Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, 25 July 2026 || 01:54
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»Patna: नौकरी के बदले जमीन मामले में सुशील मोदी ने किए कई खुलासे और पूछे सवाल
          Headline

          Patna: नौकरी के बदले जमीन मामले में सुशील मोदी ने किए कई खुलासे और पूछे सवाल

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवMarch 18, 2023No Comments4 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          Patna:  बिहार के उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी ने लालू परिवार को लेकर शनिवार को एक बार फिर से बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने कहा कि ईडी की इंट्री अब नौकरी के बदले जमीन मामले में सबूतों के आधार पर हुई है। बिहार में शराब फैक्टरी लगाने वाले बड़े कारोबारी की करोड़ों की संपत्ति का मालिक लालू परिवार हो गया।

          सुशील मोदी ने कहा कि राबड़ी देवी के शासनकाल में अमित कात्याल की कंपनी ने बिहटा में आईसबर्ग इंडस्ट्रीज शराब फैक्टरी लगाई थी। अमित कात्याल के नाम पर एके इंफोसिस कंपनी बनाई गई। फिर लालू परिवार इस कंपनी का मालिक हो गया। वर्तमान में इस कंपनी के 100 फीसदी शेयर राबड़ी-तेजस्वी के पास हैं।

          भाजपा प्रदेश कार्यालय में शनिवार को संवाददाता सम्मेलन कर राज्यसभा सांसद सुशील मोदी ने लालू परिवार के भ्रष्टाचार की पोल खोली। मोदी ने कहा कि लालू प्रसाद का नारा है- तुम मुझे जमीन दो मैं तुम्हारा काम करूंगा। मोदी ने एके इंफोसिस के इतिहास के बारे में लोगों को जानकारी दी है।मोदी ने कहा कि ‘रेलवे नौकरी के बदले जमीन घोटाला’ मामले में राज्य के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव से डी-1088 न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी, नई दिल्ली के चार मंजिला मकान, जिसकी कीमत 150 करोड़ होगी में ईडी ने पूछताछ की है। यह आलीशान ‘मकान एके इंफोसिस्टम प्राइवेट लिमिटेड का रजिस्टर्ड कार्यालय है। इसी एके इंफो को हजारी राय महुआ बाग पटना ने सेल डीड नम्बर 2892 दिनांक 21 फरवरी, 2007 को 9527 वर्ग फुट भूखंड 10 लाख 83 हजार में नगद भुगतान कर स्थानांतरित किया। हजारी राय के दो भतीजे दिलचंद्र कुमार और प्रेमचंद्र कुमार को जबलपुर और कोलकाता में रेलवे में 2006 में नौकरी मिल गई ।

          इस एके इंफो. कंपनी के 2014 में तेजस्वी यादव और राबड़ी देवी मालिक बन गए। इस कंपनी के 100 प्रतिशत शेयर राबड़ी, तेजस्वी के नाम है। 8,500 शेयर राबड़ी देवी एवं 1,500 शेयर तेजस्वी यादव के पास हैं। वर्तमान में इस कंपनी की डायरेक्टर रागिनी लालू हैं। इस प्रकार 2014 से इस कंपनी पर लालू परिवार का एकाधिकार है। इसी कंपनी में रेलवे में नौकरी के बदले जमीन लिखवाई गई और अब इस जमीन के मालिक राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव हैं।

          एके इंफोसिस का जमीन खरीद पटना और दानापुर सर्किल के मौजा चितकोहरा, सलेमपुर, चितनावां, बभनगावां, पानापुर में 21 भूखंड, जिसका क्षेत्रफल 221 डिसमिल है, को 2007-10 के बीच 2 करोड़ 16 लाख में खरीदा गया। इस कंपनी को जमीन खरीदने के लिए अमित कात्याल ने 45 लाख 50 हजार का ऋण दिया। राबड़ी देवी ने भी 01 करोड़ 54 लाख का 2018 लोन दिया। इस प्रकार तेजस्वी यादव एके इंफो के माध्यम से करोड़ों की संपत्ति के मालिक बन बैठे।

          सुशील मोदी ने पुछे सवाल-
          अमित कत्याल ने लालू के बेटे-बेटियों को क्यों अपनी कंपनी का डायरेक्टर बनाया ?
          क्यों कात्याल परिवार ने एक लाख में अपने सारे शेयर राबड़ी देवी और तेजस्वी को दे दिया ?
          क्यों अमित कात्याल ने 45 लाख का कर्ज दिया जो आज तक वापस नहीं हुआ ?
          क्यों एके इंफो ने रेलवे में नौकरी के लाभार्थी से जमीन लिखवा लिया ?
          क्यों इस कंपनी ने 01 करोड़ 89 लाख के अनेक भूखंड खरीदे ?
          क्यों इस कंपनी ने अपने स्थापना काल से आज तक कोई व्यवसाय नहीं किया ?
          कोई टर्न ओवर नहीं किया। केवल जमीन खरीदने का काम किया?
          कैसे तेजस्वी यादव मात्र 15 हजार खर्च कर करोड़ों की संपत्ति के मालिक बन गए ?
          तेजस्वी यादव, चंदा यादव, तेज प्रताप लंबे समय तक इस कंपनी के डायरेक्टर भी थे ?
          क्यों इस कंपनी का इस्तेमाल रेलवे नौकरी के लाभार्थी की जमीन लिखवाने में किया गया ?
          क्या कारण है कि लालू के रेल मंत्री के दौरान ही अधिकांश जमीन खरीदी गई ?

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          एके इंफोसिस जमीन तेजस्वी यादव नौकरी पटना न्यूज लालू परिवार सुशील मोदी
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          भरत तिवारी एनकाउंटर केस में हाई कोर्ट सख्त,मुठभेड़ मामले में सबूत सुरक्षित रखने का आदेश,सरकार से तीन हफ्ते में मांगा जवाब

          July 23, 2026

          विनीत तिवारी हत्याकांड: पलामू पुलिस ने दूसरे आरोपित को झांसी से दबोचा, तीन की तलाश जारी

          July 23, 2026

          पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा में हुए विस्फोट के मामले में एनआईए की टीम ने कोडरमा से दो कारोबारियों को किया गिरफ्तार

          July 23, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          भरत तिवारी एनकाउंटर केस में हाई कोर्ट सख्त,मुठभेड़ मामले में सबूत सुरक्षित रखने का आदेश,सरकार से तीन हफ्ते में मांगा जवाब

          विनीत तिवारी हत्याकांड: पलामू पुलिस ने दूसरे आरोपित को झांसी से दबोचा, तीन की तलाश जारी

          पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा में हुए विस्फोट के मामले में एनआईए की टीम ने कोडरमा से दो कारोबारियों को किया गिरफ्तार

          केनरा बैंक से 1.10 करोड़ का गोल्ड गायब, कई अधिकारियों पर दर्ज हुई एफआईआर

          14वीं जेपीएससी रिजल्ट पर बवाल, भाजयुमो ने किया आयोग का घेराव,सीबीआई जांच और रिजल्ट रद्द करने की मांग

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.