Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, 24 October 2026 || 12:49
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»पटना जंक्शन से मोबाइल कंपनी के एग्जीक्यूटिव मैनेजर लापता, मां को मैसेज भेज मांगी 25 लाख की फिरौती
          Headline

          पटना जंक्शन से मोबाइल कंपनी के एग्जीक्यूटिव मैनेजर लापता, मां को मैसेज भेज मांगी 25 लाख की फिरौती

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवMarch 7, 2023No Comments4 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email

          Patna :पटना जंक्शन से  एक नामी मोबाइल कंपनी के एग्जीक्यूटिव मैनेजर सौरभ सुमन के रहस्यमय तरीके से लापता हो गए है।  पिछले 2 दिनों से उनका कुछ भी पता नहीं चल रहा है। परिवार का दावा है कि सौरभ सुमन का अपहरण कर लिया गया है। उनके मोबाइल से ही व्हाट्सएप मैसेज कर दो दिनों में 25 लाख रुपये की फिरौती मांगी गई है। रुपये भी किसी और के नहीं, बल्कि सौरभ सुमन के ही बैंक अकाउंट में भेजने को कहा गया है। परिवार को कहा गया है कि आपने ऐसा नहीं किया तो बेटे से हमेशा के लिए हाथ धो बैठेंगे। इस मामले में सोमवार को पटना जंक्शन रेल थाना में एफआईआर दर्ज किया गया है। अब राजकीय रेल पुलिस (जीआरपी) की टीम जांच में जुट गई है।

          सौरभ सुमन मूल रूप से बांका जिले में अमरपुर थाना के तहत महादेवपुर के रहने वाले हैं। 2009 में उनकी शादी हुई है। एक बेटा और एक बेटी के वे पिता हैं। वर्तमान में परिवार के साथ वो भागलपुर के तातारपुर इलाके में रहते हैं। क्योंकि, सौरभ भागलपुर में ही नामी मोबाइल कंपनी के एग्जीक्यूटिव मैनेजर हैं। परिवार के अनुसार 3 मार्च काे भागलपुर से पटना के लिए चले थे। पटना पहुंचे भी। वो कंपनी की मीटिंग अटेंड करने के लिए आए थे। रात में एग्जीविशन राेड के एक हाेटल में वो रुके थे। 4 मार्च काे मीटिंग अटेंड करने के बाद रात में ही ट्रेन से उन्हें वापस भागलपुर जाना था। इसके लिए वो पटना जंक्शन पहुंचे थे। रात में करीब 9:30 बजे उन्होंने स्टेशन से ही अपनी पत्नी को वीडियो कॉल किया था। उनसे बात की थी। अगली सुबह 5 मार्च को घर पहुंचने की बात सौरभ ने कही थी। पर वो अब तक नहीं पहुंचे। पत्नी से बात करने के बाद से ही उनका मोबाइल स्विच ऑफ है।

          सौरभ सुमन के छोटे भाई सुमितानंद सीआईएसएफ के जवान हैं और धनबाद में उनकी पोस्टिंग है। इनकी मां सरिता देवी टीचर हैं और भागलपुर में ही इनकी पोस्टिंग है। जब 5 मार्च को सौरभ अपने घर नहीं पहुंचे तो पूरा परिवार परेशान हो गया। परिवार ने अपने स्तर से खोजबीन शुरू ही की थी।तभी 5 मार्च की रात में 10.44 बजे सौरभ के ही मोबाइल नंबर से उनकी मां सरिता देवी को वाटसएप पर एक मैसेज आया। जिसमें लिखा था कि ‘अगर बेटा चाहिए ताे 2 दिन में 25 लाख रुपये सौरभ सुमन के बैंक अकाउंट में ही भेज दाे, नहीं ताे बेटा से हाथ धाे बैठाेगी। 25 लाख भेजने के दाे दिन बाद बेटा मिल जाएगा। अगर काेई चालाकी की ताे बेटा नहीं मिलेगा। यह खबर किसी काे नहीं बताना है।अगर कहीं यह खबर लीक हुई ताे समझ जाना क्या हाेगा? शरीर का सारा अंग निकाल के बेच देंगे ताे इससे ज्यादा पैसा मिल जाएगा। बेटा या पैसा। तुम्हारे हाथ में 2 दिन ही है। दाे दिन के बाद कहानी खत्म’। इस मैसेज पर मां ने वाटसएप जवाब दिया कि ‘हमकाे कैसे पता कि मेरा बेटा आपके पास है। हमकाे एक बार मेरे बेटे से बात करवाइए। पैसे का इंतजाम हम कर देंगे’।

          सुमन की तलाश में परिवार भागलपुर से पटना पहुंचा। 6 मार्च काे दिनभर पटना जंक्शन रेल थाना में केस दर्ज कराने के लिए परिवार ने चक्कर लगाए। लेकिन, उस वक्त रेल पुलिस ने उनकी नहीं सुनी। केस दर्ज नहीं किया। तब सौरभ के रिश्तेदार रवि रंजन बीती शाम पुलिस मुख्यालय गए। वहां वो रेल आईजी राजेश त्रिपाठी से मिले।उन्हें सारी बाताें की जानकारी दी। इसके बाद रेल आईजी ने पटना जंक्शन रेल थाना के थानेदार रंजीत कुमार काे एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया। इस मामले पर प्रभारी रेल एसपी पीके मंडल ने मंगलवार को बताया कि एफआईआर दर्ज कर ली गई है। मामला रुपये के लेनदेन का होने की संभावना है। रेल पुलिस ने अपनी जांच शुरू कर दी है।

          अपहरण एग्जीक्यूटिव मैनेजर पटना जंक्शन पटना न्यूज फिरौती मोबाइल कंपनी
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          नवगछिया पुलिस लाइन स्थित सरकारी क्वार्टर में दारोगा का संदिग्ध मौत, 8 दिन पहले हुआ था प्रमोशन,पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

          October 24, 2026

          सीवान में पटाखा बनाने के दौरान भीषण धमाका,5 शव बरामद; कई के दबे होने की आशंका

          October 23, 2026

          धनबाद में मां दुर्गा की भव्य विदाई, नासिक बैंड और छऊ नृत्य ने मोहा मन,झारखंड मैदान से निकली विसर्जन यात्रा

          October 23, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          नवगछिया पुलिस लाइन स्थित सरकारी क्वार्टर में दारोगा का संदिग्ध मौत, 8 दिन पहले हुआ था प्रमोशन,पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

          सीवान में पटाखा बनाने के दौरान भीषण धमाका,5 शव बरामद; कई के दबे होने की आशंका

          धनबाद में मां दुर्गा की भव्य विदाई, नासिक बैंड और छऊ नृत्य ने मोहा मन,झारखंड मैदान से निकली विसर्जन यात्रा

          रांची से/क्स रैकेट केस: ईडी ने माइकल जोसफ तिर्की की 3.60 करोड़ की संपत्ति की जब्त

          प्रेमी के परिवार ने अपनाने से किया इनकार तो प्रेमी से शादी की जिद में टावर पर चढ़ी महिला, दो घंटे चला हाई-वोल्टेज ड्रामा

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.