Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, 28 April 2026 || 17:57
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»तमिलनाडु मामले में अबतक 42 वीडियो पोस्ट प्राप्त हुए हैं जिनकी जांच चल रही: एडीजी
          Headline

          तमिलनाडु मामले में अबतक 42 वीडियो पोस्ट प्राप्त हुए हैं जिनकी जांच चल रही: एडीजी

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवMarch 10, 2023No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          Patna:  तमिलनाडु में बिहारी मजदूरों के बारे में बीते सप्ताह से चल रही भ्रामक वीडियो को लेकर शुक्रवार को एडीजी लॉ-एंड-अडर जीएस गंगवार ने प्रेसवार्ता की। प्रेसवार्ता में उन्होंने कहा कि अभी तक 42 वीडियो पोस्ट प्राप्त हुए, जिनकी जांच चल रही है। सभी पर नोटिस जारी किया गया है। तमिलनाडु प्रकरण से जुड़े आपत्तिजनक पोस्ट करने के मामले में चार लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। इसमें जमुई से अमन कुमार को होली के पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया था।

          जीएस गंगवार ने शुक्रवार को यहां पुलिस मुख्यालय में प्रेसवार्ता में कहा कि बिहार पुलिस और तमिलनाडु पुलिस के प्रो-एक्टिव एक्शन की वजह से इस मामले को समय रहते हल किया गया। अभियुक्त मनीष कश्यप और युवराज सिंह अभी तक पूर्व के एफआईआर में सरेंडर नहीं हुए हैं। अब इनके ऊपर गिरफ्तारी को लेकर वारंट जारी किया जायेगा। पूर्व में भी ये भ्रामक पोस्ट करने में लिप्त पाये गए थे। पिछले दो दिनों से आरा और आसपास के इलाकों में युवराज सिंह की तलाश में छापेमारी की जा रही है।

          एडीजी गंगवार ने कहा कि युवराज सिंह का आपराधिक इतिहास रहा है और वह भोजपुर के नारायणपुर थाना कांड मामले में भी वांछित है। युवराज की ओर से छपरा के मुबारकपुर घटना के बाद भी आपत्तिजनक पोस्ट किए जाने के साक्ष्य मिले हैं। यूट्यूब पर पोर्टल चलाने वाले मनीष कश्यप और राकेश तिवारी के विरुद्ध भी प्राथमिकी कर जांच की जा रही है।

          एडीजी ने कहा कि भ्रामक पोस्ट की जांच को लेकर तमिलनाडु पुलिस की विशेष टीम भी बिहार आई थी। इस टीम का नेतृत्व तमिलनाडु पुलिस के एसीपी सर्वानन कर रहे थे। तमिलनाडु पुलिस की टीम ने पटना के अलावा आरा भी गई थी, जहां कई लोगों से पूछताछ की गई है। इसके अलावा ईओयू के वरीय अधिकारियों से भी तमिलनाडु पुलिस के अधिकारी मिले और सूचनाओं का आदान-प्रदान किया। गुरुवार की शाम तमिलनाडु पुलिस की टीम वापस लौट गई। प्रवासी कामगरों पर कथित हमले की जांच के लिए तमिलनाडु गया बिहार के वरीय अफसरों का प्रतिनिधिमंडल देर शाम राज्य सरकार को अपनी रिपोर्ट सौंपेगा।

          पुलिस सूत्रों के अनुसार, अब तक की जांच में तमिलनाडु में स्थिति शांतिपूर्ण है। बिहारी प्रतिनिधिमंडल को हमले से जुड़े कोई साक्ष्य नहीं मिले हैं। टीम के सदस्यों ने तमिलनाडु के वरीय पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के अलावा स्थानीय और बिहारी श्रमिकों से भी बातचीत की। श्रमिक संगठनों के पदाधिकारियों से भी इनपुट लिया गया। चार सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल में ग्रामीण विकास के सचिव डी. बालामुरुगन, अपराध अनुसंधान विभाग (सीआइडी) के आइजी पी कन्नन, श्रम विभाग के आयुक्त आलोक कुमार और विशेष कार्य बल (एसटीएफ) के एसपी संतोष कुमार शामिल हैं।

          एडीजी ने कहा कि आर्थिक अपराध इकाई के एडीजी नैयर हसनैन खान ने तमिलनाडु में बिहारी श्रमिकों पर हमले का भ्रामक वीडियो पोस्ट करने वालों की पहचान के लिए एसपी के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया है। यह टीम डिजिटल साक्ष्य जुटाने के साथ संदिग्धों की तलाश में छापेमारी भी कर रही है। इस मामले में जल्द ही अन्य अभियुक्तों को भी गिरफ्तार किया जाएगा।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          एडीजी तमिलनाु पटना न्यूज बिहारी मजदूर वीडियो हमला
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          बिहार के मुजफ्फरपुर में ट्रिपल मर्डर से सनसनी, घर में सो रहे मां और दो बच्चों की गला घोंटकर हत्या,जमीन विवाद में रिश्तेदारों पर शक

          April 28, 2026

          बंगाल चुनाव के अंतिम दिन पीएम मोदी का वादा—भर्ती, रोजगार और विकास पर जोर

          April 27, 2026

          प्रचार के अंतिम दिन Mamata Banerjee का कोलकाता में मेगा रोड शो, पांच सीटों से गुजरी रैली

          April 27, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          बिहार के मुजफ्फरपुर में ट्रिपल मर्डर से सनसनी, घर में सो रहे मां और दो बच्चों की गला घोंटकर हत्या,जमीन विवाद में रिश्तेदारों पर शक

          बंगाल चुनाव के अंतिम दिन पीएम मोदी का वादा—भर्ती, रोजगार और विकास पर जोर

          प्रचार के अंतिम दिन Mamata Banerjee का कोलकाता में मेगा रोड शो, पांच सीटों से गुजरी रैली

          बंगाल चुनाव: दूसरे चरण का प्रचार खत्म, 29 अप्रैल को वोटिंग,142 सीटों पर मतदान, 3.21 करोड़ मतदाता तय करेंगे बंगाल का भविष्य

          बोकारो ट्रेजरी घोटाला: फर्जी वेतन निकासी में CID की बड़ी कार्रवाई: एसपी ऑफिस के अकाउंट सेक्शन में तैनात होमगार्ड जवान गिरफ्तार,1 करोड़ से ज्यादा ट्रांजेक्शन का खुलासा

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.