Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, 10 March 2026 || 09:07
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • News Submit
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Post Live
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • चुनाव
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामतारा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हज़ारीबाग
    • बिहार
      • अररिया
      • अरवल
      • औरंगाबाद
      • कटिहार
      • किशनगंज
      • खगड़िया
      • गया
      • गोपालगंज
      • जमुई
      • जहांबाद
      • दरभंगा
      • नवादा
      • नालंदा
      • पटना
      • पश्चमी चंपारण
      • पुरनिया
      • पूर्वी चंपारण
      • बक्सर
      • बांका
      • बेगूसराय
      • भभुआ
      • भागलपुर
      • भोजपुर
      • मधुबनी
      • मधेपुरा
      • मुंगेर
      • मुजफ्फरपुर
      • रोहतास
      • लखीसराय
      • वैशाली
      • शिवहर
      • शेखपुरा
      • समस्तीपुर
      • सारण
      • सहरसा
      • सिवान
      • सीतामढ़ी
      • सुपौल
    • व्यापार
    • खेल
      • क्रिकेट
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
      • हॉलीवुड
    • शिक्षा
    Today Post Live
    Home»Headline»भारत ने इंग्लैंड को सात विकेट से हराकर जीता अंडर-19 महिला टी-20 विश्व कप का खिताब
    Headline

    भारत ने इंग्लैंड को सात विकेट से हराकर जीता अंडर-19 महिला टी-20 विश्व कप का खिताब

    टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवJanuary 29, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

    दक्षिण अफ्रीका (पोटचेफस्ट्रूम) । गेंदबाजों के बेहतरीन प्रदर्शन की बदौलत भारतीय टीम ने आईसीसी अंडर-19 महिला टी-20 विश्व कप के पहले संस्करण का खिताब जीत लिया है। भारतीय टीम ने खिताबी मुकाबले में इंग्लैंड को 7 विकेट से हरा दिया। इस मैच में इंग्लिश टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 17.1 ओवर में केवल 68 रनों पर सिमट गई। जवाब में भारत ने 14 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 69 रन बनाकर जीत हासिल कर ली।

    68 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत खराब रही। सलामी बल्लेबाज कप्तान शेफाली वर्मा तीसरे ओवर में हन्नाह बाकर की गेंद पर पवेलियन लौट गईं। शेफाली ने 11 गेंदों पर 1 चौके और 1 छक्के की बदौलत 15 रन बनाए। इसके बाद चौथे ओवर में 20 के कुल स्कोर पर श्वेता सहरावत भी केवल 5 रन बनाकर ग्रेस स्क्रिवेन्स का शिकार बनीं। 13वें ओवर में भारतीय टीम लक्ष्य से जब तीन रन दूर थी, तभी गोंगदी तृषा को स्टोनहाउस ने आउट कर भारत को तीसरा झटका दिया। तृषा ने 29 गेंदों पर 3 चौकों की बदौलत 24 रन बनाए। इसके बाद सौम्या तिवारी और हर्षिता बसु ने कोई और नुकसान नहीं होने दिया और टीम को 7 विकेट से जीत दिला दी। सौम्या 37 गेंदों पर 3 चौकों की बदौलत 24 रन और हर्षिता बिना खाता खोले नाबाद रहीं।

    इस मैच में भारतीय कप्तान शेफाली वर्मा ने टॉस जीतकर इंग्लैंड को पहले बल्लेबाजी का निमंत्रण दिया था। इंग्लिश बल्लेबाजों ने भारतीय गेंदबाजों के आगे घुटने टेक दिए और पूरी टीम 17.1 ओवर में 68 रन पर ऑलआउट हो गई। 6 बल्लेबाज तो दहाई का आंकड़ा भी नहीं पार कर सके। इंग्लैंड की तरफ से रयाना मैकडोनाल्ड ने सर्वाधिक 19 रन बनाए। रयाना के अलावा एलेक्सा स्टोनहाउस और सोफिया समाले ने 11-11 रन बनाए। भारत की तरफ से तितास साधु, पर्श्वी चोपड़ा और अर्चना देवी ने 2-2 एवं मन्नत कश्यप, शेफाली वर्मा और सोनम यादव ने 1-1 विकेट लिया।

    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
    आईसीसी अंडर-19 महिला टी-20 विश्वकप इंग्लैँंड खेल न्यूज जीत दक्षिण अफ्रीका भारत
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

    Related Posts

    कौन हैं अदिति हुंडिया? मिस इंडिया फाइनलिस्ट ने वर्ल्ड कप जीत के बाद Ishan Kishan को लगाया गले, रोमांटिक तस्वीरें वायरल

    March 9, 2026

    गिरिडीह में बिहार STF की बड़ी कार्रवाई, दो नक्सली गिरफ्तार

    March 9, 2026

    रजरप्पा मंदिर में श्रद्धालु से मारपीट, वीडियो वायरल होने पर चार पुलिसकर्मी निलंबित

    March 9, 2026
    Social
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • LinkedIn
    • Pinterest
    • Telegram
    • WhatsApp

    Trending News

    Bengaluru Gas Crisis : कमर्शियल सिलेंडर पर संकट, बेंगलुरु में कल से होटल-रेस्टोरेंट रहेंगे बंद

    Patna में चलेगा अल्ट्रा पॉड्स सिस्टम, 15 महीने में तैयार होगी 296 करोड़ की स्मार्ट ट्रांजिट परियोजना

    Child Safety Tips : भीड़ में खो जाए बच्चा तो क्या करे? पैरेंट्स पहले ही सिखा दें ये सेफ्टी रूल

    कौन हैं अदिति हुंडिया? मिस इंडिया फाइनलिस्ट ने वर्ल्ड कप जीत के बाद Ishan Kishan को लगाया गले, रोमांटिक तस्वीरें वायरल

    Giridih News : बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, नक्सली कांड के दो आरोपी गिरफ्तार

    © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.