Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, 9 June 2026 || 14:54
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»सारण: जहरीली शराब कांड के मास्टरमाइंड दिल्ली के द्वारका से गिरफ्तार, बिहार लाने की तैयारी
          Headline

          सारण: जहरीली शराब कांड के मास्टरमाइंड दिल्ली के द्वारका से गिरफ्तार, बिहार लाने की तैयारी

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवDecember 31, 2022No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          पटना/सारण। बिहार के सारण जिले में जहरीली शराब से हुई मौत के मास्टरमाइंड रामबाबू महतो को दिल्ली के द्वारका से गिरफ्तार किया गया है। बिहार पुलिस मुख्यालय ने इस बात की पुष्टि करते हुए कहा कि उसे दिल्ली से बिहार लाने की तैयारी की जा रही है।
          पटना स्थित पुलिस मुख्यालय ने बताया कि हमें इस बात की जानकारी दी गई है कि दिल्ली के द्वारका से सारण जहरीली शराब कांड के मास्टरमाइंड रामबाबू महतो को गिरफ्तार किया गया। बिहार पुलिस उसे जल्द ही बिहार लाने की तैयारी में है। इस कांड में 80 लोगों की मौत हुई थी।

          दूसरी ओर सारण एसपी संतोष कुमार ने शनिवार को प्रेस वार्ता में बताया कि गिरफ्तार रामबाबू महतो ये खुलासा करेगा कि उसने शराब में आखिर क्या डाला था, जिससे शराब जहरीली हो गई थी। क्योंकि, पहले भी वह शराब बनाकर बेचा करता था और उस दिन भी उसने होम्योपैथिक दवा से शराब बनाया था और उसमें ऐसा क्या केमिकल डाला था? पूरी की पूरी शराब जहरीली कैसे हो गई थी?

          एसपी ने बताया कि टेक्निकल सर्विलांस से यह पता चला है कि जहां-जहां लोगों की मौत हुई थी वहां-वहां रामबाबू महतो का मूवमेंट था। इस मामले में उसके परिवार की भूमिका भी सामने आई है और उसका भाई हरिराम महतो पहले ही पुलिस के गिरफ्त में आ चुका है।
          एसपी ने बताया कि उस पर अभी तक 7 मामले दर्ज हैं, जिसमें छह शराब से जुड़े हैं जबकि एक मामला लूट का है। इस कांड में अब तक 17 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। हालांकि, एसपी ने कहा है कि इस मामले की जांच अभी भी जारी है और कई लोग और भी गिरफ्तार किए जाएंगे।

          पुलिस कप्तान संतोष कुमार ने बताया कि जहरीली शराब कांड के मुख्य निर्माता और आपूर्तिकर्ता डोयला गाँव निवासी रामबाबू महतो के घर से ही होमियोपैथिक दवा के दर्जनों खाली और भरे हुए बोतल बरामद किया गया था जिसकी निशानदेही कांड के अनुसंधान में सबसे पहले पकड़े गए संजय महतो ने दी थी। कांड के अनुसंधान में जानकारी मिली कि रामबाबू महतो दिल्ली के द्वारिका में मौजूद है तब इसकी जानकारी दिल्ली क्राइम ब्रांच से साझा की गई जिसके बाद क्राइम ब्रांच ने रामबाबू महतो को हिरासत में लेकर यह जानकारी सारण पुलिस को दी गई । सारण पुलिस की एक टीम दिल्ली रवाना हुई है और ट्रांजिट रिमांड पर रामबाबू को अपनी कस्टडी में लेकर छपरा के लिए रवाना हो गई है। पुलिस कप्तान संतोष कुमार की माने तो रामबाबू महतो ही वह शख्स है जिसने राजेश उर्फ डॉक्टर की मदद से होमियोपैथिक दवा का इस्तेमाल शराब बनाने में  किया था।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          गिरफ्तार जहरीला शराब दिल्ली मुख्य आरोपी
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          खान सर को बड़ी राहत, गिरफ्तारी पर कोर्ट की रोक,मामले की अगली सुनवाई अब 30 जून को

          June 9, 2026

          हजारीबाग के स्वर्ण कारोबारी की बरही में गोली मारकर ह/त्या, केदारनाथ यात्रा पर जाने के लिए देर रात घर से निकले थे

          June 9, 2026

          देवघर पुलिस की बड़ी कार्रवाई,में चला ऑपरेशन वज्र, अपराधियों में मचा हड़कंप

          June 9, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          खान सर को बड़ी राहत, गिरफ्तारी पर कोर्ट की रोक,मामले की अगली सुनवाई अब 30 जून को

          हजारीबाग के स्वर्ण कारोबारी की बरही में गोली मारकर ह/त्या, केदारनाथ यात्रा पर जाने के लिए देर रात घर से निकले थे

          देवघर पुलिस की बड़ी कार्रवाई,में चला ऑपरेशन वज्र, अपराधियों में मचा हड़कंप

          बिहार MLC चुनाव 2026:एनडीए के सभी उम्मीदवार जीतेंगे, बोले संजय सरावगी

          झारखंड राज्यसभा चुनाव में झामुमो, कांग्रेस और निर्दलीय ने भरा पर्चा, बैद्यनाथ राम और प्रणव झा के सामने नाथवानी की चुनौती, बढ़ा सस्पेंस

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.