Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, 10 March 2026 || 22:54
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • News Submit
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Post Live
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • चुनाव
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामतारा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हज़ारीबाग
    • बिहार
      • अररिया
      • अरवल
      • औरंगाबाद
      • कटिहार
      • किशनगंज
      • खगड़िया
      • गया
      • गोपालगंज
      • जमुई
      • जहांबाद
      • दरभंगा
      • नवादा
      • नालंदा
      • पटना
      • पश्चमी चंपारण
      • पुरनिया
      • पूर्वी चंपारण
      • बक्सर
      • बांका
      • बेगूसराय
      • भभुआ
      • भागलपुर
      • भोजपुर
      • मधुबनी
      • मधेपुरा
      • मुंगेर
      • मुजफ्फरपुर
      • रोहतास
      • लखीसराय
      • वैशाली
      • शिवहर
      • शेखपुरा
      • समस्तीपुर
      • सारण
      • सहरसा
      • सिवान
      • सीतामढ़ी
      • सुपौल
    • व्यापार
    • खेल
      • क्रिकेट
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
      • हॉलीवुड
    • शिक्षा
    Today Post Live
    Home»Headline»Ranchi :प्रधान सचिव अरुण एक्का को पदमुक्त कर एफआईआर दर्ज कराएं मुख्यमंत्री : बाबूलाल मरांडी
    Headline

    Ranchi :प्रधान सचिव अरुण एक्का को पदमुक्त कर एफआईआर दर्ज कराएं मुख्यमंत्री : बाबूलाल मरांडी

    टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवMarch 5, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

    Ranchi:  भाजपा विधायक दल के नेता और पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने आज हेमंत सरकार पर बड़ा हमला बोला। विडियो क्लिप जारी करते हुए मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव अरुण एक्का को कटघरे में खड़ा किया। बाबूलाल रविवार को प्रदेश कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। मरांडी ने कहा कि ये झारखंड के मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव जो गृह कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग के भी प्रधान सचिव राजीव अरुण एक्का के काले कारनामों एवं महालूट का एक छोटा सा वीडियो क्लिप हमारे संज्ञान में लाया गया है। यह वीडियो देखकर आसानी से समझा जा सकता है कि झारखंड में सरकार कैसे चल रही है और कौन लोग चला रहे हैं?

    https://todaypostlive.com/wp-content/uploads/2023/03/My-Audio.mp3

    उन्होंने कहा कि ये पिछले दिनों ईडी के छापे के बाद चर्चा में आये सत्ता के एक मशहूर दलाल विशाल चौधरी के अरगोड़ा चौक के निकट के कार्यालय का वीडियो है। एक्का साहब वहां सरकारी फाइलें जिस तरह निपटा रहे हैं, इसे देखकर किसी भी आदमी को लज्जा आएगी। उन्होंने कहा कि जो महिला बगल में खड़े होकर ये फाइलें साइन करा रही हैं वो झारखंड सरकार की कर्मचारी नहीं, बल्कि दलाल विशाल चौधरी की प्राइवेट कर्मचारी है। बगल में जिसकी आवाज आ रही है वो विशाल चौधरी की आवाज बतायी जा रही है। विशाल किसी को फोन लगाकर पैसे के बारे में पूछ रहा है।

    उन्होंने कहा कि एक्का और विशाल अकेले नहीं है। ऐसे कई और दलाल, अफसर एवं सत्ताधारी लोग हैं जो मिल बैठकर टेंडर, ट्रांसफर आदि की फाइल पैसे लेकर अपने घरों से निपटा रहे हैं। इसकी विस्तृत जांच होगी तो इस सरकार और उसके अधिकारियों की हैरान करने वाली जानकारियां सामने आएंगी।मरांडी ने कहा कि मैं मुख्यमंत्री से मांग करता हूं कि इस गंभीर अपराध के लिए राजीव अरुण एक्का पर तुरंत एफआईआर दर्ज करा कर उन्हें जेल भिजवायें। उन्हें पद से हटायें, भ्रष्टाचार विरोधी कानून में इनपर कार्रवाई करें। एक्का गृह विभाग जैसे महत्वपूर्ण और संवेदनशील विभाग के भी प्रधान सचिव हैं। इसलिए राज्य की पुलिस इसकी जांच और कार्रवाई कैसे कर सकती है? इसलिए मुख्यमंत्री इस मामले की जांच सीबीआई से कराने का आदेश जारी करें।

    मरांडी ने कहा कि भाजपा का एक प्रतिनिधिमंडल इस वीडियो की सीडी के साथ राज्यपाल से मिलकर अनुरोध पत्र सौंप कर मांग करेगा कि इस बेहद महत्वपूर्ण मामले में विस्तृत एवं निष्पक्ष जांच के लिये सीबीआई को सौंपने के लिए राज्य सरकार को भेजें। मामले में पार्टी का प्रतिनिधिमंडल प्रवर्तन विभाग से भी मिलकर वीडियो की कॉपी के साथ ज्ञापन सौंपेगा और इस मामले में वसूली से हुए मनी लांड्रिंग की भी विस्तृत जांच की मांग करने जा रहा है।

    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
    अरुण एक्का ईडी बाबूलाल मरांडी रांची न्यूज वीडियो सीबीआई जांच
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

    Related Posts

    Jharkhand Vidhansabha में जोरदार हंगामा, भाजपा विधायकों का वेल में प्रदर्शन

    March 10, 2026

    Ranchi News  : सिविल कोर्ट को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल में 14 साइनाइड बम लगाने का दावा

    March 10, 2026

    Giridih News : बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, नक्सली कांड के दो आरोपी गिरफ्तार

    March 9, 2026
    Social
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • LinkedIn
    • Pinterest
    • Telegram
    • WhatsApp

    Trending News

    Jharkhand Vidhansabha में जोरदार हंगामा, भाजपा विधायकों का वेल में प्रदर्शन

    Ranchi News  : सिविल कोर्ट को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल में 14 साइनाइड बम लगाने का दावा

    Bengaluru Gas Crisis : कमर्शियल सिलेंडर पर संकट, बेंगलुरु में कल से होटल-रेस्टोरेंट रहेंगे बंद

    Patna में चलेगा अल्ट्रा पॉड्स सिस्टम, 15 महीने में तैयार होगी 296 करोड़ की स्मार्ट ट्रांजिट परियोजना

    Child Safety Tips : भीड़ में खो जाए बच्चा तो क्या करे? पैरेंट्स पहले ही सिखा दें ये सेफ्टी रूल

    © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.