Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, 11 March 2026 || 00:15
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • News Submit
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Post Live
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • चुनाव
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामतारा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हज़ारीबाग
    • बिहार
      • अररिया
      • अरवल
      • औरंगाबाद
      • कटिहार
      • किशनगंज
      • खगड़िया
      • गया
      • गोपालगंज
      • जमुई
      • जहांबाद
      • दरभंगा
      • नवादा
      • नालंदा
      • पटना
      • पश्चमी चंपारण
      • पुरनिया
      • पूर्वी चंपारण
      • बक्सर
      • बांका
      • बेगूसराय
      • भभुआ
      • भागलपुर
      • भोजपुर
      • मधुबनी
      • मधेपुरा
      • मुंगेर
      • मुजफ्फरपुर
      • रोहतास
      • लखीसराय
      • वैशाली
      • शिवहर
      • शेखपुरा
      • समस्तीपुर
      • सारण
      • सहरसा
      • सिवान
      • सीतामढ़ी
      • सुपौल
    • व्यापार
    • खेल
      • क्रिकेट
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
      • हॉलीवुड
    • शिक्षा
    Today Post Live
    Home»Headline»Koderma:ढिबरा पर 24 अगस्त तक ठोस निर्णय नही लिया गया तो ढिबरा मजदूरों के साथ सड़क जाम करेगें- बंधु
    Headline

    Koderma:ढिबरा पर 24 अगस्त तक ठोस निर्णय नही लिया गया तो ढिबरा मजदूरों के साथ सड़क जाम करेगें- बंधु

    टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवJuly 24, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

    ढिबरा पर आर पार की लड़ाई होगी, आंदोलन ही एकमात्र रास्ता है

    कोडरमा। ढिबरा स्क्रैप मजदूर संघ की ओर से सोमवार को जिला समाहरणालय के समक्ष आयोजित धरना-प्रदर्शन में  बतौर मुख्य वक्ता कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की, कार्यकारी अध्यक्ष सह कोडरमा कांग्रेस प्रभारी सहजाद अनवर, बरही विधायक उमाशंकर अकेला शामिल हुए। सभा को संबोधित करते हुए कार्यकारी अध्यक्ष बंधू तिर्की ने कहा कि ढिबरा से मजदूरों का जीवनयापन चलता है। ढिबरा को कानूनी वैधता दिलाने के लिए अब आर पार की लड़ाई होगी। सत्ता में कांग्रेस पार्टी है,लेकिन जनता की बात जब सरकार तक नही पहुंचती तो उसे पहुंचाना हमारी जिम्मेवारी है। ढिबरा स्क्रैप मजदूर संघ के आंदोलन को मंजिल तक पहुंचाने के लिए जो भी कदम उठाना होगा पार्टी जरूर उठाएगी। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि कोडरमा में ग़रीबो को रोजगार देने वाला ढिबरा पर ठोस निर्णय 24 अगस्त तक ले ले, अन्यथा कांग्रेस ढिबरा मजदूरों के साथ सड़क जाम करेगी। उन्होंने कहा कि ढिबरा पर आर पार की लड़ाई होगी, आंदोलन ही एकमात्र रास्ता है।

    बरही विधायक उमाशंकर यादव ने कहा कि कोडरमा-गिरिडीह में लाइफ लाइन है माइका- ढिबरा। ढिबरा ही रोजगार का साधन है। ढिबरा पर सरकार गंभीर नही होगी,तो ग़रीबो का जीना दुश्वार हो जाएगा।प्लायन बढ़ जाएगा। कमाने- खाने के लिए ढिबरा पर सरकार और प्रशासन को सोचना पड़ेगा। उन्होंने कोडरमा सांसद पर हमला करते हुए कहा कि कोडरमा के दो दशक से नेतृत्व करने वाले, अब संसद में है।लेकिन आज भी ढिबरा व्यापार संकट में है।

    कार्यकारी अध्यक्ष सहजादा अनवर ने कहा कि ढिबरा आंदोलन कोडरमा के जनभावना की लड़ाई है। कोडरमा की पहचान ढिबरा माइका से है। ढिबरा पर सरकार ने नियमावली बनाई,लेकिन कोडरमा में प्रशासन लागू करने में गंभीरता नही दिखाई। आखिर क्या वजह है, इसे बताना चाहिए।उन्होंने कहा कि विपक्ष के सांसद और विधायक ने कभी इस मुद्दे को गम्भीरता से नही उठाया, अगर उठाया होता तो, ये नॉबत नही आती।

    धरना की अध्यक्षता ढिबरा संघ के जिलाध्यक्ष कृष्णा घटवार और कांग्रेस जिलाध्यक्ष भागीरथ पासवान ने संयुक्त रूप से किया।जबकि संचालन उपेंद्र सिंह और दुर्गा राय ने किया। महाधरना के पूर्व बड़ी संख्या में ढिबरा मजदूरों ने लाल झंडा हांथो में थाम, नारेबाजी करते हुए हनुमान मंदिर से समाहरणालय तक जुलूस निकाला।  कार्यक्रम में आदिवासी परम्परा के जरिये अतिथियों का स्वागत किया गया। महाधरना के बाद ढिबरा स्क्रैप संघ ने मुख्यमंत्री के नाम डीसी कार्यालय को ज्ञापन सौंपा। धन्यवाद ज्ञापन संघ के जिलाध्यक्ष कृष्णा घटवार ने किया।

    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
    कांग्रेस कोडरमा न्यूज ढिबरा स्क्रैप मजदूर संघ बंधु तिर्की सड़क जाम
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

    Related Posts

    Jharkhand Vidhansabha में जोरदार हंगामा, भाजपा विधायकों का वेल में प्रदर्शन

    March 10, 2026

    Ranchi News  : सिविल कोर्ट को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल में 14 साइनाइड बम लगाने का दावा

    March 10, 2026

    Giridih News : बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, नक्सली कांड के दो आरोपी गिरफ्तार

    March 9, 2026
    Social
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • LinkedIn
    • Pinterest
    • Telegram
    • WhatsApp

    Trending News

    Jharkhand Vidhansabha में जोरदार हंगामा, भाजपा विधायकों का वेल में प्रदर्शन

    Ranchi News  : सिविल कोर्ट को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल में 14 साइनाइड बम लगाने का दावा

    Bengaluru Gas Crisis : कमर्शियल सिलेंडर पर संकट, बेंगलुरु में कल से होटल-रेस्टोरेंट रहेंगे बंद

    Patna में चलेगा अल्ट्रा पॉड्स सिस्टम, 15 महीने में तैयार होगी 296 करोड़ की स्मार्ट ट्रांजिट परियोजना

    Child Safety Tips : भीड़ में खो जाए बच्चा तो क्या करे? पैरेंट्स पहले ही सिखा दें ये सेफ्टी रूल

    © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.