      • जहांबाद
      • दरभंगा
      • नवादा
      • नालंदा
      • पटना
      • पश्चमी चंपारण
      • पुरनिया
      • पूर्वी चंपारण
      • बक्सर
      • बांका
      • बेगूसराय
      • भभुआ
      • भागलपुर
      • भोजपुर
      • मधुबनी
      • मधेपुरा
      • मुंगेर
      • मुजफ्फरपुर
      • रोहतास
      • लखीसराय
      • वैशाली
      • शिवहर
      • शेखपुरा
      • समस्तीपुर
      • सारण
      • सहरसा
      • सिवान
      • सीतामढ़ी
      • सुपौल
    • व्यापार
    • खेल
      • क्रिकेट
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
      • हॉलीवुड
    • शिक्षा
    Today Post Live
    Home»Headline»Ranchi: राज्यपाल से मिलने गए राज्य समन्वय समिति के सदस्य बैरंग लौटे, संतरी को सौंपा ज्ञापन
    Headline

    Ranchi: राज्यपाल से मिलने गए राज्य समन्वय समिति के सदस्य बैरंग लौटे, संतरी को सौंपा ज्ञापन

    टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवSeptember 3, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

      सदस्यों ने कहा  राजभवन और राज्यपाल किसी विशेष दल या व्यक्ति विशेष के दबाव में आकर काम कर रहे हैं।
    Ranchi:  हेमंत सोरेन सरकार की राज्य समन्वय समिति के सदस्य रविवार को राजभवन पहुंचे लेकिन उन्हें अंदर जाने नहीं दिया गया। समिति के सदस्यों ने राजभवन और राज्यपाल की कार्यशैली पर सवाल खड़ा करते हुए गेट पर तैनात सुरक्षा सेल के एक संतरी को ज्ञापन सौंपा और वहां से चले गये।

    समिति के सदस्य और झामुमो महासचिव विनोद कुमार पांडेय और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने पत्रकारों से बातचीत में राजभवन पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि इसके पहले भी राजभवन से समय मांगा गया था लेकिन नहीं दिया गया था। इस बार विधिवत रूप से एक सितंबर को राजभवन को पत्र लिखकर तीन सितंबर का समय मांगा गया था लेकिन न तो समय मिला और न ही कोई सूचना दी गयी। इससे साफ है कि राजभवन और राज्यपाल किसी विशेष दल या व्यक्ति विशेष के दबाव में आकर काम कर रहे हैं।

    विनोद कुमार पांडेय कहा कि जब भी कोई बिल विधानसभा से पास कर उसे राजभवन भेजा जाता है और राज्यपाल उसे वापस करते हैं तो उसकी सूचना उन्हें देनी पड़ती है ताकि सरकार उसमें संशोधन कर फिर से उसे विधानसभा में पारित कराये। इसके बाद बिल को राजभवन भेजा जा सके। पांडेय ने कहा कि हेमंत सरकार के तीन महत्वपूर्ण बिल लौटाने के मामले में राजभवन ने ऐसा नहीं किया। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्यपाल ने संविधान के अनुच्छेद 200 का उल्लंघन किया है। लगता है कि राज्यपाल किसी के इशारे पर तीन अहम बिल को लटकाना चाह रहे हैं। राज्यपाल नहीं चाहते कि स्थानीय और नियोजन नीति बने और ओबीसी का आरक्षण बढ़े।

    उन्होंने कहा कि 1932 खतियान आधारित नियोजन और स्थानीय नीति, एसटी, एससी और ओबीसी का आरक्षण दायरा बढ़ाने और मॉब लिंचिंग बिल राज्य की जनता के हित से जुड़ा है। यह झारखंड वासियों की प्रतिष्ठा का प्रश्न है। स्थानीय नीति अलग राज्य की लड़ाई में मुख्य मुद्दा रही थी। इसके बाद भी तत्कालीन राज्यपाल रमेश बैस ने बिना संदेश के ही इसे लौटा दिया था। नये राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने भी इस मामले में कोई संज्ञान नहीं लिया।

    समन्वय समिति के सदस्यों ने एक सवाल के जवाब में कहा कि राज्यहित से जुड़ा मामला था। इसलिए राजभवन से समय नहीं मिलने के बावजूद हमलोग मांग पत्र सौंपने आये। यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि राजभवन में न तो कोई ओएसडी उपलब्ध था और ना ही कोई सचिव और न ही कोई जिम्मेवार अधिकारी। इसलिए समन्वय समिति ने सुरक्षा में तैनात एक संतरी को ही मांग पत्र सौंपा। प्रतिनिधिमंडल में राज्य समन्वय समिति के सदस्य विनोद कुमार पांडेय, राजेश ठाकुर, बंधु तिर्की, योंगेद्र महतो और फागू बेसरा आदि शामिल थे।

    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
    रांची न्यूज राजभवन राज्यपाल समन्व्य समिति
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

    Related Posts

    सदन के बाहर गूंजे “हेमंत सरकार हाय-हाय” के नारे, भाजपा विधायकों ने वादाखिलाफी का लगाया आरोप

    March 13, 2026

    Smart Policing Jharkhand : सीएम सोरेन ने 12 नए थाना भवनों का किया शिलान्यास, पुलिस विभाग को सौंपी सैकड़ों गाड़ियां

    March 13, 2026

    Palamu News : बाल विवाह रोकने पहुंची टीम पर हमला, नाबालिग लड़कियों को छुड़ाकर फरार ग्रामीण

    March 12, 2026
    Social
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • LinkedIn
    • Pinterest
    • Telegram
    • WhatsApp

    Trending News

    Gas Cylinder Shortage India : रोजाना 75 लाख बुकिंग… गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर केंद्र सरकार सख्त

    सदन के बाहर गूंजे “हेमंत सरकार हाय-हाय” के नारे, भाजपा विधायकों ने वादाखिलाफी का लगाया आरोप

    Smart Policing Jharkhand : सीएम सोरेन ने 12 नए थाना भवनों का किया शिलान्यास, पुलिस विभाग को सौंपी सैकड़ों गाड़ियां

    IDFC First Bank Scam: फर्जी कंपनियों के जरिए सरकारी धन की हेराफेरी, 100+ बैंक खाते फ्रीज, 11 आरोपी गिरफ्तार

    West Bengal Election की तैयारी तेज, BJP ने 145 सीटों पर उम्मीदवार किए लगभग तय

    © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.