Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, 10 March 2026 || 09:07
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • News Submit
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Post Live
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • चुनाव
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामतारा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हज़ारीबाग
    • बिहार
      • अररिया
      • अरवल
      • औरंगाबाद
      • कटिहार
      • किशनगंज
      • खगड़िया
      • गया
      • गोपालगंज
      • जमुई
      • जहांबाद
      • दरभंगा
      • नवादा
      • नालंदा
      • पटना
      • पश्चमी चंपारण
      • पुरनिया
      • पूर्वी चंपारण
      • बक्सर
      • बांका
      • बेगूसराय
      • भभुआ
      • भागलपुर
      • भोजपुर
      • मधुबनी
      • मधेपुरा
      • मुंगेर
      • मुजफ्फरपुर
      • रोहतास
      • लखीसराय
      • वैशाली
      • शिवहर
      • शेखपुरा
      • समस्तीपुर
      • सारण
      • सहरसा
      • सिवान
      • सीतामढ़ी
      • सुपौल
    • व्यापार
    • खेल
      • क्रिकेट
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
      • हॉलीवुड
    • शिक्षा
    Today Post Live
    Home»Headline»Ranchi: महिलाएं सदैव हमारे सामाजिक, सांस्कृतिक और शैक्षणिक लोकाचार प्रणाली की रीढ़ रही है- राज्यपाल
    Headline

    Ranchi: महिलाएं सदैव हमारे सामाजिक, सांस्कृतिक और शैक्षणिक लोकाचार प्रणाली की रीढ़ रही है- राज्यपाल

    टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवMarch 17, 2023Updated:March 17, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

    Ranchi: राज्यपाल सी०पी० राधाकृष्णन ने कहा कि हमारे इतिहास में कई ऐसी महिलाएं का उल्लेख मिलता है जिन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में कीर्तिमान स्थापित किए। आज हमारे देश की महिलाएं प्रगति के हर क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं और अपने उल्लेखनीय योगदान से देश-विदेश में नाम रौशन कर रही हैं। उन्होंने कहा कि हमारी प्राचीन सभ्यता-संस्कृति में भी महिलाओं का बहुत आदर व सम्मान था। महिलाएं सदैव हमारे सामाजिक, सांस्कृतिक और शैक्षणिक लोकाचार प्रणाली की रीढ़ रही हैं।  वे शुक्रवार को पूर्वी भारत में महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण और महिला समूहों की भूमिका विषय पर आयोजित राष्ट्रीय सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।
    सम्मेलन का आयोजन जेवियर इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल सर्विस (एक्सआईएसएस) में सेंटर फॉर कैटलाइजिंग चेंज (सी3), जेवियर इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल सर्विस (एक्सआईएसएस) एवं द इंडियन एसोसिएशन फॉर वोमेंस स्टडीज (आईएडब्लूएस) ने संयुक्त रूप से किया।

    राज्यपाल ने कहा कि वर्तमान में देश के राष्ट्रपति पद को  द्रौपदी मुर्मु, जो झारखण्ड राज्य की राज्यपाल भी रह चुकी हैं और यहां के लोगों के हृदय में है, द्वारा सुशोभित करना महिला सशक्तिकरण का हमारे देश में एक सर्वोच्च उदाहरण प्रस्तुत करता है। उन्होंने कहा कि शिक्षा व्यक्ति के सशक्तिकरण का सशक्त साधन है। इसलिए प्रत्येक बालिका को उचित शिक्षा मिलनी चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि एक लड़का शिक्षा प्राप्त करता है, तो वह अकेला शिक्षित होता है, लेकिन अगर किसी परिवार में एक लड़की शिक्षा ग्रहण करती है, तो पूरे परिवार को लाभ होता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा महिला सशक्तिकरण की दिशा में लैंगिक भेद-भाव के उन्मूलन और बालिका शिक्षा में सुधार हेतु ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना’ महत्वपूर्ण है।

     उन्होंने कहा कि महिला समूहों ने लैंगिक समानता एवं महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इसके अलावा, स्वयं सहायता समूह भी आर्थिक विकास को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। स्वयं सहायता समूह के माध्यम से महिला सशक्तिकरण, सामाजिक एकता और आर्थिक विकास को बढ़ावा देने का कार्य किया जा रहा है।

    जेवियर इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल सर्विस (एक्सआईएसएस) के निदेशक डॉ० जोसेफ एम० कुजूर, सेंटर फॉर कैटलाइजिंग चेंज (सी3) की कार्यकारी निदेशक डॉ० अपराजिता गोगोई, द इंडियन एसोसिएशन फॉर वोमेंस स्टडीज (आईएडब्लूएस) की अध्यक्षा प्रो० इशिता मुखोपाध्याय आदि ने भी इस राष्ट्रीय सम्मेलन को संबोधित किया।

    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
    प्रगति प्राचीन सभ्यता-संस्कृति महत्वपूर्ण भूमिका महिला रांची न्यूज राज्यपाल राष्ट्रीय सम्मेलन समाज
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

    Related Posts

    Giridih News : बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, नक्सली कांड के दो आरोपी गिरफ्तार

    March 9, 2026

    गिरिडीह में बिहार STF की बड़ी कार्रवाई, दो नक्सली गिरफ्तार

    March 9, 2026

    रजरप्पा मंदिर में श्रद्धालु से मारपीट, वीडियो वायरल होने पर चार पुलिसकर्मी निलंबित

    March 9, 2026
    Social
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • LinkedIn
    • Pinterest
    • Telegram
    • WhatsApp

    Trending News

    Bengaluru Gas Crisis : कमर्शियल सिलेंडर पर संकट, बेंगलुरु में कल से होटल-रेस्टोरेंट रहेंगे बंद

    Patna में चलेगा अल्ट्रा पॉड्स सिस्टम, 15 महीने में तैयार होगी 296 करोड़ की स्मार्ट ट्रांजिट परियोजना

    Child Safety Tips : भीड़ में खो जाए बच्चा तो क्या करे? पैरेंट्स पहले ही सिखा दें ये सेफ्टी रूल

    कौन हैं अदिति हुंडिया? मिस इंडिया फाइनलिस्ट ने वर्ल्ड कप जीत के बाद Ishan Kishan को लगाया गले, रोमांटिक तस्वीरें वायरल

    Giridih News : बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, नक्सली कांड के दो आरोपी गिरफ्तार

    © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.