Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, 24 July 2026 || 00:03
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»Begusarai: फाइनेंस कर्मी पिन्टू हत्याकांड का खुलासा, सूत्रधार कुंदन सहित चार अपराधी गिरफ्तार
          Headline

          Begusarai: फाइनेंस कर्मी पिन्टू हत्याकांड का खुलासा, सूत्रधार कुंदन सहित चार अपराधी गिरफ्तार

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवFebruary 17, 2023No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          Begusarai:  नगर थाना क्षेत्र में 25 जनवरी को लूटपाट के दौरान फाइनेंस कर्मी की हुई हत्या मामले का उद्भेदन कर दिया है। इस घटना के सूत्रधार सहित चार अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार अपराधियों के पास से लूटे गए सामान बरामद कर लिए गए हैं।

          शुक्रवार को आयोजित प्रेसवार्ता में एसपी योगेन्द्र कुमार ने बताया कि 25 जनवरी को भारत फाइनेंस इनक्लूडिंग कंपनी लिमिटेड बेगूसराय में कलेक्शन मैनेजर के पद पर कार्यरत जमुई जिले के बरडीह सिकंदरा निवासी पिन्टु कुमार फिल्ड में काम करने के लिए निकला था। इसी दौरान करीब 11:30 बजे दिन में सुभाष चौक बाईपास ओवरब्रीज के समीप मोटर साईकिल पर सवार अपराधियों द्वारा गोली मार कर पिन्टु का मोटरसाईकिल, टैब बायोमैट्रिक फिंगर प्रिंट की मशीन एवं कलेक्शन का पैसा लूट लिया गया था।

          घटना को गंभीरता से लेते हुए सदर डीएसपी अमित कुमार के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया। गठित टीम के द्वारा सीसीटीवी फूटेज का अवलोकन, तकनीकी अनुसंधान एवं आसूचना संकलन के बाद घटना के सूत्रधार लोहिया नगर सहायक थाना क्षेत्र निवासी कुंदन कुमार उर्फ नेपाली को गिरफ्तार किया गया।

          कुंदन की मां भी एसएचजी ग्रुप में पैसा जमा करती एवं उसको पता था कि कलेक्शन के लिए कब आता है। उसने जेल में रहने के दौरान बनाए गए गैंग के सभी सहयोगियों के साथ मिलकर इस लूट और हत्या कांड को अंजाम दिया। कुंदन के बयान के आधार पर मटिहानी डीह निवासी चंदन कुमार को एक देशी पिस्तौल, 11 गोली, लूटा गया बायोमैट्रिक फिंगर प्रिंट की मशीन भारत फाइनेंस का फार्म तथा रशीद बरामद किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त द्वारा अपनी संलिप्तता इस हत्याकांड में स्वीकार किया गया तथा अन्य का नाम बताया।

          जिसके निशानदेही पर भरौल बछवाड़ा निवासी शंकर कुमार, उलाव निवासी सूरज पाठक उर्फ देवा को लूटा गया मोटरसाईकिल एवं हत्या में प्रयुक्त हथियार 7.65 एम.एम. के देशी पिस्टल एवं दो गोली के साथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के निशानदेही पर इस हत्याकांड में प्रयुक्त ग्लैमर मोटर साईकिल सूरज उर्फ देवा के घर से बरामद किया गया। इस घटना में शामिल कुंदन नाम के एक अन्य अपराधी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी चल रही है।

          एसपी ने बताया कि इन सभी अपराधियों कि दोस्ती जेल में हुई थी और जेल में ही इन लोगों ने गैंग बनाया था। सभी पर कई मुकदमे दर्ज हैं और पूरे गैंग को जेल भेजा जा रहा है। पैसा बरामद नहीं किया गया है, पैसा बरामदगी सहित अन्य बिंदुओं पर जांच चल रही है। प्रेसवार्ता में सदर डीएसपी अमित कुमार सहित पूरी टीम उपस्थित थे। उन्होंने बताया कि एक जनवरी से अभी तक 34 हथियार एवं 131 जिन्दा गोली पुलिस की कार्रवाई में जब्त किया गया है।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          अपराधी गिरफ्तार फाइनेंस कर्मी बेगूसराय न्यूज हत्याकांड
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          भरत तिवारी एनकाउंटर केस में हाई कोर्ट सख्त,मुठभेड़ मामले में सबूत सुरक्षित रखने का आदेश,सरकार से तीन हफ्ते में मांगा जवाब

          July 23, 2026

          विनीत तिवारी हत्याकांड: पलामू पुलिस ने दूसरे आरोपित को झांसी से दबोचा, तीन की तलाश जारी

          July 23, 2026

          पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा में हुए विस्फोट के मामले में एनआईए की टीम ने कोडरमा से दो कारोबारियों को किया गिरफ्तार

          July 23, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          भरत तिवारी एनकाउंटर केस में हाई कोर्ट सख्त,मुठभेड़ मामले में सबूत सुरक्षित रखने का आदेश,सरकार से तीन हफ्ते में मांगा जवाब

          विनीत तिवारी हत्याकांड: पलामू पुलिस ने दूसरे आरोपित को झांसी से दबोचा, तीन की तलाश जारी

          पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा में हुए विस्फोट के मामले में एनआईए की टीम ने कोडरमा से दो कारोबारियों को किया गिरफ्तार

          केनरा बैंक से 1.10 करोड़ का गोल्ड गायब, कई अधिकारियों पर दर्ज हुई एफआईआर

          14वीं जेपीएससी रिजल्ट पर बवाल, भाजयुमो ने किया आयोग का घेराव,सीबीआई जांच और रिजल्ट रद्द करने की मांग

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.