Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, 26 April 2026 || 19:37
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»झारखंड के 80 उत्कृष्ट विद्यालयों में वर्तमान शैक्षणिक सत्र के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू
          Headline

          झारखंड के 80 उत्कृष्ट विद्यालयों में वर्तमान शैक्षणिक सत्र के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवMay 4, 2023No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          Ranchi:  राज्य के 80 उत्कृष्ट विद्यालयों में नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है। बच्चे पहली, छठी और नौवीं कक्षा में नामांकन ले सकेंगे। इसके लिए आवेदन जमा करने की तिथि 2 मई से 15 मई निर्धारित है। नामांकन के लिए टेस्ट की तिथि 19 मई निर्धारित है। फर्स्ट मेरिट लिस्ट का प्रकाशन 22 मई को होगा। मेरिट लिस्ट में शामिल बच्चों के नामांकन लेने की तिथि 23 मई से आठ जून है। कक्षा नौ एवं कक्षा छह से 12 तक संचालित विद्यालयों में कक्षा छह में नामांकन कराया जा सकता है। आवेदन प्रपत्र निःशुल्क रहेगा। नामांकन लेने वाले बच्चों को सीबीएसई माध्यम से एनसीईआरटी पाठ्यक्रम में शिक्षा दी जाएगी।

          बाल वाटिका में भी नामांकन शुरू

          उत्कृष्ट विद्यालयों के बाल वाटिका एवं कक्षा एक में बच्चे नामांकन ले सकेंगे। बाल वाटिका में वैसे बच्चे नामांकन के पात्र होंगे, जिन्होंने एक अप्रैल, 2022 से 31 मार्च तक 5 वर्ष की आयु पूर्ण कर ली हो। कक्षा 01 में वैसे बच्चे नामांकन ले सकेंगे, जिन्होंने जिन्होंने एक अप्रैल, 2022 से 31 मार्च तक 06 वर्ष की आयु पूर्ण कर ली हो।

          नामांकन के लिए ऑनलाइन आवेदन पत्र राज्य परियोजना कार्यालय के आधिकारिक वेबसाइट पोर्टल के एडमिशन लिंक पर जरूरी डॉक्यूमेंट्स के साथ जमा करना होगा या जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय संबंधित जिले के उत्कृष्ट विद्यालय से नामांकन आवेदन प्रपत्र प्राप्त कर ऑफलाइन मोड में जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय में भी जमा किए जा सकते हैं।

          उत्कृष्ट विद्यालयों में चार कोटि के विद्यालय

          80 उत्कृष्ट विद्यालयों में चार कोटि के विद्यालयों को शामिल किया गया है। जिला स्कूल की तर्ज पर उत्कृष्ट शिक्षण केंद्र की संख्या 25, जिला मुख्यालय का एक बालिका माध्यमिक प्लस टू विद्यालय जिसकी संख्या 24, जिला मुख्यालय का एक केजीबीवी जिसकी संख्या 24 एवं प्रमंडल का एक मॉडल स्कूल जिसकी संख्या सात है। इन 80 उत्कृष्ट विद्यालयों के वर्तमान संचालन का स्तर अलग -अलग है। इसके तहत कक्षा एक से 12 तक के विद्यालयों की संख्या चार, कक्षा 09 से 12 तक के विद्यालयों की संख्या 27, कक्षा 06 से 12 तक के विद्यालयों की संख्या 48, एवं कक्षा एक से आठ तक के विद्यालयों की संख्या एक है। उल्लेखनीय है कि राज्य के 80 उत्कृष्ट विद्यालयों का उद्घाटन दो मई को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने किया था।

           

          झारखंड के 80 उत्कृष्ट विद्यालयों के बेहतर संचालन के लिए शिक्षा अधिकारियों को मिला प्रभार

          राज्य सरकार ने राज्य के 80 उत्कृष्ट विद्यालयों के बेहतर संचालन के लिए शिक्षा अफसरों को स्कूलों का प्रभार दे दिया है। इसका आदेश शिक्षा सचिव को रवि कुमार ने जारी किया कर दिया है। आदेश में कहा गया है कि यह राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है, जिसके नियमित अनुश्रवण एवं सफल संचालन की नितांत आवश्यकता है। इसे दृष्टिगत रखते हुए प्रत्येक विद्यालय के लिए राज्य सरकार द्वारा एक-एक राज्य शिक्षा सेवा के पदाधिकारियों को नामित किया जाता है, जो विद्यालय के वरीय प्रभार में रहते हुए विद्यालय के नियमित सफल संचालन एवं राज्य सरकार के गुणवत्ता शिक्षा प्रदान करने के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए उत्तरदायित्वों का निर्वहण करेंगे।

          उन्होंने कहा कि संबंधित सभी पदाधिकारी संबद्ध विद्यालयों का नियमित निरीक्षण एवं समीक्षा करेंगे। सामने आये गतिरोधों का अपने एवं जिला स्तर से यथासंभव निष्पादन कर मुख्यालय को सूचित करना सुनिश्चित करेंगे। सचिव ने कहा है कि यदि किसी मामले में राज्य स्तर से कार्रवाई अपेक्षित हो तो आवश्यकता पड़ने पर उक्त के संबंध में अपने जिले के मुख्यालय स्तर से नामित नोडल पदाधिकारी-झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद कार्यालय से तत्काल संपर्क स्थापित कर इस दिशा में अपेक्षित कार्रवाई करेंगे। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          उत्कृष्ट विद्यालय कक्षा टेस्ट नामांकन मुख्यमंत्री रांची न्यूज
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          किशनगंज में अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स रैकेट का भंडाफोड़, 1 करोड़ की हेरोइन जब्त,नेपाल से हैदराबाद तक फैला ड्रग्स नेटवर्क

          April 26, 2026

          जमशेदपुर में एलिवेटेड कॉरिडोर निर्माण से धूल का कहर, लोगों का फूटा गुस्सा,नाराज़ लोगों ने मशीनें रोकीं, इंजीनियरों को बांधा

          April 26, 2026

          पलामू में जमीन कारोबारी का अपहरण कर ह/त्या, इलाके में सनसनी,जमीन विवाद में ह/त्या की आशंका

          April 26, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          किशनगंज में अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स रैकेट का भंडाफोड़, 1 करोड़ की हेरोइन जब्त,नेपाल से हैदराबाद तक फैला ड्रग्स नेटवर्क

          जमशेदपुर में एलिवेटेड कॉरिडोर निर्माण से धूल का कहर, लोगों का फूटा गुस्सा,नाराज़ लोगों ने मशीनें रोकीं, इंजीनियरों को बांधा

          पलामू में जमीन कारोबारी का अपहरण कर ह/त्या, इलाके में सनसनी,जमीन विवाद में ह/त्या की आशंका

          सारण में हाई वोल्टेज ड्रामा: प्रेमी से शादी के लिए टॉवर पर चढ़ी युवती,पुलिस की मशक्कत के बाद हालात काबू में

          मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार तारापुर पहुॅचें सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान: 30 दिन से ज्यादा फाइल लटकाने पर होगी कार्रवाई

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.