Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, 9 June 2026 || 17:59
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»रेबिका हत्याकांड का मुख्य आरोपित मैनुल अंसारी दिल्ली से गिरफ्तार
          Headline

          रेबिका हत्याकांड का मुख्य आरोपित मैनुल अंसारी दिल्ली से गिरफ्तार

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवFebruary 18, 2023No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          Sahibganj: जिले के बोरियो थाना क्षेत्र में हुए बहुचर्चित रेबिका हत्याकांड के मुख्य आरोपित मैनुल अंसारी को साहिबगंज पुलिस ने दिल्ली पुलिस के सहयोग से 62 दिन बाद दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया है। मैनुल अंसारी रेबिका हत्याकांड को अंजाम देकर बोरियो से फरार हो गया था।इस मामले में साहिबगंज पुलिस अधीक्षक अनुरंजन किस्पोट्टा ने शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि मैनुल अंसारी की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने अबतक कुल 11 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। रेबिका के पति दिलदार अंसारी, उसके माता-पिता सहित 10 लोगों को पूर्व में ही गिरफ्तार किया था।

          उल्लेखनीय है कि 17 दिसंबर 2022 को झारखंड के साहिबगंज में यह घटना घटित हुई थी। इस मामले में बोरियो थाना में 320/22 कांड दर्ज किया गया था। साहिबगंज के बाेरियो में 25 वर्ष की महिला रेबिका पहाड़िन को उसके ही पति दिलदार अंसारी और उसके घरवालों ने हत्या कर शव के कई टुकड़े किए और फिर अलग-अलग जगहों पर फेंक दिया था। बोरियो थाना क्षेत्र के गोंडा पहाड़ की पहाड़िया महिला रेबिका पहाड़िन की हत्या के आरोपित बोरियो बेल टोला निवासी मो. मुस्तकीम अंसारी, उसकी पत्नी मरियम खातून, पुत्र दिलदार अंसारी और पत्नी गुलेरा, मुस्तकीम के दूसरे पुत्र अमीर अंसारी, महताब अंसारी, पुत्री शारेजा खातून को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था।

          बताया जाता है कि रेबिका पहाड़िन (25) के साथ मो. मुस्तकीम के पुत्र दिलदार अंसारी का कई साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों ने फिर शादी कर ली। दिलदार पूर्व से ही शादीशुदा था। इसे लेकर दिलदार के परिजन नाखुश थे। घरवालों की नाराजगी के कारण दिलदार रेबिका को बोरियो संथाली के हेमंती मुर्मू के मकान में रखता था। इसके बाद दिलदार की मां मरियम खातून ने रेबिका को अपने भाई मैनुल अंसारी के घर बोरियो मांझी टोला पहुंचा दिया, जहां उसकी हत्या कर दी गयी। इसके बाद लोहे काटने वाली मशीन से शव के टुकड़े-टुकड़े कर अलग-अलग जगह पर फेंक दिया गया। मामला तब सामने आया जब उसके अंग को कुत्ते खा रहे थे।

          इसके बाद से ही मैनुल अंसारी फरार चल रहा था और उसकी गिरफ्तारी की मांग लगातार हो रही थी। दूसरी तरफ पुलिस अपने तरीके से फरार मैनुल की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी अभियान चलाई हुई थी और अंत में पुलिस को दो माह बाद सफलता मिली और दिल्ली से मैनुल अंसारी को गिरफ्तार कर साहिबगंज लाया गया। मैनुल अंसारी पूर्व में भी कई मामलों में नामजद अभियुक्त रहा है और दिल्ली मामले में तिहाड़ जेल में बंद भी रहा।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          गिरफ्तार दिल्ली मुख्य आरोपी रेबिका हत्याकांड
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          सीतामढ़ी में तूफान का कहर: कच्चे घर पर गिरा पीपल का पेड़, पांच की जान गई

          June 9, 2026

          बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि पर राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि

          June 9, 2026

          खान सर को बड़ी राहत, गिरफ्तारी पर कोर्ट की रोक,मामले की अगली सुनवाई अब 30 जून को

          June 9, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          सीतामढ़ी में तूफान का कहर: कच्चे घर पर गिरा पीपल का पेड़, पांच की जान गई

          बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि पर राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि

          खान सर को बड़ी राहत, गिरफ्तारी पर कोर्ट की रोक,मामले की अगली सुनवाई अब 30 जून को

          हजारीबाग के स्वर्ण कारोबारी की बरही में गोली मारकर ह/त्या, केदारनाथ यात्रा पर जाने के लिए देर रात घर से निकले थे

          देवघर पुलिस की बड़ी कार्रवाई,में चला ऑपरेशन वज्र, अपराधियों में मचा हड़कंप

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.