Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, 11 March 2026 || 13:55
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • News Submit
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Post Live
    • होम
    • झारखंड
      • जमशेदपुर
    Today Post Live
    Home»Headline»झारखंड अलग राज्य आंदोलन के वीर- शहीदों को पूरा सम्मान और अधिकार देने के लिए सरकार कृत संकल्पित- हेमंत
    Headline

    झारखंड अलग राज्य आंदोलन के वीर- शहीदों को पूरा सम्मान और अधिकार देने के लिए सरकार कृत संकल्पित- हेमंत

    टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवDecember 25, 2022No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

    .मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने शहीद निर्मल महतो की जयंती पर जमशेदपुर के उलियान स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की

    जमशेदपुर। मुख्यमंत्री वीर शहीद निर्मल महतो के 72वें जन्मदिन के अवसर पर जमशेदपुर के कदमा, उलियान स्थित प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी ।  मौके पर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि वीर शहीद निर्मल महतो की जयंती पर पूरा राज्य उन्हें याद और नमन कर रहा है। वे झारखंड अलग राज्य आंदोलन के प्रणेता थे। उन्होंने अपनी नेतृत्व क्षमता से झारखंड अलग राज्य आंदोलन और संघर्ष को ताकत और धार दी थी । इस खातिर उन्होंने अपनी कुर्बानी दे दी। झारखंड अलग राज्य आंदोलन में उनके योगदान को कभी भुला नहीं सकते हैं। हमें उनके सपनों और बताए गए पद चिन्हों पर चलकर झारखण्ड का नवनिर्माण करना है । मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर उनके आवास स्थितओ स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित किया और परिजनों से मुलाकात की।

    झारखंड राज्य के लिए कई वीरों ने शहादत दी

    मुख्यमंत्री ने कहा कि गुरु जी के नेतृत्व में झारखंड को अलग राज्य का दर्जा दिलाने के लिए कई वीरों ने अपने शहादत दी थी। आज हम उन शहीदों के सपनों के झारखंड का निर्माण करने का काम कर रहें हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि अलग राज्य आंदोलन के वीर- शहीदों को पूरा सम्मान और अधिकार देने के लिए सरकार कृत संकल्पित है। शहीदों के परिजनों/ आश्रितों को पेंशन के साथ नौकरियों में क्षैतिज आरक्षण समेत कई अन्य सुविधाएं देने का निर्णय लिया है।

    हर वर्ग और तबके के उत्थान और विकास के लिए कल्याणकारी योजनाएं

    यहाँ के आदिवासी, दलित, पिछड़े, गरीब, किसानों के जीवन स्तर में सुधार लाने के लिए कई कल्याणकारी योजनाओं से उन्हें आच्छादित किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिस प्रकार हमारे राज्य के आंदोलनकारियों ने सामंतवाद के खिलाफ आंदोलन कर अपने बातों को रखा, उसी प्रकार आज हमें वंचितों, शोषितों, असहाय, गरीब एवं समाज के पिछड़े वर्ग के हक अधिकार के लिए अपने आवाज को बुलंद करना है।

    इस अवसर पर मंत्री, अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग चम्पाई सोरेन, मंत्री, स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग बन्ना गुप्ता, मंत्री, विधायक घाटशिला राम दास सोरेन, विधायक, ईचागढ़ श्रीमती सविता महतो, विधायक, बहरागोड़ा श्री समीर मोहंती, विधायक पोटका संजीव सरदार, विधायक जुगसलाई मंगल कालिंदी बड़ी संख्या में आम जनता उपस्थित रहे।

    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
    अलग राज्य आंदोलन के प्रणेता कुर्बानी जमशेदपुर न्यूज शहीद निर्मल महतो
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Social
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • LinkedIn
    • Pinterest
    • Telegram
    • WhatsApp

    Trending News

    © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.