Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, 15 June 2026 || 01:07
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»हेमंत हटाओ,झारखंड बचाओ के संकल्प के साथ भाजपा की देवघर में आयोजित दो दिवसीय प्रदेश कार्यसमिति बैठक संपन्न
          Headline

          हेमंत हटाओ,झारखंड बचाओ के संकल्प के साथ भाजपा की देवघर में आयोजित दो दिवसीय प्रदेश कार्यसमिति बैठक संपन्न

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवJanuary 24, 2023No Comments7 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          देवघर। दो दिवसीय प्रदेश भाजपा कार्य समिति के समापन सत्र को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश दीपक प्रकाश ने  कहा कि कार्यकर्ताओ के बदौलत ही भाजपा हर कार्यक्रम को सफल बनाती है। आज से 8 महीने पहले प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को सफल बनाया उनके स्वागत में 13 किमी तक कार्यकर्ता डटे रहे तथा विशाल जनसभा कर कार्यक्रम को सफल बनाया।उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओ के अथक मेहनत और प्रयास से राज्य में भाजपा के कार्यकर्ता पंचायत चुनाव में चुन कर आये और राज्य में गांव की सरकार बनाने में सफलता पाया। उन्होंने कार्यकर्ताओ को लक्ष्य देते हुए कहा कि 14 महीने बचे है और हम सब की यह जिम्मेदारी है कि हम राज्य के सभी 14 लोक सभा सीट को जीत कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सौगात दें और उन्हें फिर से प्रधानमंत्री बनाये।उन्होंने कहा कि जब से नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बने है तब से भारत की ओर कोई टेढ़ी आंख नही कर पाता है। जब जब पार्टी कमजोर होती है तब तब भारत कमजोर होता है। उन्होंने राज्य सरकार पर हमला करते गए कहा कि राज्य को भ्रष्टाचार से मुक्ति अगर कोई दल मुक्ति दिला सकती है तो वो है भाजपा।उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओ से आग्रह करते हुए कहा कि हमारा लक्ष्य बड़ा है ,हम देश सेवा के लिए काम कर रहे हैं अतःआप सभी पार्टी के लिए समय जरूर दे,प्रवास के कार्यक्रम को जरूर सफल बनायें तथा संगठन को मजबूत बनाने में अपनी योगदान जरूर दें।

          आदिवासी महिलाओं से शादी करके यहां की डेमोग्राफी बदलने की षड्यंत्र रची जा रही है- मरांडी

          कार्यसमिति बैठक को सम्बोधित करते हुए भाजपा विधायक दल के नेता सह पूर्व मुख्यमंत्री बाबुलाल मरांडी ने राज्य सरकार की नाकामियों, वर्तमान राजनीतिक परिदृश्य और हमारी भूमिका विषय पर बोलते हुए राज्य सरकार की नाकामियों पर जोरदार हमला करते हुए कहा कि झामुमो सरकार बनाने के पहले एवम बाद में भी अपने द्वारा किये गये वादों को पूरा नही कर पायी है। राज्य में कानून व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है।राज्य में उग्रवादी घटना में बढ़ोतरी हुई है,राज्य में हत्या,दुष्कर्म,लूट और हत्या की घटनाओं में बढ़ोतरी देखने को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि आज राज्य में कोई भी सुरक्षित नही है। आदिवासी और दलित महिलाओं के साथ उत्पीड़न और अत्याचार की घटनाएं घटित हो रही है।राज्य में गौ तस्करी की घटनाएं बढ़ रहे है,संथाल परगना में घुसपैठियों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है,आदिवासी महिलाओं से शादी करके यहां की डेमोग्राफी बदलने की षड्यंत्र रची जा रही है। संथाल में मिनी एनआरसी होनी चाहिए।

          प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत विश्व के क्षितिज पर एक सितारा के रूप में चमक रहा है- वाजपेयी

          बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश प्रभारी एवम सांसद लक्ष्मीकांत वाजपेई ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत विश्व के क्षितिज पर एक सितारा के रूप में चमक रहा है ।  प्रधानमंत्री मोदी के गरीबों के प्रति समर्पण भाव से काम करने के कारण आज भारत को दुनिया की सबसे पॉवरफुल जी 20 की अध्यक्षता मिली। नरेंद्र मोदी ने पूरे विश्व मे भारत को स्थापित करने का काम किया।आज स्थिति यह है कि अमेरिका के हाथों से सुपर पावर का तमगा छीनकर धीरे धीरे भारत की हाथों में आ रहा है।आज भारत की विदेश नीति बहु आयामी, स्वतंत्र व्यापार करने की नीति के साथ साथ देश हित को सर्वोपरि मान कर बनाया जाता है।उन्होंने कहा कि भारत के बढ़ते प्रभाव के कारण संसार के सारे देश भारत के साथ मधुर सम्बन्ध बनाने के लिए प्रयासरत है ।

          आत्मनिर्भरता की ओर अग्रसर है:अन्नपूर्णा देवी

          केंद्र सरकार में शिक्षा राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने केंद्र सरकार की उपलब्धियां विषय पर बोलते हुए कहा कि आज मोदी के नेतृत्व में भारत बदल रहा है। भारत आज हर क्षेत्र में तरक्की कर रहा है। भारत की विदेश नीति में भारत का हित सर्वोपरि रहता है।
          उन्होंने कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के मजबूत नेतृत्व का ही कमाल है कि आज विश्व किसी भी मुद्दे पर भारत का विचार जानने का उत्सुक रहता है। भारतीय तिरंगे का कितना महत्व है यह यूक्रेन और रसिया के बीच युद्ध के समय देखा गया। जहां भारतीय छात्रों के साथ साथ अन्य देश के भी छात्र तिरंगा का सहारा लेकर यूक्रेन से बाहर निकलने में सफल रहे। उन्होंने कहा कि भारत आज आत्मनिर्भरता की ओर अग्रसर है।कोरोना काल मे भी प्रधानमंत्री मोदी ने अपनी नेतृत्व एवम प्रबंधन क्षमता का लोहा पूरे विश्व में मनवाया । केंद्र सरकार ने पीएम गति शक्ति योजना के तहत योजनाओं को समय पर पूरा कराने की शुरुआत की।आज भारत नरेंद्र मोदी की नेतृत्व में विश्व की पांचवी अर्थव्यवस्था बन चुका है।

          बैठक की चौथे सत्र में झारखंड प्रदेश के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र नाथ त्रिपाठी ने दायित्व का बोध विषय पर बोलते हुए कहा कि भाजपा की कार्य पद्धति अन्य दलों से भिन्न है। इसका का नतीजा है कि आज भाजपा सबसे बड़ा दल है जिसे 10 करोड़ से लेकर आज 23 करोड़ वोट मिलते है। सहयोगी दलों के वोट को अगर जोड़े तो यह 28 करोड़ तक जाता है। हम केवल आंदोलन से नही आये है बल्कि अपनी अलग कार्य पद्धति के साथ कार्य करते हुए आगे बढ़ रहे,सता मेंभी आए है। पार्टी के सभी कार्यकर्ता को अपनी दायित्व का बोध तथा व्यवहार से हर समाज के लोगों को पार्टी से जोड़ने की कोशिश करनी चाहिए। हम लोगो को तोड़ने में नही बल्कि जोड़ने में विश्वास करते है। इस काम को प्रधानमंत्री मोदी आगे बढ़ा रहे ।

          बैठक में जी -20 का नेतृत्व करता भारत विषय पर बोलते हुए हज़ारीबाग़ के सांसद जयंत सिन्हा ने कहा कि आज भारत को जी 20 की अध्यक्षता मिलने पर पूरे देश मे हर्ष का माहौल है। जनसंघ के समय से ही भाजपा का सपना था कि भारत विश्व का नम्बर एक देश बने वह सपना आज मोदी जी के कार्यकाल में साकार हुआ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज भारत राष्ट्रीय और अंतराष्ट्रीय क्षेत्र में समग्र विकास की ओर अग्रसर है।कोरोना काल मे किये गए वैक्सीन के निर्माण के कारण आज भारत को फॉर्मेसी के क्षेत्र में पूरी दुनियां में केंद्र माना जा रहा है।यह समय युद्ध का नही है अतः एक पृथ्वी,एक परिवार और एक भविष्य भारत के नेतृत्व में जी 20 का थीम रखा गया है।

          बैठक को सम्बोधित करते हुए प्रदेश के संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने संगठनात्मक विस्तार विषय पर बोलते हुए संगठन को कैसे मजबूत और विस्तार करे इस पर प्रकाश डाला। उन्होंने बूथ कमिटी,पन्ना प्रमुख,पन्ना समिति का गठन समय पर कर लेने का निर्देश दिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात कार्यक्रम को आम जनता के साथ अपनी अपनी बूथ पर सुनने का निर्देश दिया।
          श्री सिंह ने भाजपा की संगठन को मजबूत बनाने हेतु जिला,और मंडल की सांगठनिक परिसीमन के लिए सुझाव मांगे ताकि बड़े जिला और मंडल में पार्टी को और मजबूत और सशक्त बनाने के कार्यों को तेजी से पूरा करने के निर्देश दिए।

          कार्यसमिति की दूसरे दिन की पांचवे सत्र में मंच मोर्चा की गतिविधियां एवं आगामी कार्ययोजना पर चर्चा की गई एवं प्रतिवेदन रखा गया।
          प्रदेश युवा मोर्चा अध्यक्ष किसलय तिवारी ने प्रधानमंत्री मोदी जी के निर्देश पर बॉर्डर विलेज प्रवास कार्यक्रम किया गया। हमने अनुभव किया कि बोर्डर के गांव में वर्षों से विकास नही पहुंच पाया था लेकिन आज मोदी जी के नेतृत्व में उन गांव में विकास पहुंचा है और उसे राज्य का प्रवेश द्वार बना दिया गया है। किसान मोर्चा अध्यक्ष पवन साहू ने कहा कि संगठन को गांव तक ले जाने के लिए जैविक कृषि के लिए 2600 गांव का चयन किसान मोर्चा करेगी। झारखंड़ अब तक 1970 पंचायत संयोजक बनाये गए है।मोटे अनाज के उत्पादन पर जोर डालने पर जोर ,सुखाड़ को लेकर आंदोलन करेगी। कार्य समिति में चार सौ सदस्यों ने भाग लिया ।दोनो दिन बैठक मे गहमा गहमी बनी रही ।देवघर में पहली बार भाजपा कार्य समिति की बैठक आयोजित की गई। सदस्यों बैठक के साथ साथ बाबा के दरबार में पुजा अर्चना करते भी देखा गया ।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          कार्यसमिति देवघर न्यूज प्रदेश प्रधानमंत्री भाजपा भ्रष्टाचार हेमंत सरकार
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          मोदी सरकार के 12 वर्ष सेवा, सुशासन और विकास को समर्पित : नित्यानंद राय

          June 14, 2026

          बिहार सरकार को बड़ा झटका महाधिवक्ता पीके शाही ने दिया इस्तीफा, कानूनी गलियारों में बढ़ी हलचल

          June 14, 2026

          ज्ञान बिंदु कोचिंग संचालक के भाई की नेपाल में मौत, हत्या की आशंका पर उठे सवाल

          June 14, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          मोदी सरकार के 12 वर्ष सेवा, सुशासन और विकास को समर्पित : नित्यानंद राय

          रात में मिलने पहुंचा था प्रेमी, ग्रामीणों ने पकड़कर कराई शादी

          बिहार सरकार को बड़ा झटका महाधिवक्ता पीके शाही ने दिया इस्तीफा, कानूनी गलियारों में बढ़ी हलचल

          ज्ञान बिंदु कोचिंग संचालक के भाई की नेपाल में मौत, हत्या की आशंका पर उठे सवाल

          बिहार में खरीफ महाभियान-2026 की शुरुआत, किसानों को मिलेगी आधुनिक खेती की जानकारी-सम्राट चौधरी

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.