Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, 25 July 2026 || 11:10
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»भाकपा माओवादी के 15 लाख का ईनामी रीजनल कमांडर अमन गंझू ने किया सरेंडर
          Headline

          भाकपा माओवादी के 15 लाख का ईनामी रीजनल कमांडर अमन गंझू ने किया सरेंडर

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवDecember 28, 2022Updated:December 28, 2022No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          रांची। भाकपा माओवादी के 15 लाख का ईनामी रीजनल कमांडर अमन गंझू उर्फ अनिल गंझू उर्फ प्रमुख सिंह भोक्ता उर्फ काजू जी उर्फ काजू भोक्ता ने बुधवार को आईजी कार्यालय में सरेंडर किया। इसके खिलाफ 17 मामले दर्ज थे।  इनमें गढ़वा में 10 और लातेहार में सात मामले दर्ज हैं।अमन गंझू औरंगाबाद के ढिबरा थाना क्षेत्र के झरना गांव का रहने वाला है। सरेंडर करने के बाद ईनाम की राशि उसे दे दी गयी।

          गौरतलब हो कि  8 फरवरी को लातेहार के बुलबुल जंगलों में पुलिस ने डबल बुल ऑपेरशन चला कर नक्सलियों को बड़ा नुकसान पहुंचाया था। अमन गंझू लातेहार, लोहरदगा और गुमला जिले में सक्रिय था। इस दौरान अमन ने कई बड़े वारदात को अंजाम दे चुका है। लेकिन पुलिस की दबिश बढ़ता देख नक्सली अमन से आत्म समर्पण किया है।

          अमन के आत्म समर्पण से लातेहार, गुमला और लोहरदगा में माओवादियों की कमर टूट गई है। अमन ने पुलिस को कई जानकारी भी दिया है। किस तरह से नक्सली जंगलों में छुप कर रह रहे हैं। नक्सलियों का अभी क्या मौजूदा स्तिथि है, यह जानकारी लेने के बाद पुलिस अब कार्रवाई की योजना तैयार करने में लगी है। इस दौरान आईजी अभियान एवी होमकर, डीआईजी अनूप बिरथरे सहित सीआरपीएफ सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।आईजी ने बताया कि अमन के सरेंडर से माओवादी संगठन को कोयल शंख जोन सहित पूरे झारखंड, बिहार एवं छतीसगढ़ में भारी झटका लगा है। इस सरेंडर में झारखंड पुलिस, केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल के साथ-साथ कोबरा एवं केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल के पटना रेंज फिल्ड टीम के द्वारा अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभायी गयी है।

          रिश्तेदार से जमीन विवाद होने के बाद अमन गंझू वर्ष 2004 में नक्सली संगठन में शामिल हुआ

          रिश्तेदार से जमीन विवाद होने के बाद अमन गंझू वर्ष 2004 में नक्सली संगठन में शामिल हुआ और तब से संगठन में सक्रिय रह कार्य कर रहा था। वह बुढ़ा पहाड़ और बुलबुल जंगल में सक्रिय है। भाकपा माओवादी के बिहार रिजनल कमेटी (बीआरसी) के तहत कोयल शंख जोन के शीर्ष नेता अरविन्द जी की मृत्यु के बाद संगठन के विस्तार, नीति निर्धारण, कार्रवाई की योजना में अमन गंझू का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।

          नक्सलियों के खिलाफ मिली सफलता

          आईजी अभियान एवी होमकर ने बताया कि वर्ष 2022 में झारखंड पुलिस ने केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल सहित अन्य केन्द्रीय अर्द्धसैनिक बलों के साथ मिलकर भाकपा माओवादी के विरुद्ध निर्णायक लड़ाई छेड़ी थी। इसके तहत कई दशकों से झारखंड, छत्तीसगढ़ की सीमा पर नक्सलियों के शरणस्थली रही बुढापहाड़ क्षेत्र में सितम्बर माह में ऑपरेशन “ऑक्टोपस” चलाया गया।

          आईजी ने बताया कि इस अभियान में बुढा पहाड़ क्षेत्र को लगभग नक्सल मुक्त कराते हुए गढ़वा जिला के बुढ़ा पहाड़ की चोटी पर झालुडेरा में लातेहार जिलान्तर्गत तिसीआ एवं नवाटोली में तथा झारखंड की सीमा से सटे छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिला पुंदाग में सुरक्षाबलों का कैम्प स्थापित किया गया। सटीक सूचना के आधार पर नक्सलियों द्वारा छिपा कर रखे गये एलएमजी रायफल सहित कुल 17 हथियार, हजारों की संख्या में जिंदा कारतूस, ग्रेनेड सहित भारी मात्रा में आईईडी-विस्फोटक बरामद किये गये।

          इस अभियान ने क्षेत्र में नक्सलियों की कमर तोड़कर रख दी। उन्हें जान बचाने के लिए पलायन करने पर मजबूर कर दिया। पुलिस की इस बढ़ती दबिश के साथ-साथ भाकपा माओवादी संगठन के आंतरिक शोषण एवं भयादोहन से क्षुब्ध होकर कई नक्सलियों द्वारा पुलिस से सम्पर्क कर मुख्य धारा में जुड़ने की इच्छा व्यक्त की गयी। इसी क्रम में अमन ने सरेंडर किया। होमकर ने बताया कि झारखंड पुलिस ने तीन वर्षों में 1311 नक्सली को गिरफ्तार किया है। इस दौरान 30 नक्सली मारे गये है जबकि 48 नक्सलियों ने सरेंडर किया।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          आत्मसमर्पण ईनामी माओवादी रांची न्यूज रिजनल कमांडर
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          भरत तिवारी एनकाउंटर केस में हाई कोर्ट सख्त,मुठभेड़ मामले में सबूत सुरक्षित रखने का आदेश,सरकार से तीन हफ्ते में मांगा जवाब

          July 23, 2026

          विनीत तिवारी हत्याकांड: पलामू पुलिस ने दूसरे आरोपित को झांसी से दबोचा, तीन की तलाश जारी

          July 23, 2026

          पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा में हुए विस्फोट के मामले में एनआईए की टीम ने कोडरमा से दो कारोबारियों को किया गिरफ्तार

          July 23, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          भरत तिवारी एनकाउंटर केस में हाई कोर्ट सख्त,मुठभेड़ मामले में सबूत सुरक्षित रखने का आदेश,सरकार से तीन हफ्ते में मांगा जवाब

          विनीत तिवारी हत्याकांड: पलामू पुलिस ने दूसरे आरोपित को झांसी से दबोचा, तीन की तलाश जारी

          पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा में हुए विस्फोट के मामले में एनआईए की टीम ने कोडरमा से दो कारोबारियों को किया गिरफ्तार

          केनरा बैंक से 1.10 करोड़ का गोल्ड गायब, कई अधिकारियों पर दर्ज हुई एफआईआर

          14वीं जेपीएससी रिजल्ट पर बवाल, भाजयुमो ने किया आयोग का घेराव,सीबीआई जांच और रिजल्ट रद्द करने की मांग

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.