Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, 10 March 2026 || 09:14
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • News Submit
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Post Live
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • चुनाव
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामतारा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हज़ारीबाग
    • बिहार
      • अररिया
      • अरवल
      • औरंगाबाद
      • कटिहार
      • किशनगंज
      • खगड़िया
      • गया
      • गोपालगंज
      • जमुई
      • जहांबाद
      • दरभंगा
      • नवादा
      • नालंदा
      • पटना
      • पश्चमी चंपारण
      • पुरनिया
      • पूर्वी चंपारण
      • बक्सर
      • बांका
      • बेगूसराय
      • भभुआ
      • भागलपुर
      • भोजपुर
      • मधुबनी
      • मधेपुरा
      • मुंगेर
      • मुजफ्फरपुर
      • रोहतास
      • लखीसराय
      • वैशाली
      • शिवहर
      • शेखपुरा
      • समस्तीपुर
      • सारण
      • सहरसा
      • सिवान
      • सीतामढ़ी
      • सुपौल
    • व्यापार
    • खेल
      • क्रिकेट
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
      • हॉलीवुड
    • शिक्षा
    Today Post Live
    Home»Headline»Ramgarh: होटल मालिक की हत्या के विरोध में लोगों ने की आगजनी, सड़क जाम
    Headline

    Ramgarh: होटल मालिक की हत्या के विरोध में लोगों ने की आगजनी, सड़क जाम

    टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवAugust 7, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

    होटल संचालक के हत्यारों को 24 घंटे के भीतर पकड़ने के पुलिस के आश्वासन के बाद प्रदर्शन समाप्त

    Ramgarh: पतरातू प्रखंड क्षेत्र में माही होटल के मालिक राजेंद्र कुमार और रोशन साहू की हत्या के विरोध में ग्रामीणों ने जमकर बवाल किया है। सोमवार की सुबह रामगढ़ पतरातू मार्ग पर रसदा गांव के समीप ग्रामीणों ने आग लगाकर सड़क को पूरी तरीके से जाम कर दिया।

     हत्यारे 24 घंटे के अंदर पकड़ने के आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने सड़क जाम और प्रदर्शन समाप्त कर दिया है। प्रदर्शन स्थल पर ग्रामीणों के समर्थन में विधायक अंबा प्रसाद भी पहुंची थीं। विधायक अंबा प्रसाद ने कहा कि रामगढ़ पुलिस की कार्यप्रणाली लगातार संदिग्ध प्रतीत हो रही है। जितनी वारदातें रामगढ़ जिले में हो रही हैं ऐसा लग रहा है अपराधियों को पुलिस का ही संरक्षण प्राप्त है। उन्होंने कहा कि पूरे राज्य में मुख्यमंत्री से लेकर डीजीपी तक अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश दे रहे हैं। रामगढ़ का पतरातू प्रखंड क्षेत्र तो अपराधियों का गढ़ जैसा बन गया है। यहां पर एटीएस के डीएसपी पर गोली चलती है। जिला के एक दारोगा घायल होते हैं। पूरा इलाका आज दहशत में डूब गया है। इसके बावजूद पुलिस की नाक के नीचे हत्याएं हो रही हैं। यह इशारा कुछ और ही साबित कर रहा है।

    इस पूरे घटना को लेकर पतरातू एसडीपीओ वीरेंद्र कुमार चौधरी ने कहा कि होटल मालिक के हत्यारे 24 घंटे के अंदर पकड़े जाएंगे। पुलिस अपराधियों के बेहद करीब है। पतरातू क्षेत्र में अपराधियों को किसी भी स्तर पर बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि सीसीटीवी कैमरे से अपराधियों की शिनाख्त भी हो चुकी है। साथ ही जिस बाइक का प्रयोग किया गया है पुलिस उसकी भी शिनाख्त कर चुकी है। जल्द ही अपराधी को पकड़कर सबके सामने लाया जाएगा। उन्होंने कहा कि ना तो अपराधियों का पुलिस के साथ गठजोड़ है और ना ही किसी को कोई श्रय दिया जा रहा है।

    रविवार की रात अपराधियों ने होटल मालिक की होटल में घुसकर हत्या कर दी थी।घटना के बाद रामगढ़ पुलिस हरकत में आकर पूरे क्षेत्र में सघन जांच अभियान चला रही है। उल्लेखनीय है कि कुछ दिन पूर्व पतरातू में ही एटीएस के डीएसपी के ऊपर भी जानलेवा हमला किया गया था। घटना के महज 15 दिनों के अंदर अपराधियों के द्वारा माही रेस्टोरेंट के मालिक को गोली मारकर हत्या कर दी। ग्रामीणों का कहना है कि पुलिस अपराधियों पर नकेल कसती तो इस तरीके की वारदात दोबारा नहीं होती।

    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
    पतरातू माही होटल रामगढ़ न्यूज संचालक सड़क जाम हत्या
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

    Related Posts

    Giridih News : बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, नक्सली कांड के दो आरोपी गिरफ्तार

    March 9, 2026

    गिरिडीह में बिहार STF की बड़ी कार्रवाई, दो नक्सली गिरफ्तार

    March 9, 2026

    रजरप्पा मंदिर में श्रद्धालु से मारपीट, वीडियो वायरल होने पर चार पुलिसकर्मी निलंबित

    March 9, 2026
    Social
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • LinkedIn
    • Pinterest
    • Telegram
    • WhatsApp

    Trending News

    Bengaluru Gas Crisis : कमर्शियल सिलेंडर पर संकट, बेंगलुरु में कल से होटल-रेस्टोरेंट रहेंगे बंद

    Patna में चलेगा अल्ट्रा पॉड्स सिस्टम, 15 महीने में तैयार होगी 296 करोड़ की स्मार्ट ट्रांजिट परियोजना

    Child Safety Tips : भीड़ में खो जाए बच्चा तो क्या करे? पैरेंट्स पहले ही सिखा दें ये सेफ्टी रूल

    कौन हैं अदिति हुंडिया? मिस इंडिया फाइनलिस्ट ने वर्ल्ड कप जीत के बाद Ishan Kishan को लगाया गले, रोमांटिक तस्वीरें वायरल

    Giridih News : बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, नक्सली कांड के दो आरोपी गिरफ्तार

    © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.