Dhanbad: सदर थाना क्षेत्र के पॉलिटेक्निक रोड पर मंगलवार को दिनदहाड़े अपराधियों ने हथियार दिखाकर अनाज व्यापारी के कर्मचारी से 3 लाख 72 हजार रुपये लूट लिए फरार हो गए। लूट का विरोध करने पर अपराधियों ने व्यापारी के कर्मचारी साथ मारपीट भी की। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की पड़ताल शुरू कर दी है।
मामले में पीड़ित अनाज व्यापारी आशीष सिंह ने बताया कि उनका स्टाफ गौतम कुमार अनाज की वसूली कर लौट रहा था। इसी दौरान हेलमेट पहने बाइक सवार दो युवक उसके पास पहुंचे। दिनदहाड़े अपराधियों ने गौतम के साथ मारपीट की और रिवाल्वर निकालकर उनकी कनपटी पर सटा दिया। इसके बाद दोनों अपराधियों ने उससे रुपये से भरा थैला छीन लिया और फरार हो गए।

घटना की सूचना मिलने पर सदर पुलिस दल-बल के साथ मौके पर पहुंच पीड़ित से अपराधियों के हुलिए की जानकारी लेकर मामले की जांच में जुट गई है।


