Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, 13 March 2026 || 22:06
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • News Submit
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Post Live
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • चुनाव
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामतारा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हज़ारीबाग
    • बिहार
      • अररिया
      • अरवल
      • औरंगाबाद
      • कटिहार
      • किशनगंज
      • खगड़िया
      • गया
      • गोपालगंज
      • जमुई
      • जहांबाद
      • दरभंगा
      • नवादा
      • नालंदा
      • पटना
      • पश्चमी चंपारण
      • पुरनिया
      • पूर्वी चंपारण
      • बक्सर
      • बांका
      • बेगूसराय
      • भभुआ
      • भागलपुर
      • भोजपुर
      • मधुबनी
      • मधेपुरा
      • मुंगेर
      • मुजफ्फरपुर
      • रोहतास
      • लखीसराय
      • वैशाली
      • शिवहर
      • शेखपुरा
      • समस्तीपुर
      • सारण
      • सहरसा
      • सिवान
      • सीतामढ़ी
      • सुपौल
    • व्यापार
    • खेल
      • क्रिकेट
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
      • हॉलीवुड
    • शिक्षा
    Today Post Live
    Home»Headline»भाजपा के साथ वापस जाने का सवाल ही नहीं पैदा होता है, मर जाना कबूल है: नीतीश कुमार
    Headline

    भाजपा के साथ वापस जाने का सवाल ही नहीं पैदा होता है, मर जाना कबूल है: नीतीश कुमार

    टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवJanuary 30, 2023No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

    पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा है कि अब मुझे मरना कबूल है लेकिन भाजपा के साथ नहीं जाऊंगा। नीतीश ने कहा कि चुनाव आने दीजिये किसकी कितनी हैसियत है इसका पता चल जायेगा। वह सोमवार को महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर पटना के गांधी घाट पर पहुंचे थे, जहां उन्होंने पत्रकारों के सवाल का जवाब देते हुए उक्त बातें कही।

    मुख्यमंत्री नीतीश ने भाजपा को लेकर पूछे गये सवाल पर कहा कि भाजपा के साथ जाना हमें कभी कबूल नहीं है। सब बोगस बात है। इतना मेहनत और हिम्मत करके हमें अपने साथ लाया था। क्या-क्या नहीं किया गया था, लालू पर केस कर दिया गया था। अब हम फिर से गठबंधन खत्म करके अलग हुए हैं तो फिर से कुछ करने के चक्कर में है। कैसे सबको इधर से उधर करें, यही सब चक्कर में है। भाजपा को नुकसान है हमें नहीं। हम लोग तो अटल जी को मानने वाले थे, इसलिए उनके साथ थे। उसके बाद तो 2013 में हम लोगों ने उन्हें छोड़ दिया था। बाद में पीछे पड़के 2017 में साथ ले आये। उनकी बात मान कर हम उनके साथ चले गये थे, लेकिन अब फिर अलग हो गये हैं।

    उन्होंने कहा कि भाजपा के नेताओं ने 2017 में हमसे इतना आग्रह किया कि हम उनके साथ चले गये थे। लेकिन 2020 के चुनाव में उन्होंने हमारे साथ जो किया वो तो जानते ही हैं न। हम मुख्यमंत्री नहीं बनना चाहते थे। हमें जबरदस्ती मुख्यमंत्री बनाया गया। उन्होंने कहा कि चिंता क्यों करते हैं आगे चुनाव तो होने दिजिए, सब पता चल जायेगा।

    उन्होंने विपक्ष को याद कराते हुए कहा कि बिहार को ठीक से जान लीजिये। जितना हम लोगों ने इज्जत दिया है, भूल गये हैं। जब हमारे साथ एलायंस था तो 2005 और 2010 के चुनाव में कौन कितना सीट जीता था। उस समय भी गडबड़ी करवाया गया था। झारखंड मुक्ति मोर्चा और शिवसेना जैसी पार्टी को बिहार में लड़वाया गया था। उनका सिंबल तीर धनुष था, जिससे हमारे वोट भ्रमित हो जाते थे। उससे हमारे 5-7 लोग चुनाव हार जाते थे। जब एलायंस नहीं था तो 2015 में कितना सीट आई थी।

    उल्लेखनीय है कि रविवार को भाजपा की दरभंगा में हुई राज्य कार्यकारिणी की बैठक में भाजपा के प्रदेश प्रभारी विनोद तावडे ने अपनी पार्टी के नेताओं को जानकारी दी कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का सर्वसम्मत फैसला है कि अब नीतीश कुमार से किसी तरह का कोई समझौता नहीं किया जायेगा। इस पर ही आज मुख्यमंत्री ने अपनी प्रतिक्रिया दी।

     इसके पहले राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्य तिथि पर राज्यपाल फागू चौहान एवं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की समाधि पर पुष्पचक्र अर्पित कर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर सीएम ने कहा कि बापू की पुण्य तिथि है। बापू सबको समझा रहे थे लेकिन उनकी हत्या कर दी गई। वे मुसलमानों की रक्षा करते थे इसीलिए उनकी हत्या कर दी गई। भाजपा के साथ वाले एक सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार में भाजपा से गठबंधन का कोई मतलब नहीं।

    सीएम ने कहा कि बापू की हत्या के बारे में नयी पीढ़ी के लोगों को बताना है, उन्हें याद रखना चाहिए। वे लोग इसे भुलवाना चाहेंगे।  मेरा निजी कोई स्वार्थ नहीं है। हमको कुछ नहीं बनना है । हम विपक्षी दलों की एकता चाहते हैं। हम सबके लिए काम करते हैं और करते रहेंगे। 17 साल से बिहार में काम कर रहे हैं और केंद्र में थे तब भी काम करते थे। सीएम ने कहा कि आज ही के दिन बापू की हत्या हुई थी। बापू को कभी कोई भुला नहीं सकता है। इसके लिए हम सबको अलर्ट कर रहे हैं। स्कूल-कॉलेज से लेकर हर जगह हम बापू की ही बात करते हैं। राष्ट्रपिता ने जो आजादी दिलायी इसलिए बापू के रुप में हमलोग उन्हें याद करते हैं।

    सीएम ने कहा कि बापू के किए गए हर काम को बिहार में नई पीढ़ी तक पहुंचाया जा रहा है। गांधी जी ने जो सात सामाजिक पाप बताए हैं उसको सभी जगह हमने लिखवा दिया है और लोगों को इसके बारे में बताते भी हैं। बापू की एक-एक बात को नई टेक्नोलॉजी के माध्यम से नई पीढ़ी तक पहुंचा देना है। जब सारी बातों की जानकारी होगी तभी समाज में सुधार होगा। आज कल लोग बहुत तरह की बात कर रहे हैं। समाज के हर तबके की एकता की बात हमलोग करते हैं। आजादी के इतिहास को भूला पाना असंभव है। आजादी के लिए जितने लोगों ने काम किया उन सभी लोगों को याद किया जाता है। असली आजादी कैसे मिली और उसके लिए जितने लोगों ने काम किया उन सबों को याद किया जाता है।

    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
    अटल गठबंधन नीतीश कुमार पुण्यतिथि भाजपा महात्मा गांधी
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

    Related Posts

    Bihar News : रोमांचक हुई राज्यसभा की लड़ाई, AIMIM-RJD में हो पाएगी डील?

    March 11, 2026

    झारखंड सहित अन्य राज्यों से बिहार की सीमा में प्रवेश करने वाले बालू, पत्थर, गिट्टी, मोरम और स्टोन डस्ट से लदे वाहनों को लेना होगा ट्रांजिट पास (TP)

    March 11, 2026

    रामनवमी में डीजे प्रतिबंध पर झारखंड विधानसभा में हंगामा, भाजपा विधायक वेल में उतरे

    March 11, 2026
    Social
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • LinkedIn
    • Pinterest
    • Telegram
    • WhatsApp

    Trending News

    Gas Cylinder Shortage India : रोजाना 75 लाख बुकिंग… गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर केंद्र सरकार सख्त

    सदन के बाहर गूंजे “हेमंत सरकार हाय-हाय” के नारे, भाजपा विधायकों ने वादाखिलाफी का लगाया आरोप

    Smart Policing Jharkhand : सीएम सोरेन ने 12 नए थाना भवनों का किया शिलान्यास, पुलिस विभाग को सौंपी सैकड़ों गाड़ियां

    IDFC First Bank Scam: फर्जी कंपनियों के जरिए सरकारी धन की हेराफेरी, 100+ बैंक खाते फ्रीज, 11 आरोपी गिरफ्तार

    West Bengal Election की तैयारी तेज, BJP ने 145 सीटों पर उम्मीदवार किए लगभग तय

    © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.