Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, 13 September 2026 || 21:21
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»Kishanganj: पति के साथ घुमने ट्रेन से जा रही दुल्हन अचानक हुई गायब, जांच मे जुटी पुलिस
          Headline

          Kishanganj: पति के साथ घुमने ट्रेन से जा रही दुल्हन अचानक हुई गायब, जांच मे जुटी पुलिस

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवJuly 30, 2023No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email

          Kishanganj:  आनंदबिहार सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन से मुजफ्फरपुर से न्यू जलपाईगुड़ी के लिए यात्रा कर रही एक नव विवाहिता  के किशनगंज रेलवे स्टेशन के पास लापता होने का मामला प्रकाश में आया है। जानकारी अनुसार आनंद विहार स्टेशन से खुलने वाली इस ट्रेन में मुजफ्फरपुर स्टेशन से 6:30 बजे बोगी संख्या बी4 में अपने पति के साथ एक नवविवाहित शादीशुदा जोड़ा सवार हुआ, जिसे  न्यू जलपाईगुड़ी  जाना था लेकिन, इस बीच इस ट्रेन से नवविवाहिता गायब हो गयी है। चलती ट्रेन से अचानक गायब हुई नई दुल्हन का नाम काजल कुमारी है जिसकी उम्र 23 वर्ष है। काजल के गायब होने के बाद उसके परेशान पति प्रिंस कुमार ने ट्रेन में उसे काफी ढूंढा, दूसरे यात्रियों से पूछताछ की लेकिन, उसकी पत्नी नहीं मिली।

          बताया जा रहा है कि ट्रेन के किशनगंज स्टेशन पहुंचते ही काजल अपने बर्थ पर नहीं दिखी। वहीं पत्नी के गायब होने के बाद परेशान पति ने घटना के संबंध में किशनगंज जीआरपी थाने में आवेदन देकर मामला दर्ज कराया है।  इधर रेल थाना पुलिस को सूचना मिलने के बाद अपने स्तर से मामले की छानबीन में जुट गई है। रेल थानाध्यक्ष नितेश कुमार ने मामले की पड़ताल भी शुरू कर दी है। सूचना पर कटिहार रेल सर्किल के इंस्पेक्टर राजीव चौधरी भी किशनगंज रेल थाना पहुंचे और जांच पड़ताल में जुट गए।

          लापता महिला के पति ने पुलिस को बताया कि वह अपनी पत्नी के साथ घूमने आनंद बिहार एक्सप्रेस ट्रेन से न्यू जलपाईगुड़ी जा रहे थे। वे मुजफ्फरपुर में सवार हुए थे। उसके बाद दो बजे रात्रि में सो गए। उसकी पत्नी ट्रेन के शौचालय में गई। उसके बाद वह वापस नहीं लौटी। लापता महिला का पति पत्नी की खोजबीन ट्रेन में करने लगा। तब तक ट्रेन न्यू जलपाईगुड़ी स्टेशन पहुंच चुकी थी। लापता महिला के पति प्रिंस मुजफ्फरपुर में बिजली विभाग में कार्यरत हैं। उसने अपनी पत्नी को किशनगंज स्टेशन के पास ट्रेन के शौचालय में जाते देखा था। इसके बाद से लापता महिला का मोबाइल स्विच ऑफ आ रहा है। उसने इसकी सूचना किशनगंज में अपने दोस्त को दी।

          लापता महिला की शादी पांच माह पूर्व फरवरी माह में हुई थी। पुलिस अपने स्तर से घटना की जांच कर रही है। रेल पुलिस के द्वारा आसपास के सभी थानों में सूचना दी जा रही है। वहीं, इस मामले की जांच के दौरान पुलिस ने लड़की के मोबाइल की सीडीआर निकाली है। मोबाइल का लास्ट लोकेशन समस्तीपुर के रोसड़ा बताया जा रहा है। कॉल डिटेल के आधार पर आगे की जांच की जा रही है। जल्द ही कुछ तथ्य सामने आने की उम्मीद है। वहीं लड़का और लड़की के परिजन कई आशंका से ग्रसित होकर घबराए हुए हैं।

          किशनगंज न्यूज किशनगंज रेलवे स्टेशन गायब ट्रेन नव विवाहिता मुजफ्फरपुर
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          सीएम सम्राट चौधरी बोले- दुनिया भारत का उदय देख रही है ब्रिक्स शिखर सम्मेलन को बताया भारत के बढ़ते वैश्विक प्रभाव का प्रतीक

          September 13, 2026

          अखंड सौभाग्य की कामना का पर्व हरितालिका तीज का अनुष्ठान शुरू, नहाय-खाय पर महिलाओं ने गंगा में लगाई आस्था की डुबकी

          September 13, 2026

          अवैध कोयला खनन के दौरान चाल धंसी, तीन महिलाओं समेत चार की मौत की सूचना कतरास के कुमारपट्टी में हादसा, मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका; बीसीसीएल और प्रशासन के नहीं पहुंचने पर लोगों में आक्रोश

          September 13, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          सीएम सम्राट चौधरी बोले- दुनिया भारत का उदय देख रही है ब्रिक्स शिखर सम्मेलन को बताया भारत के बढ़ते वैश्विक प्रभाव का प्रतीक

          अखंड सौभाग्य की कामना का पर्व हरितालिका तीज का अनुष्ठान शुरू, नहाय-खाय पर महिलाओं ने गंगा में लगाई आस्था की डुबकी

          अवैध कोयला खनन के दौरान चाल धंसी, तीन महिलाओं समेत चार की मौत की सूचना कतरास के कुमारपट्टी में हादसा, मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका; बीसीसीएल और प्रशासन के नहीं पहुंचने पर लोगों में आक्रोश

          ड्यूटी के दौरान SSB जवान ने खुद की रायफल से मारी गोली, प्रेम प्रसंग से जुड़ा शक

          बाइक सवार नकाबपोश बदमाशों ने स्कूल के गेट और बाउंड्री पर दागीं करीब 22 गोलियां, पर्चा में 50 लाख की रंगदारी मांगी

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.