Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, 11 March 2026 || 23:08
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • News Submit
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Post Live
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • चुनाव
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामतारा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हज़ारीबाग
    • बिहार
      • अररिया
      • अरवल
      • औरंगाबाद
      • कटिहार
      • किशनगंज
      • खगड़िया
      • गया
      • गोपालगंज
      • जमुई
      • जहांबाद
      • दरभंगा
      • नवादा
      • नालंदा
      • पटना
      • पश्चमी चंपारण
      • पुरनिया
      • पूर्वी चंपारण
      • बक्सर
      • बांका
      • बेगूसराय
      • भभुआ
      • भागलपुर
      • भोजपुर
      • मधुबनी
      • मधेपुरा
      • मुंगेर
      • मुजफ्फरपुर
      • रोहतास
      • लखीसराय
      • वैशाली
      • शिवहर
      • शेखपुरा
      • समस्तीपुर
      • सारण
      • सहरसा
      • सिवान
      • सीतामढ़ी
      • सुपौल
    • व्यापार
    • खेल
      • क्रिकेट
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
      • हॉलीवुड
    • शिक्षा
    Today Post Live
    Home»Headline»हेमंत सरकार के तीन साल, युवाओं के साथ विश्वासघात: सुदेश
    Headline

    हेमंत सरकार के तीन साल, युवाओं के साथ विश्वासघात: सुदेश

    टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवDecember 28, 2022No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

    रांची। आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो ने कहा है कि हेमंत सरकार ने अपने 3 साल के कार्यकाल में सबसे ज्यादा झारखंड के युवाओं के साथ विश्वासघात किया है। नियोजन नीति, रोजगार, बेरोजगारी भत्ता के नाम पर युवा ठगे गए। मुख्यमंत्री ने एक साल में 5 लाख नौकरियां देने के वादे किए थे, लेकिन 3 साल में महज साढ़े पांच सौ नियुक्तियां हुई हैं। आजसू पार्टी केंद्रीय कार्यालय में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में सुदेश कुमार महतो ने सरकार के 3 साल पूरे होने पर जमकर हमला बोला और कहा कि सरकार ने तीन साल में जनादेश और जनभावना का अपमान किया है।

    स्थानीय नीति को नियोजन का आधार क्यों नहीं बनाया गया

    उन्होंने कहा कि 3 साल में संसाधनों की लूट मची है और सरकार झूठ पर झूठ बोले जा रही है। युवाओं को नौकरी मिलने की बजाय, उनके हाथ से नियुक्तियां निकली जा रही हैं।अखबारों में वेकैंसी , परीक्षाओं की सूचनाएं आती हैं, लेकिन इनकी लचर नीतियों की वजह से सब धरी रह जाती हैं। महतो ने सवालिया लहजे में कहा कि स्थानीय नीति को नियोजन का आधार क्यों नहीं बनाया गया। हमने शुरू से इस विषय पर अपनी आवाज मुखर की। स्थानीय नीति, आरक्षण नियोजन को लेकर सरकार की कोई स्पष्ट मंशा नहीं है इसलिए वह चीजों को और उलझाने का रास्ता प्रशस्त करती रही है।

    सरकार के काम से जनता वाकिफ और ऊब चुकी है
    उन्होंने कहा कि झामुमो कांग्रेस सरकार के 3 साल पूरे होने पर मुख्यमंत्री और उनके मंत्री कौन सी उपलब्धियां गिनाने के लिए बेताब हैं। सरकार के काम से जनता वाकिफ और ऊब चुकी है।उन्होंने कहा कि सरकार की नाकामियां सिर्फ यहीं समाप्त नहीं होतीं। अपराध चरम पर है। महिलाओं की सुरक्षा खतरे में है। किसानों के हितों को लेकर कोई सार्थक पहल नहीं हुई। बंद हुए कितने स्कूल इन्होंने खोले? शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार की बजाय बच्चों को बिना बेसिक शिक्षा दिए पास कराना ही इनकी उपलब्धि है। स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का हाल बुरा है ।तीन साल में इंफ्रास्ट्रक्चर का एक काम नहीं हुआ। हर इंडेक्स में हमारा राज्य पीछे है।

    चुप नहीं बैठेंगे, बतायेंगे आम अवाम को
    उन्होंने कहा कि संघर्ष से मुख्यमंत्री का कोई वास्ता नहीं। अलग राज्य आंदोलन से कोई वास्ता नहीं। वह शख्स झारखंड का मर्म क्या समझेगा। हम झारखंड की आकांक्षाओं, आशाओं और यहां को भावनाओं को टूटने नहीं देंगे।हर विषय पर हम गांव से लेकर शहर तक, पंच से पंचायत तक, इस राज्य के हित में व्यापक संघर्ष करेंगे और अगले महीने 12 जवनरी, युवा दिवस के दिन से इसकी शुरुआत होगी। पूरे राज्य में इस सरकार की विफलता पर विधानसभावार हम राज्य का भ्रमण करेंगे। सरकार की विफलता को जनता के समक्ष रखेंगे।

    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
    आजसू युवाओं रांची न्यूज विश्वासघात सरकार के तीन साल
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

    Related Posts

    Ranchi News : झारखंड विधानसभा में ‘जय श्रीराम’ के नारे, डीजे जब्ती को लेकर भाजपा का हंगामा

    March 11, 2026

    Ranchi News : साइकिल से विधानसभा पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी, बोले– ‘हेल्थ इज वेल्थ’

    March 11, 2026

    झारखंड सहित अन्य राज्यों से बिहार की सीमा में प्रवेश करने वाले बालू, पत्थर, गिट्टी, मोरम और स्टोन डस्ट से लदे वाहनों को लेना होगा ट्रांजिट पास (TP)

    March 11, 2026
    Social
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • LinkedIn
    • Pinterest
    • Telegram
    • WhatsApp

    Trending News

    Bihar News : रोमांचक हुई राज्यसभा की लड़ाई, AIMIM-RJD में हो पाएगी डील?

    IPL 2026 Schedule: आईपीएल 2026 के शेड्यूल का ऐलान,, 28 मार्च से शुरू होगा क्रिकेट का महाकुंभ

    LPG Gas Shortage : देशभर के मंदिरों में LPG गैस की किल्लत, कहीं बंद हुआ प्रसाद तो कहीं कम हुआ भोजन

    Ranchi News : झारखंड विधानसभा में ‘जय श्रीराम’ के नारे, डीजे जब्ती को लेकर भाजपा का हंगामा

    Ranchi News : साइकिल से विधानसभा पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी, बोले– ‘हेल्थ इज वेल्थ’

    © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.