Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, 13 August 2026 || 19:23
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»कोडरमा: खलकथंबी जंगल में वन विभाग की छापेमारी में जेसीबी और शक्तिमान जब्त
          Headline

          कोडरमा: खलकथंबी जंगल में वन विभाग की छापेमारी में जेसीबी और शक्तिमान जब्त

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवJanuary 6, 2023Updated:January 6, 2023No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email

          कोडरमा। सेंचुरी क्षेत्र घोषित होने के बाद बंद हो चुकी जेएसएमडीसी की अभ्रक खदानों से निरंतर खनन माफियाओं द्वारा अवैध खनन कर माइका व ढिबरा का कारोबार किया जा रहा है। जिला मुख्यालय से लगभग 12 किलोमीटर दूर  खलकथंबी जंगल में काफी समय से चल रहे अवैध खनन के कार्य पर गुरुवार को वन विभाग ने छापेमारी की तो इसका खुलासा हुआ। हालांकि  छापेमारी की  सूचना खनन माफियाओं को पहले पहुंच गई जिसके कारण इसमें लगे लोग भाग गए और किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी। मौके पर छापेमारी टीम ने एक जेसीबी मशीन, दो शक्तिमान और एक बाइक बरामद किया गया है।

          यहां से उत्खनन किए गए ढिबरा व माइका को  झुमरीतिलैया स्थित विभिन्न माईका प्लांट में भेजा जाता है। खलकथंबी में अवैध उत्खनन की जानकारी मिलने के बाद  गुरुवार को वन क्षेत्र पदाधिकारी रामबाबू और कोडरमा थाना प्रभारी इंदु भूषण के नेतृत्व में पुलिस बल  खलकथंबी में चल रहे खदान पर छापेमारी करने पहुॅची थी। काफी बड़े जंगली भूभाग पर वहां चल रहे अवैध खनन को देख अधिकारी भी अचंभित हो गए।

          गौरतबल हो कि वर्ष 2003 के पूर्व तक खलकथंबी माइका माइंस का संचालन जेएसएमडीसी के अधीन होता था। लेकिन सेंचूरी एरिया घोषित करने के बाद अचानक इसे बंद करना पड़ा था। बाद में माइका उत्खनन के दौरान वहां फेंके गए माइका डस्ट से ढिबरा चुनने के दौरान खनन माफियाओं ने पूरे माइंस क्षेत्र में कई सुरंग बनाए डाले  है। जिसके जरिए माइका निकालने का काम भी किया जाता है। सुरंग में जाने के लिए वहां सीढी़ का सहारा लिया जाता है।

          बंद पड़े  अभ्रक खदानों के  अवैध खनन के दौरान आए दिन चाल घंसने की घटना सामने आते रही है। कोडरमा सहित गिरिडीह इलाके में संचालित अभ्रक खदानों में अवैध खनन के दौरान वर्ष 2022 में भी करीब आधा दर्जन से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। कई मामले में तो पुलिस को भी घटना की जानकारी तक नही मिल पाती है।

          वन्य आश्रयणी क्षेत्र घोषित होने के बाद जंगल में स्थित खदानों को बंद तो कर दिया गया लेकिन अवैध उत्खनन लगातार जारी है। जिसे रोकने पर वन विभाग अबतक विफल रहा है। जेएसएमडीसी के खदानों को बंद होने के बाद कुछ वर्षो तक तो निगम की ओर से माइंस की रखवाली के लिए गार्ड तैनात रहे। लेकिन धीरे-धीरे कर्मचारियों के सेवानिवृत होने के साथ इन खदानों पर पूरी तरह माफिया हावी हो गए है।  सुत्रों की मानें तो जेएसएमडीसी के बंद पड़े सभी खदानों से बड़े पैमाने पर ढिबरा का अवैध खनन लनगातार जारी है।

          वन्य आश्रयणी क्षेत्र घोषित होने के बाद इन इलाकों में मानव गतिविधि सहित किसी भी तरह के आवाज पर रोक लग जाती है। बावजूद इसके इन इलाकों में विस्फोटक का इस्तेमाल कर अवैध खनन का कार्य किया जा रहा है। गुरुवार को खलकथंबी में छापेमारी स्थल से कुछ दुरी पर दूसरे खदान के संचालन की भी जानकारी सामने आयी, हालांकि टीम के द्वारा वहां छापेमारी नही की गई।

           

           

          अभ्रक खदान कोडरमा न्यूुज छापेमारी जब्त जेसीबी वन विभाग
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर संसद परिसर में BJP सांसदों का प्रदर्शन

          August 13, 2026

          महानंदा नदी में डूबे 14 वर्षीय छात्र का शव 24 घंटे बाद बरामद

          August 12, 2026

          मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर कथित अमर्यादित टिप्पणी के मामले में प्राथमिकी दर्ज

          August 12, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर संसद परिसर में BJP सांसदों का प्रदर्शन

          महानंदा नदी में डूबे 14 वर्षीय छात्र का शव 24 घंटे बाद बरामद

          मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर कथित अमर्यादित टिप्पणी के मामले में प्राथमिकी दर्ज

          JPSC-JSSC भर्ती परीक्षा को लेकर छात्रों का आंदोलन 19वें दिन भी जारी, सीबीआई जांच की मांग पर अड़े

          प्रेम विवाह के 24 घंटे बाद नवविवाहिता की मौत, पूजा के दौरान बिगड़ी तबीयत

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.