Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, 27 June 2026 || 17:07
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»वायु सेना दिवस के मौके पर भारतीय एयरक्राफ्टों ने दुनिया को दिखाई अपनी ताकत
          Headline

          वायु सेना दिवस के मौके पर भारतीय एयरक्राफ्टों ने दुनिया को दिखाई अपनी ताकत

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवOctober 8, 2020No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          गाजियाबाद।

          भारतीय वायु सेना के 88 में स्थापना दिवस पर गाजियाबाद के हिंडन एयर बेस में आयोजित कार्यक्रम के दौरान एक बार फिर वायु सेना ने पूरी दुनिया को अपनी हवाई ताकत से अवगत कराया। साथ हैं भारत पर आंख गड़ाए बैठे वैसे देशों को यह संदेश भी दिया कि यदि उसने किसी भी प्रकार की बचकानी हरकत की तो भारतीय वायुसेना बिना समय गवाएं इसका करारा जवाब देने में पूरी तरह सक्षम है। कार्यक्रम के दौरान जंगी जहाजों की गर्जना ने वहां उपस्थित लोगों को रोमांच से भर दिया। कार्यक्रम में सबसे ज्यादा लोगों की निगाहें भारतीय वायुसेना में हाल ही में शामिल किए गए फाइटर प्लेन राफेल को लेकर देखा गया।

          राफेल ने आसमान का सीना चीरते हुए जब कार्यक्रम स्थल के ऊपर से उड़ान भरी तो लोगों ने तालियां बजाकर उसका स्वागत किया। वही कार्यक्रम के दौरान सुखोई थर्टी एमकेआई की कालाबाजियों ने दुश्मन की धड़कनें बढ़ाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। कार्यक्रम के दौरान राफेल के अलावा जगुआर और मिराज 2000 भी पूरी दुनिया को भारतीय वायु सेना के ताकत का एहसास कराया। साथ ही इन एयरक्राफ्टों ने भारतीय वायु सेना के आधुनिक तकनीक ताकत और तालमेल का अद्भुत बानगी पेश किया।

          मौके पर एयर चीफ मार्शल भदौरिया ने अपने संबोधन में कहा कि भारतीय वायुसेना 89 वर्ष में प्रवेश कर रही है। वर्तमान समय सेना के लिए परिवर्तनकारी दौर रहा है। भारतीय वायु सेना के समक्ष फिलहाल इंटीग्रेटेड मल्टी डोमेन ऑपरेशन की चुनौतियां हैं। पिछले 1 साल के दौरान वायुसेना ने यह साबित कर दिया है कि वह एक साथ कई मोर्चों पर ऑपरेशन करने में समर्थ है। उन्होंने देश को यह भरोसा दिलाया कि भारतीय वायु सेना अपने दमखम से देश को पूरी तरह सुरक्षित रखने में सक्षम है।

          गाजियाबाद हिंडन एयरबेस पर आयोजित समारोह के दौरान चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत, नौसेना अध्यक्ष कर्मवीर सिंह और सेना अध्यक्ष मनोज मुकुंद नरवाने भी मौजूद थे। मौके पर वायु सेना के प्रमुख आरकेएस भदौरिया ने वायु सेना दिवस के परेड का निरीक्षण किया। कार्यक्रम में विंग कमांडर निखिल मेहरोत्रा की अगुवाई में तीन एम -17वी-5  हेलिकॉप्टरों ने वायु सेनाध्यक्ष को हवा से ही सलामी पेश की।

          वही कार्यक्रम का आगाज के दौरान आकाशगंगा टीम के पैराजम्पर्स अपने 8000 फीट की ऊंचाई पर एएन-32 से छलांग लगाने के बाद एयर बेस पर उतर कर किया।। एयर चीफ मार्शल भदौरिया के संबोधन के बाद लगभग 10:00 बजे एयर शो का कार्यक्रम शुरू हुआ। कार्यक्रम में सबसे पहले चिनूक हेलीकॉप्टर ने 11 टन वजन उठाने के क्षमता का प्रदर्शन किया। इसके बाद एकलव्य फॉर्मेशन में 4 अपाचे हेलीकॉप्टर और एक सुखोई थर्टी एमकेआई ने गर्जना भरी। कार्यक्रम के दौरान तीन हरक्यूलिस सी- 130 विमान परेड ग्राउंड से गुजरा भी नहीं था कि सी-17 ग्लोबमास्टर को दो मिग-29 और दो सुखोई-30 गार्ड करते हुए आए। इसके बाद बहादुर फॉरमेशन में और त्रिशूल फॉरमेशन में तीन सुखोई-30 तीनों सेनाओं की ताकत का एक साथ प्रदर्शन करते नजर आए। विजय फॉर्मेशन के लिए वी का निशान बनाते हुए राफेल जगुआर और मिराज 2000 में भारतीय वायुसेना की बेजोड़ ताकत का बानगी पेश किया।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          झारखंड के दो बड़े गैंगस्टरों में गैंगवार की आहट, राहुल सिंह ने प्रिंस खान को दी धमकी

          June 27, 2026

          राम मंदिर दान मामले में जांच तेज, चंपत राय और अनिल मिश्रा ने दिया इस्तीफा

          June 26, 2026

          भतीजी की लव मैरिज से नाराज दारोगा ने की युवक की हत्या फिर खुद को मारी गोली, हालत गंभीर

          June 26, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          झारखंड के दो बड़े गैंगस्टरों में गैंगवार की आहट, राहुल सिंह ने प्रिंस खान को दी धमकी

          राम मंदिर दान मामले में जांच तेज, चंपत राय और अनिल मिश्रा ने दिया इस्तीफा

          भतीजी की लव मैरिज से नाराज दारोगा ने की युवक की हत्या फिर खुद को मारी गोली, हालत गंभीर

          रामगढ़ NH-23 पर कोयला लदे ट्रक व सवारी वाहन की भीषण टक्कर, बैंड पार्टी के 7 सदस्यों की दर्दनाक मौत

          आपातकाल की वर्षगांठ पर जेपी के आवास पहुंचे नड्डा, लोकतांत्रिक मूल्यों को बताया प्रेरणा

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.