Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, 5 June 2025 || 00:50
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • News Submit
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Post Live
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • चुनाव
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामतारा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हज़ारीबाग
    • बिहार
      • अररिया
      • अरवल
      • औरंगाबाद
      • कटिहार
      • किशनगंज
      • खगड़िया
      • गया
      • गोपालगंज
      • जमुई
      • जहांबाद
      • दरभंगा
      • नवादा
      • नालंदा
      • पटना
      • पश्चमी चंपारण
      • पुरनिया
      • पूर्वी चंपारण
      • बक्सर
      • बांका
      • बेगूसराय
      • भभुआ
      • भागलपुर
      • भोजपुर
      • मधुबनी
      • मधेपुरा
      • मुंगेर
      • मुजफ्फरपुर
      • रोहतास
      • लखीसराय
      • वैशाली
      • शिवहर
      • शेखपुरा
      • समस्तीपुर
      • सारण
      • सहरसा
      • सिवान
      • सीतामढ़ी
      • सुपौल
    • व्यापार
    • खेल
      • क्रिकेट
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
      • हॉलीवुड
    • शिक्षा
    Today Post Live
    Home»Headline»Ranchi: लव जिहाद मामले में पीड़ित मॉडल पहुंची रांची, पुलिस ने कराई मेडिकल जांच
    Headline

    Ranchi: लव जिहाद मामले में पीड़ित मॉडल पहुंची रांची, पुलिस ने कराई मेडिकल जांच

    टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवJune 7, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

    Ranchi:  लव जिहाद मामले में पीड़ित बिहार के भागलपुर की मॉडल बुधवार को रांची पहुंची। इसके बाद वह गोंदा थाने में पहुंचकर पुलिस को आरोपित यश मॉडलिंग एजेंसी के संचालक तनवीर अख्तर के खिलाफ कई जानकारियां दी। इसके बाद पुलिस मॉडल को लेकर सदर अस्पताल पहुंची, जहां उसका मेडिकल टेस्ट कराया गया।

    थाना प्रभारी ने बताया कि युवती का मेडिकल कराया गया है। गुरुवार को उसका 164 के तहत कोर्ट में बयान दर्ज कराया जायेगा। उन्होंने आरोपित तनवीर अख्तर के बाबत पूछने पर बताया कि उसके संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है लेकिन उसका पता नहीं चल रहा है। उसका मोबाइल भी बंद है। पुलिस उसके पैतृक आवास बिहार के शेरघाटी भी गयी थी लेकिन वहां भी वह नहीं मिला।

    उल्लेखनीय है कि मॉडल ने रांची के तनवीर अख्तर पर रेप करने और जबरन धर्म परिवर्तन कर शादी करने का दबाव बनाने का आरोप लगाया है। आरोपित तनवीर अख्तर रांची में यश मॉडलिंग एजेंसी चलाता है। गत एक जून को लव जिहाद के मामले की जांच करने रांची पुलिस मुंबई गई थी। मुंबई में रहने वाली मॉडल से रांची पुलिस पूछताछ की और पूरे मामले की जानकारी ली। साथ ही मॉडल का बयान दर्ज किया।

    लव जिहाद का आरोपित तनवीर अख्तर नेपाल फरार

    मॉडलिंग स्कूल का संचालक और लव जिहाद का आरोपित तनवीर अख्तर नेपाल भाग गया है। उसने रांची से बिहार के गया और पूर्णिया-अररिया के रास्ते बॉर्डर पार किया है। उसका कोई परिचित भी उसके साथ है। पुलिस की तकनीकी टीम ने इस बात को पकड़ा है कि वह रांची से नेपाल फरार हो गया है। इसके बाद से पुलिस एक्शन मोड में है और लगातार दबिश बनाए हुए है।

    रांची पुलिस के अनुसार तनवीर अख्तर के खिलाफ कई तरह के सबूत मौजूद हैं। साइबर सेल की मदद से यह भी पता लगाया गया है कि तनवीर अख्तर उक्त मॉडल युवती का फर्जी फेसबुक भी बनाने वाला था। इसकी कोशिश भी उसने की थी। मुंबई गयी झारखंड की स्पेशल टीम को खुद मॉडल ने भी कई साक्ष्य उपलब्ध कराए हैं। रांची से नेपाल भाग जाने के बाद भी पुलिस इस बात का दावा कर रही है कि आरोपित तनवीर की गिरफ्तारी जल्द कर ली जाएगी।

    क्या है पूरा मामला

    मुंबई में रहने वाली बिहार के भागलपुर की एक मॉडल ने आरोप लगाया है कि रांची में ग्रूमिंग इंस्टीट्यूट चलाने वाले मुस्लिम शख्स ने हिंदू बनकर उसे झूठे प्रेमजाल में फंसा लिया और अब शादी के लिए धर्म परिवर्तन का दबाव बनाते हुए ब्लैकमेल कर रहा है। मॉडल ने मुंबई में मामला भी दर्ज कराया है। उसने सोशल मीडिया पर एक वीडियो अपलोड कर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से भी मदद मांगी थी।

    मुंबई में काम करने वाली मॉडल मानवी राज सिंह वर्ष 2020 में रांची में एक मॉडलिंग कंपनी के संपर्क में आयी थी। वहां एक व्यक्ति से उसकी मुलाकात हुई, जिसने अपना नाम यश बताया। उसने मॉडल को अपने यहां नौकरी पर रख लिया। पहले दोनों के बीच दोस्ती हुई। फिर यश ने मॉडल पर धर्म परिवर्तन और शादी करने का दबाव बनाना शुरू कर दिया। मॉडल को जब पता चला कि यश दरअसल में यश नहीं, तनवीर अख्तर खान है, तो उसने उससे दोस्ती खत्म कर दी लेकिन तनवीर ने उसे परेशान करना शुरू कर दिया। इसके बाद तनवीर अख्तर खान से बचने के लिए वह मुंबई लौट गयी।

    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
    नेपाल मॉडल मॉडलिंग स्कूल यश मॉडलिंग एजेंसी रांची न्यूज लव जिहाद
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

    Related Posts

    ननद की डोली उठने से पहले भाभी की अर्थी उठी, शादी के माहौल में मातम एक छत के नीचे दो कहानियाँ,पलामू में दो आत्महत्याओं से मचा हड़कंप

    June 4, 2025

    झाबुआ में भीषण सड़क हादसा: ट्राले की टक्कर से नौ लोगों की मौत, प्रधानमंत्री ने जताया शोक और की मुआवजे की घोषणा

    June 4, 2025

    RCB की जीत के जश्न के दौरान चिन्नास्वामी स्टेडियम बेंगलुरु के पास भगदड़, 11 की मौत, 50 से अधिक घायल 

    June 4, 2025
    Social
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • LinkedIn
    • Pinterest
    • Telegram
    • WhatsApp

    Trending News

    कोडरमा जिले को मिला पहला वाटर पार्क, आज से आम जनता के लिए खुला, अब कोडरमा में भी वाटर पार्क की मस्ती, नहीं जाना होगा दूर

    लातेहार में बारातियों से भरी गाड़ी पलटी, दो की मौत, 18 घायल

    डीजे गाड़ी ने बाराती वाहन में मारी टक्कर, चार बारातियों क दर्दनाक मौत

    तकनीकी खराबी के कारण कोडरमा जिले का द ग्रैंड मस्ती वाटर पार्क फ़िलहाल के लिए बंद ,प्रबंधन ने कहा पार्क को पुनः चालू कर दिया जाएगा

    कार और मालवाहक वाहन की सीधी टक्कर में तीन की मौत, तीन घायल

    © 2025 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.