Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, 12 March 2026 || 03:50
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • News Submit
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Post Live
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • चुनाव
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामतारा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हज़ारीबाग
    • बिहार
      • अररिया
      • अरवल
      • औरंगाबाद
      • कटिहार
      • किशनगंज
      • खगड़िया
      • गया
      • गोपालगंज
      • जमुई
      • जहांबाद
      • दरभंगा
      • नवादा
      • नालंदा
      • पटना
      • पश्चमी चंपारण
      • पुरनिया
      • पूर्वी चंपारण
      • बक्सर
      • बांका
      • बेगूसराय
      • भभुआ
      • भागलपुर
      • भोजपुर
      • मधुबनी
      • मधेपुरा
      • मुंगेर
      • मुजफ्फरपुर
      • रोहतास
      • लखीसराय
      • वैशाली
      • शिवहर
      • शेखपुरा
      • समस्तीपुर
      • सारण
      • सहरसा
      • सिवान
      • सीतामढ़ी
      • सुपौल
    • व्यापार
    • खेल
      • क्रिकेट
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
      • हॉलीवुड
    • शिक्षा
    Today Post Live
    Home»Headline»Ranchi: जी-20 बैठक के मद्देनजर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
    Headline

    Ranchi: जी-20 बैठक के मद्देनजर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

    टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवFebruary 28, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

    Ranchi:  रांची में होने वाले जी-20 देशों की बैठक को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। मंगलवार की रात से ही मेहमान रांची आने शुरू हो जाएंगे। इसे देखते हुए रांची एयरपोर्ट से लेकर होटल रेडिसन ब्लू और बीएनआर चाणक्य तक चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल की तैनाती की गई है। जी-20 बैठक में शामिल होने वाले अतिथियों के आगमन और प्रस्थान को लेकर एयरपोर्ट के एरिया में विशेष सुरक्षा और गश्ती दल की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। एयरपोर्ट जाने वाली सड़क के दोनों ओर 10 फीट की दूरी तक न कोई व्यक्ति का समूह और ना ही किसी प्रकार के कोई वाहन खड़े होंगे। एयरपोर्ट की चारदीवारी से सटे क्षेत्र में मांस, मुर्गा मछली की दुकानें हटा दी गई है। रांची एयरपोर्ट से लेकर होटल रेडिसन ब्लू और बीएनआर होटल तक पुलिस अलर्ट मोड में है।

    एसएसपी किशोर कौशल ने बताया कि वैसे तो एक मार्च से अतिथि रांची पहुंचेंगे, लेकिन कुछ अतिथि 28 फरवरी को भी रांची पहुंच सकते हैं। इसके मद्देनजर सुरक्षा का विशेष ध्यान रखते हुए रांची को तीन जोन और 10 सेक्टर में बांट दिया गया है। सभी सेक्टर में मजिस्ट्रेट और पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। एयरपोर्ट के चारों ओर पांच किलोमीटर के क्षेत्र में संबंधित थाना प्रभारियों को एक मार्च की सुबह सात बजे से ही सघन गश्ती, पैदल मार्च और मोबाइल पेट्रोलिंग का निर्देश दिया गया है।

    इसके अलावा जी-20 देशों के होने वाले बैठक को लेकर अतिथियों के रांची में आने से लेकर उनके प्रस्थान तक एक अलग कंट्रोल रूम का निर्माण भी रांची पुलिस के द्वारा किया गया है। होटल रेडिसन ब्लू के पास स्थित पंजाबी भवन को नया नियंत्रण कक्ष बनाया गया है। नियंत्रण कक्ष में तीन दंडाधिकारी, 03 पुलिस उपाधीक्षक, तीन पुलिस अधीक्षक और 12 पुलिस अवर निरीक्षकों की नियुक्ति की गई है।

    कंट्रोल रूम में 24 घंटे अग्निशमन वाहन, एंबुलेंस, खाद्य और पेयजल पदार्थ, जांच दल, आकस्मिक चिकित्सा दल की भी व्यवस्था की गई है। सुरक्षा को लेकर लगभग 2500 जवानों की तैनाती की गई है। रांची के डीसी राहुल कुमार सिन्हा और एसएसपी लगातार घूम घूम कर सुरक्षा का जायजा ले रहे हैं।

    जी-20 देशों के कई डेलिगेट्स तीन को आएंगे पतरातु लेक रिसॉर्ट, डीसी और एसपी ने किया दौरा

    जी-20 शिखर सम्मेलन के तहत कई डेलीगेट्स तीन मार्च को रामगढ़ जिले के पतरातु लेक रिजॉर्ट पहुंचेंगे। 20 देशों के प्रतिनिधियों के स्वागत के लिए रामगढ़ जिला प्रशासन ने भी तैयारी कर रखी है। मंगलवार को डीसी माधवी मिश्रा और एसपी पीयूष पांडे ने पतरातू का दौरा किया।

    डीसी और एसपी ने डेलीगेट्स के आने के मद्देनजर ट्रैफिक व्यवस्था को सुदृढ़ रखने का निर्देश दिया। सड़क के अगल-बगल किसी भी प्रकार का अतिक्रमण अविलंब रूप से हटाने का निर्देश दिया। पतरातू लेक रिसॉर्ट के निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने डेलीगेट्स के स्वागत के लिए बनाई गई योजना की विस्तार से संबंधित अधिकारियों से जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को सजग रह कर हर गतिविधि पर पैनी नजर बनाए रखने का निर्देश दिया।

    मौके पर उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने सुरक्षा व्यवस्था, दण्डाधिकारियों/पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति एवं उन के माध्यम से सफलतापूर्वक कार्यक्रम संपन्न कराने को लेकर कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस दौरान उपायुक्त ने 3 मार्च के लिए जिला प्रशासन, रामगढ़ द्वारा जारी संयुक्त जिला आदेश का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित कराने को लेकर अधिकारियों को महत्वपूर्ण निर्देश दिए।

    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
    एयरपोर्ट कंट्रोल रुम जी- 20 बैठक पुलिस अलर्ट मोड रांची न्यूज सुरक्षा
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

    Related Posts

    LPG Gas Shortage : देशभर के मंदिरों में LPG गैस की किल्लत, कहीं बंद हुआ प्रसाद तो कहीं कम हुआ भोजन

    March 11, 2026

    Ranchi News : झारखंड विधानसभा में ‘जय श्रीराम’ के नारे, डीजे जब्ती को लेकर भाजपा का हंगामा

    March 11, 2026

    Ranchi News : साइकिल से विधानसभा पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी, बोले– ‘हेल्थ इज वेल्थ’

    March 11, 2026
    Social
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • LinkedIn
    • Pinterest
    • Telegram
    • WhatsApp

    Trending News

    Bihar News : रोमांचक हुई राज्यसभा की लड़ाई, AIMIM-RJD में हो पाएगी डील?

    IPL 2026 Schedule: आईपीएल 2026 के शेड्यूल का ऐलान,, 28 मार्च से शुरू होगा क्रिकेट का महाकुंभ

    LPG Gas Shortage : देशभर के मंदिरों में LPG गैस की किल्लत, कहीं बंद हुआ प्रसाद तो कहीं कम हुआ भोजन

    Ranchi News : झारखंड विधानसभा में ‘जय श्रीराम’ के नारे, डीजे जब्ती को लेकर भाजपा का हंगामा

    Ranchi News : साइकिल से विधानसभा पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी, बोले– ‘हेल्थ इज वेल्थ’

    © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.